निबंध

क्या चीजें एक अच्छा नेता बनाती हैं पर निबंध (What Makes a Good Leader Essay in Hindi)

भारत की स्वतंत्रता के इतिहास में आज़ादी की लड़ाई से लेकर समाज सेवा, उद्योग जगत, और कई अन्य क्षेत्रों में कुछ ऐसे लोग मिले है जिनके व्यक्तित्व और उनके कुशल नेतृत्व में देश को आजादी के साथ साथ तरक्की और सामाज कल्याण के कार्य को किया है। उनके व्यक्तित्व और गुणों ने सभी को बहुत प्रभावित और अपनी ओर आकर्षित किया। इन्ही व्यक्तिव और गुणों ने लोगों को उन्हें अपना नेता मानाने के लिए मजबूर किया।

विश्व के इतिहास में कई अच्छें नेताओं ने जन्म लिया जिनके नेतृत्व में देश को आज़ादी मिली  और कई अन्य क्षेत्रों में एक नया आयाम स्थापित किया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों जैसे- उद्योग जगत, समाज कल्याण, इत्यादि क्षेत्रों में एक नेता के गुणों के साथ खुद को साबित किया है, जिनके कुशल नेतृत्व और एक नेता वाले गुणों ने उन्हें उस क्षेत्र के हर आयाम पर सफल साबित किया है। आज के दिनों में भी ऐसे कई नेता है और भविष्य में भी कुछ ऐसे नेता अवश्य होंगे।

एक अच्छा नेता कैसे बना जा सकता है पर दीर्घ निबंध (Long Essay on What Makes a Good Leader in Hindi, Ek Achha Neta kaise bana ja sakta hai par Nibandh Hindi mein)

Long Essay – 1600 Words

परिचय

एक अच्छे नेता के अंदर वो सभी गुण होने चाहिए जिसकी एक आवाज़ पर उस देश की जनता (लोग) उठकर खड़े हो जाये, और उसकी बातों का अनुसरण करें।

भारतीय इतिहास में ऐसे कई अच्छे नेता हुए है। जिनके नेतृत्व में हमें आज़ादी मिलीं, और आज भी कई ऐसे नेता है, जो कि देश के हित में काम करते है। इस निबंध में हम एक अच्छें नेता के विचारों, उसके गुणों और उसके व्यक्तित्व इत्यादि के बारे में चर्चा करेंगें। हमें उम्मीद हैं की यह निबंध एक नेता के बारे में आपके विचारों को अवश्य ही प्रभावित करेगा।

एक अच्छे नेता में क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

पुरे विश्व में अच्छे, ईमानदार और प्रभावशाली नेताओं की हमेशा ही कमी रही है। हर किसी देश को एक अच्छे और उनका सही मार्गदर्शन करने वाले नेता की जरुरत है। भारत हो या अन्य देशों के लोग जिसमें उन्हें एक नेता के कुछ गुण दिखते है सभी उसके पीछे हो लेते है। कोई भी नेता हो वो हमारे जैसे ही आम होता है, पर उसमे कुछ ऐसी योग्यता होती है जो की उसे हमसे भिन्न बनाती है। कोई भी नेता बस हमारा नेतृत्व कर हमारा मार्गदर्शन करता है।

एक अच्छा नेता सच्चा, दूरदर्शी, सामयिक, और पारदर्शी होता है। उसके पास एक लक्ष्य, बलिदान की भावना, नेतृत्व इत्यादि अनेक गुण निहित होते है।

एक अच्छे नेता का मतलब क्या है?

कोई भी नेता हमारे बीच से ही आता है, पर उसके अंदर कुछ भिन्न गुण होते है, जो उन्हें हमसे अलग बनाती हैं। एक अच्छे नेता का मतलब है- “एक बेहतर नेतृत्व”। नेता के पास अपने एक लक्ष्य होने चाहिए और वो लक्ष्य देश हित, उधोग-जगत या समाज के कल्याण के लिए होना चाहिए। हम सभी के अंदर कही न कही एक नेता होता है, पर जो अपने अंदर के इस गुण को पहचान कर एक लक्ष्य के तहत आगे बढ़ता है वही सफल होता है। एक नेता के अंदर अपनी एक अलग सोच होती है। उसके अन्दर लोगों को अपने भाषण से आकर्षित करने का एक गुण होता है।

कोई भी व्यक्ति अच्छे गुणों के अनुसरण और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करके एक अच्छा नेता बन सकता है। ऐसा नहीं है कि कोई भी व्यक्ति जन्म से ही नेता होता है। वह केवल कुछ विशेष गुणों अपनी मेहनत और अपने सच्चाई के दम पर एक अच्छा नेता बनता है।

किसी भी देश के उत्थान में, उसकी प्रगति में एक नेता के व्यक्तित्व गुण, नेतृत्व और एक लक्ष्य निर्धारण के साथ आगे बढ़ता है। नेता अपने लक्ष्य का निर्धारण, अपने साहस, कर्मठता, लगन और अपने बुद्धि और विवेक के इस्तेमाल से करता है। कोई भी औद्योगिक संस्थान हो या देश हित में किया गया कार्य हो, किसी अच्छे नेता के बिना यह संभव नहीं हैं। एक अच्छा नेता समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का भरसक प्रयास करता है।

एक अच्छे नेता की विशेषताएं

एक अच्छे नेता की कुछ विशेषताएं होती हैं, जैसे-

  • ईमानदारी – एक अच्छे नेता को हमेशा ईमानदार होना चाहिए, जो ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें।
  • सच्चाई – किसी भी नेता में सच्चाई होनी आवश्यक है जिसकी बातों पर लोग विश्वास कर सकें।
  • पवित्रता – अच्छा नेता पवित्र होना चाहिए जिसके ऊपर कोई इल्जाम न लगा सकें।
  • अनुशासित – हमारा नेता हमेशा अनुशासन में होना चाहिए ताकि उसके अनुसरण करने वाले उसके अनुशासन का पालन करें।
  • निःस्वार्थता – नेता में निस्वार्थ भाव होना चाहिए, ताकि लोग बिना भेद-भाव के दुसरों की सेवा कर सकें।
  • निष्ठा – एक अच्छे नेता में निष्ठा का भाव निहित होना चाहिए।
  • समानता का भाव – नेता के मन में हर किसी के लिए एक सामान भाव निहित होना चाहिए।
  • निष्पक्षता – उसका निर्णय हर किसी के प्रति निष्पक्ष होना चाहिए।
  • विश्वसनीयता – एक अच्छे नेता में हर किसी के लिए विश्वास होना चाहिए।
  • सम्मान – अच्छा नेता हर किसी का सम्मान करता है वो चाहे आमिर हो या गरीब। हर किसी के लिए उसे सामान भाव रखना चाहिए।

अच्छे नेता के प्रमुख गुण

एक नेता बनना और एक अच्छा नेता बनकर लोगों का नेतृत्व करना अलग बात है। जहां तक एक अच्छे नेता का प्रश्न है, अलग-अलग विद्वानों ने अपने अलग-अलग विचार प्रकट किये है। जैसे- जे.आर. टेरी, हेनरी फिओल, कुण्डक-ओडोनल, एन.बर्नाड और ओरविक है, इन सभी विद्वानों ने एक अच्छे नेता के लिए अपने अलग-अलग विचार रखे है।

  • उत्तम शारीरिक स्वास्थ्य – एक अच्छे नेता में सबसे पहले तो उसका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए, वो अंदर और बाहर दोनों प्रकार से मजबूत स्वास्थ्य वाला होना चाहिए।
  • मानसिक स्वास्थ्य – एक सफल नेता को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना चाहिए। समूह या समाज के लिए एक नेता को कई प्रकार के निर्णय लेने होते है और कई प्रकार की योजनाएं भी बनानी पड़ती है। समूह के संचालन और सामाजिक हित में कार्य करने के लिए कई प्रकार के निर्णय लेने की आवश्यकता होती है, इसके लिए एक नेता को मानसिक रूप से निर्णय लेने के लिए उसे स्वस्थ और शांत होना चाहिए।
  • बुद्धिमान – यहां बुद्धिमान से हमारा तात्पर्य है कि चिंतन, तर्कशक्ति, समस्या समाधान, विवेक-शक्ति, इत्यादि से हैं। कभी-कभी संगठन और समाज के संकटो में उस समस्या के समाधान के लिए ऐसे बुद्धिमत्ता निर्णय की आवश्यकता होती है जिससे की इस संकट से सभी को आजादी मिलें।
  • उच्च सामाजिक भावना – किसी भी नेता को अपने समूह और समाज के हित के लिए सोचना चाहिए न की अपने खुद के हित के लिए। इसलिए उसे सामाजिक भावनापूर्ण रूप से निहित होना चाहिए।
  • भाषा और संवाद कौशल – एक नेता को समय-समय पर समूह या जनता को सम्बोधित करना होता है , इसलिए वह जिस भी भाषा में बोलता है उसमें निपुड़ होना चाहिए और किसी के साथ भी संवाद में निपुणता आवशयकता होती है। इससे उसके बौद्धिक-कौशल का पता चलता है।
  • आत्मविश्वास – आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। इसलिए किसी भी नेता का आत्मविश्वास किसी भी निर्णय के लिए अडिग होना चाहिए। एक नेता का आत्मविश्वास उसके चेहरे पर झलकता है। बिना आत्मविश्वास के नेता की भाषा शैली में भी कमी नज़र आती है और उसका असर भी समाज या समूह पर पड़ता है।
  • आशावादी दृष्टिकोण – आत्मविश्वास के साथ एक नेता को आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए। सामान्यतः हर नेता आत्विश्वासी, आशावादी और विश्वासी होता है। उसके लिए गए अपने हर निर्णय, कार्य और योजनाएं हमेशा सफल सिद्ध होंगी, इस बात पर उसे पूर्ण विश्वास और आशावादी होना चाहिए। पर हर बार निर्णय या परिस्थितियां एक जैसी नहीं होती तो उसके लिए भी उसे तैयार होना चाहिए।
  • नेतृत्व या पहल – नेता को सामाज या समूह की पहल आगे रहकर करनी चाहिए। समाज या समूह के हित के लिए योजना बनाना, निर्णय लेना, आगे रहकर समूह को रास्ता दिखाना इत्यादि के कार्यों की पहल उसे आगे रहकर करने की आवश्यकता होती है। क्योंकि एक नेता जनता या समूह के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में होता है और वह आगे चलकर राह दिखने का काम करता है।
  • विशिष्ट ज्ञान – समाज के कुशल नेतृत्व के लिए एक नेता के पास सामन्य ज्ञान के साथ विशिष्ट ज्ञान का होना भी आवश्यक है। ताकि वह विशिष्ट परिस्थितियों में अपने विशिष्ट ज्ञान का परिचय दे कर एक सफल नेता का उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।
  • अंतर्दृष्टि व दूरदृष्टि – एक नेता को वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी अपनी सोच को रखना चाहिए। भविष्य में क्या होगा उसकी योजना तैयार करने की क्षमता और कोई समस्या आये तो उस समस्या का कारण और उसका समाधान पहले ही सोच लेने की क्षमता अवश्य होनी चाहिए।

कुछ सफल नेताओं के उदाहरण

  • नेल्सन मंडेला – ये दक्षिण-अफ्रीका के पहले रंगभेद विरोधी आंदोलन कारी नेता और पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। इन्होने वहां की जनता और समाज में फैली अश्वेत कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और राष्ट्र में नस्लीय भेदभाव को ख़त्म किया। एक आदर्श नेता के रूप में इन्होंने सामने रहकर राष्ट्र की इस कुरीति के खिलाफ आवाज उठाई और समूह को रास्ता दिखाया। हालाँकि उन्हें कई प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ा पर उनके आदर्श नेतृत्व ने राष्ट्र से नस्लीय भेदभाव को खत्म कर दिया।
  • महात्मा गाँधी – मुझे पता है आप सभी इस नाम से अनजान नहीं है। इन्होने अपने कुशल नीति, नेतृत्व और एक आदर्श नेता के गुणों के कारण पूरी दुनिया में विख्यात है। अहिंसा और ईमानदारी को अपना हथियार बनाकर और अपने वसूलों और सिद्धांतो पर कायम रहकर इन्होने राष्ट्र का नेतृत्व किया और भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई। अपने इन्ही वसूलों के कारण सारी दुनियां इन्हे शांति के प्रतिक के रूप में भी जानती है।

एक आदर्श नेता बनने के लिए आपको क्या करना चाहिये

किसी सफल व्यक्ति या नेता के बारे में कहा जाता है कि कोई भी अलग पैदा नहीं होता। पर अवश्य ही वह कुछ विशेषताओं के साथ जरूर पैदा होता है, अपनी मेहनत और नए तरीके से काम करने के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कोई अपने व्यवसाय को आगे ले जाना या कोई नेता के रूप में सामने आता है। एक नेता को अच्छा और आदर्श नेता बनने के लिए अपनी ईमानदारी, सहानुभूति और एक सकल्प को लेकर आगे बढ़ाना चाहिए। इसके लिए उसे अन्य से कुछ अलग और अपनी मेहनत के अनुसार एक अच्छा नेता बनना चाहिए। जिस तरह बिना आग में तपे सोना खरा नहीं बन सकता, वैसे ही मेहनत, लगन, अच्छे कार्यों और अपने कुछ खाश गुणों के साथ एक अच्छा नेता बना जा सकता हैं।

निष्कर्ष

एक अच्छा और आदर्श नेता बनना आसान नहीं है, पर कोई भी नेता दुसरों से कुछ अलग अपनी आतंरिक विशेषताओं को अपना कर एक आदर्श नेता का परिचय दे सकता है। कुछ नेताओं ने अपने कुशल बुद्धि और मेहनत के दम पर लक्ष्यों को प्राप्त किया है और वो एक आदर्श नेता के रूप में लोगों के लिए मार्गदर्शक और आशाओं की मिशाल पेश करते हैं।

अर्चना सिंह

कई लोगो की प्रेरणा की स्रोत, अर्चना सिंह एक कुशल उद्यमी है। अर्चना सिंह 'व्हाइट प्लैनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' आई. टी. कंपनी की डायरेक्टर है। एक सफल उद्ममी होने के साथ-साथ एक कुशल लेखक भी है, व इस क्षेत्र में कई वर्षो का अनुभव है। वे 'हिन्दी की दुनिया' और अन्य कई वेबसाइटों पर नियमित लिखती हैं। अपने प्रत्येक क्षण को सृजनात्मकता में लगाती है। इन्हें खाली बैठना पसंद नहीं। इनका कठोर परिश्रम एवं कार्य के प्रति लगन ही इनकी सफलता की कुंजी है।

Share
द्वारा प्रकाशित
अर्चना सिंह