सोशल मीडिया मूल रूप से कंप्यूटर या किसी भी मानव संचार या जानकारी के आदान-प्रदान करने से जुड़ा हुआ है। जो कंप्यूटर, टैबलेट या मोबाइल के माध्यम से प्राप्त की जाती है। ऐसी कई और वेबसाइटें और ऐप्स भी हैं जो इसे संभव बनाते हैं। सोशल मीडिया अब संचार का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है और तेजी से लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। सोशल मीडिया आपको विचारों, सामग्री, सूचना और समाचार इत्यादि को बहुत तेजी से एक दुसरे से साझा करने में सक्षम बनाता है। पिछले कुछ वर्षो में सोशल मीडिया के उपयोग में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है तथा इसने दुनिया भर के लाखों उपयोगकर्ताओं को एक साथ जोड़ लिया है।
[googleaddsfull status=”1″]
प्रस्तावना
सोशल मीडिया आज हमारे जीवन में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। एक बटन दबाने पर ही हमारे पास विस्तृत जानकारी पहुंच जा रही है। सोशल मीडिया बहुत ही सशक्त माध्यम है और इसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति पर पड़ता है। आज सोशल मीडिया के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है।
सोशल मीडिया और युवा पीढ़ी
सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव युवाओ के मध्य सबसे अधिक देखने को मिलता है। युवा अब शारीरिक खेलो और मनोरंजन के बजाय वीडियो गेम , यूट्यूब आदि का प्रयोग अधिक करते है , जिससे युवा वर्ग शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर हो रहा है।
सोशल मीडिया मित्र भी और शत्रु भी
सोशल मीडिया के द्वारा हम जितनी सहजता से सकारात्मक सूचना प्राप्त कर सकते है उतनी ही सहजता से नकारात्मक सूचना भी हमें प्राप्त हो जाती है। सूचना के इस युग में समाज का वो हिस्सा जिस तक नकारात्मक सुचना पहुंच रही है वह तेजी से पतन की ओर जा रही है।
सोशल मीडिया के उदाहरण और प्रयोग
सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा उपयोग सर्च इंजन , ऑडियो ,वीडियो , सूचना , फोटो आदि के लिए गूगल , फेसबुक , व्हाट्सएप , ट्वीटर आदि के माध्यम से किया जाता है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से ही मार्केटिंग , प्रचार , और क्रय विक्रय हो रहा है।
निष्कर्ष
सोशल मीडियाकाउपभोग करने से पहले ध्यान से उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलूओं की जॉच कर लेनी चाहिए। यदि सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो ये मानव जाति के लिए वरदान साबित हो सकता है।आज हमें डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता है ताकि हम सही तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सके।
[googleadds status=”1″]
प्रस्तावना
हम इस सच्चाई को अनदेखा नहीं कर सकते कि सोशल मीडिया आज हमारे जीवन में मौजूद सबसे बड़े तत्वों में से एक है। इसके माध्यम से हम किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा दुनिया के किसी भी कोने में बसे अपने प्रियजनो से बात कर सकते हैं। सोशल मीडिया एक आकर्षक तत्व है और आज ये हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है। युवा हमारे देश का भविष्य है, वे देश की अर्थव्यवस्था को बना या बिगाड़ सकते हैं, वहीं सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उनका सबसे अधिक सक्रिय रहना, उनके ऊपर अत्यधिक प्रभाव डाल रहा है।
युवाओं पर सोशल नेटवर्क का प्रभाव
इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइटों से जुड़े रहना सबको पसंद है। कुछ लोगो का मानना है कि यदि आप डिजिटल रुप में उपस्थित नहीं है, तो आपका कोई अस्तित्व नहीं हैं। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उपस्थित का बढ़ता दबाव और प्रभावशाली प्रोफ़ाइल, युवाओं को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक एक सामान्य किशोर प्रति सप्ताह औसत रुप से 72 घंटे सोशल मीडिया का उपयोग किया जाता है, ये चीजे अन्य कार्यो के लिए बहुत कम समय छोड़ते है जिनके कारण उनके अदंर गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती है जैसे अध्ययन, शारीरिक और अन्य फायदेमंद गतिविधियों में कमी, न्यूनतम ध्यान, चिंता और अन्य जटिल मुद्दों को उजागर करती है। अब हमारे पास वास्तविक मित्र की तुलना में अप्रत्यक्ष मित्र सबसे अधिक होते जा रहे हैं और हम दिन प्रतिदिन एक-दूसरे से संबंध खोते जा रहे हैं। इसके साथ ही अजनबियों, यौन अपराधियों को अपनी निजी जानकारीयो को दे बैठना आदि भी कई खतरे है।
सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रभाव-
हम मानते हैं कि सोशल नेटवर्क के सकारात्मक प्रभाव हैं लेकिन बाकि सभी चीजों की तरह इसकी भी कुछ बुराईयाँ है।
इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हैं:
सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव-
निष्कर्ष: सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं में कोई संदेह नहीं है लेकिन उपयोगकर्ताओं को सोशल नेटवर्किंग के उपयोग पर अपने विवेकाधिकार का उपयोग करना चाहिए। एक छात्र के रूप में संपूर्ण जीवन जीने के लिए अध्ययन, खेल और सोशल मीडिया जैसे कार्यों में संतुलन बनाये रखना चाहिए।
[googleadsthird status=”1″]
प्रस्तावना
यह स्मार्ट फोन और माइक्रो ब्लॉगिंग उपयोग करने का उम्र है। जो कुछ भी हमें जानना होता है उसे बस हम एक क्लिक करके उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। सोशल मीडिया आज सभी उम्र समूहों द्वारा सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला टूल है, लेकिन युवाओं और छात्रों के बीच ये अधिक लोकप्रिय है। इसे ध्यान में रखते हुए शोधकर्ताओं का मानना है कि सोशल मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
अकादमिक विचारकों के एक बड़े समुह का यह मानना है, कि सोशल मीडिया छात्रों को बिगाड़ने वाले कारक के रुप में कार्य करता है लेकिन अगर बुद्धिमानी से इसका उपयोग किया जाये तो यह बेहद प्रभावी हो सकती है। सोशल मीडिया को अच्छा या बुरा कहने के बजाय, हमें अपने लाभ के लिए इसका उपयोग करने के तरीके को खोजना चाहिए। यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि शिक्षा में हमारे लाभ के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कैसे किया जा सकता है। आइए कोशिश करें और इसका उत्तर दें।
शिक्षा में सोशल मीडिया का महत्व
आज फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन इत्यादि जैसे प्लेटफार्मों का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। शिक्षकों, प्रोफेसरों और छात्रों के बीच ये काफी लोकप्रिय हो गया हैं। एक छात्र के लिए सोशल मीडिया बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह उनके लिए जानकारी को साझा करने, जवाब प्राप्त करने और शिक्षकों से जुड़ने में सहायता करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्र और शिक्षक एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं और इस प्लेटफॉर्म का अच्छा उपयोग करके जानकारी साझा कर सकते हैं।
सोशल मीडिया के निम्नलिखित महत्व हैं-
निष्कर्ष: इस बात से अस्वीकार नहीं किया जा सकता है कि यदि बुद्धिमानी से सोशल मीडिया का उपयोग किया जाये तो यह शिक्षा को बेहतर और छात्रों को होशियार बना सकता है।
प्रस्तावना
सोशल मीडिया के बारे में इन दिनों बहुत बाते हो रही है। सोशल मीडिया अच्छा है या बुरा इस तथ्य के बारे में भी बहुत बहस चल रही है। हमारे लिए कई विचार उपलब्ध हैं और यह हमारे ऊपर है कि हम इसे सही तरीके से पढ़े, समझे और निष्कर्ष तक पहुंचे।
सोशल मीडिया का महत्व
सोशल मीडिया प्लेटफार्म अपने उपयोगकर्ताओं तथा लाखों अन्य लोगों को जानकारी साझा करने में मदद करता है। सोशल मीडिया के महत्व को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि यह आज हमारे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सोशल मीडिया के फायदे: सोशल मीडिया वास्तव में कई फायदे पहुंचाता है, हम सोशल मीडिया का उपयोग समाज के विकास के लिए भी कर सकते है। हमने पिछले कुछ वर्षों में सूचना और सामग्री का विस्फोट देखा है और हम सोशल मीडिया के ताकत से इंकार नहीं कर सकते है। समाज में महत्वपूर्ण कारणों तथा जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया का व्यापक रूप से उपयोग किया जा सकता है। सोशल मीडिया एनजीओ और अन्य सामाजिक कल्याण समितियों द्वारा चलाए जा रहे कई महान कार्यों में भी मदद कर सकता है। सोशल मीडिया जागरूकता फैलाने और अपराध से लड़ने में अन्य एजेंसियों तथा सरकार की मदद कर सकता है। कई व्यवसायों में सोशल मीडिया का उपयोग प्रचार और बिक्री के लिए एक मजबूत उपकरण के रुप में किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से कई समुदाय बनाये जाते है जो हमारे समाज के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
सोशल मीडिया के नुकसान: सोशल मीडिया को आजकल हमारे जीवन में होने वाले सबसे हानिकारक प्रभावो में से एक माना जाने लगा है, और इसका गलत उपयोग करने से बुरा परिणाम सामने आ सकता है। सोशल मीडिया के कई नुकसान और भी हैं जैसे:
7. सामाजिक और पारिवारिक जीवन का नुकसान: सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग के कारण लोग परिवार तथा समाज से दुर, फोन जैसे उपकरणों में व्यस्थ हो जाते है।
निष्कर्ष: दुनिया भर में लाखों लोग है जो कि सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिदिन करते हैं। इसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलूओं का एक मिश्रित उल्लेख दिया गया है। इसमें बहुत सारी ऐसी चीजे है जो हमे सहायता प्रदान करने में महत्वपुर्ण है, तो कुछ ऐसी चीजे भी है जो हमें नुकसान पहुंचा सकती है।