निबंध

पर्यावरण बचाओ पर निबंध (Save Environment Essay in Hindi)

पर्यावरण का संबंध उन जीवित और गैर जीवित चीजो से है, जो कि  हमारे आस-पास मौजूद है, और जिनका होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत वायु, जल, मिट्टी, मनुष्य, पशु-पक्षी आदि आते है। हालांकि एक शहर, कस्बे या गांव में रहते हुए हम देखते है कि हमारे आस-पास का वातावरण और स्थान वास्तव में एक प्राकृतिक स्थान जैसे कि रेगिस्तान, जंगल, या फिर एक नदी आदि थे, जिन्हे हम मनुष्यों ने अपने उपयोग के लिए इमारतो, सड़को या कारखानो में तब्दील कर दिया है।

पर्यावरण बचाओ पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on Save Environment in Hindi, Paryavaran Bachao par Nibandh Hindi mein)

पर्यावरण संरक्षण पर निबंध– 1 (250 – 300 शब्द)

प्रस्तावना

पर्यावरण दो शब्दों से मिलकर बना है, परि + आवरण जिसका अर्थ है- बाहरी आवरण। बिना घर के जिस प्रकार हम सुरक्षित नहीं होते उसी प्रकार बिना पर्यावरण की सुरक्षा हमारा कोई अस्तित्व नहीं। पर्यावरण सभी जीवों को जीने के लिए उचित स्थिति प्रदान करती है।

पर्यावरण संरक्षण का महत्व

हमारे द्वारा श्वसन के लिए वायु का इस्तेमाल किया जाता है, पीने तथा अन्य दैनिक कार्यो के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है सिर्फ इतना ही नही जो भोजन हम खाते है वह भी कई प्रकार के पेड़-पौधो, पशु-पक्षीओं और सब्जियो, दूध, अंडो आदि से प्राप्त होता है। आवश्यकताओ को ध्यान में रखते हुए इन संसाधनो की सुरक्षा बहुत ही जरुरी हो गई है।

पर्यावरण संरक्षण के उपाय

इस लक्ष्य की प्राप्ति सिर्फ सतत विकास के द्वारा ही संभव है। इसके अलावा उद्योग ईकाईयों द्वारा तरल और ठोस सह-उत्पाद जो कि कचरे के रुप में फेक दिए जाते है इनके भी नियंत्रण की आवश्यकता है, क्योंकि इनके कारण प्रदूषण बढ़ता है। जिससे की कैसंर और पेट तथा आंत से जुड़ी कई बीमारियां उत्पन्न होती हैं।

निष्कर्ष

यह तभी संभव है जब हम सरकार के ऊपर निर्भरता छोड़कर व्यक्तिगत रुप से इस समस्या के समाधान के लिए जरुरी कदम उठायें। पर्यावरण की देखभाल करना हमारे लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा जीवन की सुरक्षा है।

इसे यूट्यूब पर देखें: पर्यावरण संरक्षण पर निबंध

निबंध – 2 (400 शब्द)

प्रस्तावना

समय के शुरुआत से ही पर्यावरण ने हमारी वनस्पतिओं और प्राणी समूहो से संबंध स्थापित करने में मदद की है, जिससे की हमारा जीवन सुनिश्चित हुआ हैं। प्रकृति ने हमें कई सारे भेंट प्रदान किये है जैसे कि पानी, सूर्य का प्रकाश, वायु, जीव-जन्तु और जीवाश्म ईँधन आदि जिससे इन चीजो ने हमारे ग्रह को रहने योग्य बनाया है।

पर्यावरण का संरक्षण और बचाव कैसे सुनिश्चित करें

क्योंकि यह संसाधन काफी ज्यादे मात्रा उपलब्ध है, इसलिए बढ़ती जनसंख्या के कारण धनी और संभ्रांत वर्ग के विलासतापूर्ण इच्छाओं को पूरा करने के लिए इनका काफी ज्यादे मात्रा में तथा बहुत ही तेजी के साथ उपभोग किया जा रहा है। इसलिए हर प्रकार से इनका संरक्षण करना बहुत ही आवश्यक हो गया है। यहां कुछ रास्ते बताएं गये है जिनके द्वारा इन प्राकृतिक संसाधनो के अत्यधिक उपयोग पर काबू पाया जा सकता है और इन्हे संरक्षित किया जा सकता है।

  • खनिज और ऊर्जा संसाधनः विभिन्न प्रकार के खनिज तत्वो जिनसे कि उर्जा उत्पन्न कि जाती है इसके अंतर्गत कोयला, तेल और विभिन्न प्रकार के जीवाश्म ईंधन आते हैं। जिनका उपयोग मुख्यतः बिजली उत्पादन केंद्रो और वाहनो में किया जाता है, जो कि वायु प्रदूषण में अपना मुख्य योगदान देते है। इसके अलावा वायु जनित बिमारियों के रोकथाम के लिए नवकरणीय ऊर्जा के संसाधनो जैसे कि हवा और ज्वारीय ऊर्जा को बढ़वा देने की आवश्यकता है।
  • वन संसाधनः वनो द्वारा मृदा अपरदन को रोकने और सूखे के प्रभाव को कम करने के साथ ही जल स्तर को स्थिर रखने में महत्वपूर्ण योगदान निभाया जाता है। इसके साथ ही इनके द्वारा वातावरण की परिस्थितियों को काबू में रखने के साथ ही जीवो के लिए कार्बन डाइआक्साइड के स्तर को भी नियंत्रित किया जाता है, जिससे की पृथ्वी पर जीवन का संतुलन बना रहता है। इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण है कि हम वन संरक्षण और इसके विस्तार पर ध्यान दे, जो कि बिना लकड़ी के बने उत्पादो के खरीद को बढ़ावा देकर और राज्य सरकारो द्वारा वृक्षारोपण तथा वन संरक्षण को बढ़ावा देकर किया जा सकता है।
  • जल संसाधनः इसके साथ ही जलीय पारिस्थितिक तंत्र का भी लोगो द्वारा दैनिक कार्यो जैसे कि पीने के लिए, खाना बनाने के लिए, कपड़े धोने के लिए आदि के लिए उपयोग किया जाता है। वैसे तो वाष्पीकरण और वर्षा के द्वारा जल चक्र का संतुलन बना रहता है परन्तु मनुष्यों द्वारा ताजे पानी को बहुत ज्यादे मात्रा में इस्तेमाल और बर्बाद किया जा रहा है। इसके साथ ही यह काफी तेजी से प्रदूषित भी होते जा रहा है। इसलिए भविष्य में होने वाले पानी के संकट को देखते हुए इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की आवश्यकता है। जिसके लिए हमे बड़ी परियोजनाओं के जगह पानी के छोटे-छोटे जलाशय निर्माण, ड्रिप सिचाई विधी को बढ़ावा देना, लीकेज को रोकना, नगरीय कचरे के पुनरावृत्ति और सफाई जैसे कार्यो को करने की आवश्यकता है।
  • खाद्य संसाधनः हरित क्रांति के दौरान कई सारे तकनीको द्वारा फसलो के उत्पादन को बढ़ाकर भूखमरी के समस्या पर काबू पाया गया था, लेकिन वास्तव में इससे मिट्टी के गुणवत्ता पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। इसलिए हमें खाद्य उत्पादन के लिए सतत उपायो को अपनाने की आवश्यकता है। जिसके अंतर्गत गैर-जैविक उर्वरकों और कीटनाशको के उपयोग के जगह अन्य विकल्पो को अपनाने तथा कम गुणवत्ता वाली मिट्टी में उपजने वाले फसलो को अपनाने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष

इस प्रकार से हम कह सकते है सिर्फ एक व्यक्ति के रुप में लिए गये हमारे व्यक्तिगत फैसलो के साथ सतत विकास और सही प्रबंधन के द्वारा ही हम अपने इस बहूमुल्य पर्यावरण की रक्षा कर सकते है।

निबंध – 3 (500 शब्द)

प्रस्तावना

“कीसी भी पीढ़ी का इस पृथ्वी पर एकाधिकार नही है, हम सभी यहा जीवन व्यय के लिए है – जिसकी कीमत भी हमें चुकानी होती है” मारग्रेट थेचर का यह कथन हमारा प्रकृति के साथ हमारे अस्थायी संबंधो को दर्शाता है। पृथ्वी के द्वारा हमारे जीवन को आसान बनाने और इस ग्रह को रहने लायक बनाने के लिए प्रदान किये गए तमाम तोहफे के जैसे कि हवा, सूर्य का प्रकाश, पानी, जीव-जन्तु और खनिज आदि के बावजूद भी, हम अपने स्वार्थ के लिए हम इन संसाधनो का दोहन करने से बाज नही आ रहे है।

पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाने की जरुरत

हमारे बढती आबादी स्तर के वर्तमान जरुरतो को पूरा करने के लिए हम बिना सोचे-समझे अंधाधुंध रुप से अपने प्राकृतिक संसाधनो का उपभोग करते जा रहे है। हम अपने भविष्य के पीढ़ी के लिए भी कोई चिंता नही कर रहे है। इस प्रकार से आज के समय में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि हमें अपने नवकरणीय और गैर नवकरणीय संसाधनो के संरक्षण के और अपनी इस पृथ्वी के सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

पर्यावरण पर प्रदूषण के प्रभाव

  • वायु प्रदूषणः यातायात तंत्र के निर्माण और बड़े स्तर पर पेट्रोल तथा डीजल के उपयोग के कारण प्रदूषण के स्तर में काफी तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे कई तरह के अनचाहे और गैस वाले वायु में मौजूद हानिकारक कणो की मात्रा में भी काफी वृद्धि हुई है। इस बढ़े हुए कार्बन मोनो-आक्साइड, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, सल्फर आक्साइड, हाइड्रोकार्बन और लेड की मात्रा से सूर्य की पराबैंगनी किरणो से हमारी रक्षा करने वाला हमारा ओजोन की परत खत्म होने लगी है। जिसके कारण तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है, जिसे सामान्यतः ग्लोबल वार्मिंग के नाम से जाना जाता है।
  • जल प्रदूषणः मनुष्यों और पशुओं के अपशिष्ट, उद्योगो से निकलने वाले जल में घुलनशील गैरजैविक रसायन जैसे कि मर्करी और लेड तथा पानी में जैविक रसायनो के बहाव जैसे कि डिटर्जेंट और तेल जो कि  ताजे पानी के तालाबो और नदियों में मिल जाते है पानी को दूषित कर देते है और यह पानी हमारे पीने योग्य नही रह जाता है। इन्ही कारणों से जलीय जीवन भी काफी बुरे तरीके से प्रभावित हो गया है, इसके साथ ही फसलो के पैदावार में कमी और पीने का पानी मनुष्यों तथा जानवरों के लिए अब और सुरक्षित नही रह गया है।
  • भूमि प्रदूषणः ज्यादे मात्रा में उर्वरको और कीटनाशको जैसे कि डीडीटी के छिड़काव और फसलो की पैदावार बढ़ाने के लिए उस पानी का उपयोग जिसमें नमक की मात्रा अधिक हो, इस तरह के उपाय भूमि को बेकार कर देते है। इस तरह के प्रदूषण को भूमि प्रदूषण के नाम से जाना जाता है और इसी के कारण मृदा अपरदन में भी वृद्धि हुई है जिसके लिए निर्माण और वनोन्मूलन आदि जैसे कारण मुख्य रुप से जिम्मेदार है।
  • ध्वनि प्रदूषणः वाहनो से निकलने वाला शोर-शराबा, कारखानो और भारत में दिवाली के दौरान फोड़े जाने वाले पटाखो मुख्य रुप से ध्वनि प्रदूषण के जिम्मेदार है। यह जानवरो को गंभीर रुप से हानि पहुंचाता है क्योंकि वह खुद को इसके अनुरुप ढाल नही पाते है, जिससे उनके सुनने की क्षमता क्षीण पड़ जाती है।

निष्कर्ष

पर्यावरण संरक्षण मात्र सरकार का ही काम नही है, इसके लिए एक व्यक्ति के रुप में हमारा स्वंय का योगदान भी काफी आवश्यक है। जाने-अनजाने में हम प्रतिदिन प्रदूषण में अपना योगदान देते है। इसलिए प्रकृति के प्रदान किए गये भेंटो का उपयोग करने वाले एक उपभोक्ता के रुप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम जल संरक्षण को बढ़ावा दे और वस्तुओं के पुनरुपयोग और पुनरावृत्ति में हिस्सा ले, बिजली और पानी जैसे संसाधनो की बर्बादी आदि कार्यो को बंद करें। इन सब छोटे-छोटे उपायो द्वारा हम अपने ग्रह के हालत में काफी प्रभावी बदलाव ला सकते है।

निबंध – 4 (600 शब्द)

प्रस्तावना

प्राकृतिक पर्यावरण मानव जाति और दुसरे जीवो के लिए एक वरदान है। इन प्राकृतिक संसाधनो में हवा, ताजा पानी, सूर्य का प्रकाश, जीवाश्म ईंधन आदि आते है। यह जीवन के लिए इतने महत्वपूर्ण है कि इनके बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। लेकिन बढ़ती आबादी के बढ़ते लोभ के कारण, इन संसाधनो का बहुत ही ज्यादे मात्रा में दुरुपयोग हुआ है। यह आर्थिक विकास मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत गंभीर साबित हुआ है, जिनके विषय में नीचे चर्चा की गयी है।

पृथ्वी पर जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाने के कारण

यहां प्राकृतिक संसाधनो के दुरुपयोग और हानि को रोकने के लिए और प्रदूषण द्वारा पृथ्वी के जीवो पर होने वाले निम्नलिखित प्रभावो पर चर्चा की गयी है। इसलिए पृथ्वी पर जीवन को बचाने के लिए यह काफी आवश्यक है कि हम पर्यावरण को बचाएं।

  • वायु प्रदूषणः यातायात के लिए पेट्रोल और डीजल के बढ़ते उपयोग से और उद्योगो द्वारा ऊर्जा उत्पादन के लिए जीवाश्म ईंधन के बढ़ते दहन से वायु प्रदूषण में सबसे ज्यादे वृद्धि हुई है। जिसके कारणवश सल्फर आक्साइड, हाइड्रोकार्बन, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन और कार्बन मोनो आक्साइड आदि के स्तर में भी वृद्धि हुई है। ये हानिकारक गैसे मानव स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव डालती हैं, जिससे क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों का कैंसर और अन्य कई प्रकार की श्वसन संबंधित बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। इसके द्वारा ओजोन परत का भी क्षय होता जा रहा है, जिससे मनुष्य पहले की अपेक्षा पैराबैंगनी किरणो से अब उतना ज्यादे सुरक्षित नही रह गया है। इसके साथ ही इससे वायु प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग में भी बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारणवश मनुष्य की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हुई है।
  • जल प्रदूषणः उद्योगो से निकलने जल में घुलनशील आकार्बनिक रासायनो और मनुष्यों तथा पशुओं के अपशिष्टो के ताजे पानी में मिलने तथा सिचाईं के दौरान उर्वरको और कीटनाशको के पानी में मिलने के कारण जल प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है। यह ना सिर्फ पीने के पानी की गुणवत्ता को खराब करता है, बल्कि की कैंसर तथा पेट और आंत संबंधित कई सारी बिमारीयो को भी जन्म देता है। इसके अलावा जलीय जीवन पर भी इसका नकरात्मक प्रभाव पड़ता है, जल प्रदूषण मछलिंयो को भी खाने योग्य नही रहने देता है।
  • भूमि प्रदूषणः रासायनिक उर्वरको और कीटनाशको के उपयोग से मिट्टी में मौजूद ना सिर्फ बुरे कीट बल्कि की अच्छे कीट भी मर जाते है। जिससे हमें कम पोषक वाले फसलो की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भूमि प्रदूषण द्वारा रसायन से संक्रमित फसलो के सेवन से म्यूटेशन, कैंसर आदि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। तेजी से हो रहे वनोन्मूलन और निर्माण के कारण बाढ़ के आवृति में भी वृद्धि हुई है। जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर मानव जीवन का विनाश होता जा रहा है।
  • ध्वनि प्रदूषणः कारखानों और वाहनों से उत्पन्न होने वाले अत्यधिक शोर-सराबे के कारण मनुष्य के सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अस्थायी या स्थायी सुनने की शक्ति क्षीण पड़ जाती है। मनुष्य के उपर ध्वनि प्रदूषण का मानसिक, भावनात्मक और दिमागी स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे तनाव, चिंता और चिड़चिड़ाहट आदि जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है, जिससे हमारे कार्य के प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

पर्यावरण को बचाने के उपाय

इतिहास के पन्नो को पलटने पे पता चलता है कि हमारे पूर्वज पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमसे कही ज्यादे चिंतित थे। इसके लिए हम सुंदरलाल बहुगुणा को मिसाल के तौर पर देख सकते है, जिन्होने वन्य संसाधनो के सुरक्षा के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की थी। ठीक इसी प्रकार मेधा पाटेकर ने जनजातीय लोगो के लिए पर्यावरण सुरक्षा के प्रभावी प्रयास किए थे, जो कि  नर्मदा नदी पर बन रहे बांध से नकरात्मक रुप से प्रभावित हुए थे। आज के समय में एक युवा के रुप में यह हमारा दायित्व है कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हम भी इसी तरह के प्रयास करे। कुछ छोटे-छोटे उपायो द्वारा हम प्रकृति को बचाने में अपना सहयोग दे सकते हैः

  • हमे 3 आर(3R) के धारणा को बढ़ावा देना चाहिए, जिसके अंतर्गत रेड्यूज़, रीसायकल रीयूज जैसे कार्य आते है। जिसमें हम गैर नवकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतो के अधिक उपयोग को कम करके जैसे कि लोहा बनाने के लिए लोहे के कचरे का इस्तेमाल करना जैसे उपाय कर सकते है।
  • ऊर्जा बचाने वाले ट्यूब लाइट और बल्ब आदि उत्पादो का उपयोग करना।
  • पेपर और लकड़ी का कम उपयोग करना जितना ज्यादे हो सके ई-बुक और ई-पेपर का इस्तेमाल करना।
  • जीवाश्म ईंधन का उपयोग कम से कम करना कही आने-जाने के लिए पैदल, कार पूल या सार्वजनिक परिवाहन जैसे उपायो का उपयोग करना।
  • प्लास्टिक बैग के जगह जूट या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करना।
  • पुनरुपयोग की जा सकने वाली बैटरियों और सोलर पैनलो का उपयोग करना।
  • रसायनिक उर्वरको का उपयोग कम करना और गोबर से खाद बनाने के लिए कम्पोस्ट बिन की स्थापना करना।

निष्कर्ष

वैसे तो सरकार ने प्रकृति और वन्यजीव के सुरक्षा के लिए कई सारे कानून और योजनाएं स्थापित की गई है। लेकिन फिर भी व्यक्तिगत रुप से यह हमारा कर्तव्य है कि हरेक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे  और अपनी आने वाली पीढ़ीयो के भविष्य को सुरक्षित करे, क्योंकि वर्तमान में हमारे द्वारा ही इसका सबसे ज्यादे उपयोग किया जा रहा है। इसे लेस्टर ब्राउन के शब्दों में बहुत ही आसानी से समझा जा सकता है, “हमने इस पृथ्वी को अपने पूर्वजो से प्राप्त नही किया है, बल्कि की अपने आने वाली पीढ़ीयों से छीन लिया है”।

सम्बंधित जानकारी:

पर्यावरण पर निबंध

पर्यावरण और विकास पर निबंध

अर्चना सिंह

कई लोगो की प्रेरणा की स्रोत, अर्चना सिंह एक कुशल उद्यमी है। अर्चना सिंह 'व्हाइट प्लैनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' आई. टी. कंपनी की डायरेक्टर है। एक सफल उद्ममी होने के साथ-साथ एक कुशल लेखक भी है, व इस क्षेत्र में कई वर्षो का अनुभव है। वे 'हिन्दी की दुनिया' और अन्य कई वेबसाइटों पर नियमित लिखती हैं। अपने प्रत्येक क्षण को सृजनात्मकता में लगाती है। इन्हें खाली बैठना पसंद नहीं। इनका कठोर परिश्रम एवं कार्य के प्रति लगन ही इनकी सफलता की कुंजी है।

Share
द्वारा प्रकाशित
अर्चना सिंह