कौन सी ऐसी चीज है जो अमेरिका को महान बनाती है पर निबंध (What Makes America Great Essay in Hindi)

हम सभी इस बात से वाकिफ है कि अमेरिका एक महान राष्ट्र हैं और इसकी महानता की कहानी कुछ ऐतिहासिक तो कुछ प्रगति के आधार पर है। जानते तो सभी है की अमेरिका महानतम देशों में से एक है, पर जब इसके बारे में कुछ लिखने को कहा जाता है तो मन में कुछ दुविधा सी होती है कि क्या लिखा जाएं और क्या नहीं।

अमेरिका को क्या चीजें महान बनाती हैं पर दीर्घ निबंध (Long Essay on What Makes America Great in Hindi, America ko kya chije Mahan banati hai par Nibandh Hindi mein)

मैंने अमेरिका के बारे में अपनी सोच को प्रदर्शित किया है, मुझे उम्मीद है कि ये बातें आपको अमेरिका के बारे में जानने में सहायक सिद्ध होंगी।

अमेरिका महान क्यों है पर लम्बा निबंध (1500 Words)

परिचय

हमारे मन में अमेरिका का नाम आते ही दिमाग में एक रोमांच और दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में अमेरिका की तस्वीर उभर आती है। इस बात में कोई शक नहीं है की दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रगति वाले देशों में अमेरिका सबसे आगे है। जब हम अमेरिका के बारे में बात करते है तो उस राष्ट्र की ताकत, वहां की प्रगति, तकनिकी, इत्यादि की बातें हमारे मन को बहुत प्रभावित करती है और ये सारी बातें अमेरिका में निहित है।

अमेरिका का इतिहास

वैसे तो अमेरिका का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, कहा जाता है कि जब कोलम्बस भारत की ख़ोज करने निकले थे तो अमेरिका का पता चला था। कोलंबस ने अमेरिका की खोज सन् 1492 में किया था। भारत की खोज पर निकले कोलंबस ने जब रास्तें में अमेरिका की धरती पर कदम रखा था, तो उसे लगा की वह भारत में आ गया, पर वहां के लोगों का रंग-रूप और उनकी वेशभूषा भारतीयों से बिल्कुल अलग थी। उस समय कोलम्बस ने वहां के लोगों को ‘रेड इंडियन’ नाम दिया।

सन् 1503 में जब एक नाविक ‘अमेरिगो वेस्पूची’ जब अमेरिका पंहुचा तो उसने उस जगह को एक अलग महाद्वीप बताया और बाद में उस नाविक के सम्मान में उसका नाम अमेरिका रखा गया।

जब अमेरिकी महाद्वीप के बारे में यूरोपीय देशों को पता चला तो सभी वहां अपना निवेश बढ़ाने की कोशिश में लग गए। इनमें ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन सबसे आगे थे। सन् 1773 में ब्रिटिश संसद में वहां की 13 कालोनियों पर ब्रिटिश सरकार अपने संविधान के आदेशों को चलाने का काम करने लगे। पर फ्रांस और इंग्लैंड से लम्बे युद्ध के बाद सन् 1783 में इन 13 कालोनियों को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने का निर्णय किया, जिसे सयुक्त राज्य अमेरिका के नाम से जाना गया। सन् 1788 में सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका ने वहां अपने संविधान को लागु कर जार्ज वाशिंगटन को पहला राष्ट्रपति बनाया। 1803 में अमेरिका में फ्रांस से एक बड़े भू-भाग को खरीद लिया और 1848 में कैलिफोर्निया और मैक्सिको को अमेरिका में मिला लिया।

प्रथम विश्व युद्ध के अपने मिलिट्री शक्ति के चलते अमेरिका दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश के रूप में तो दूसरे विश्व युद्ध में न्यूक्लियर और हथियारों के दम पर महाशक्ति के रूप में सामने आया।

अमेरिकी देश

अमेरिका मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका दोनों को मिलाकर बनता है, इसे सयुंक्त राज्य अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है। हमारी धरती के पश्चिमी गोलार्ध में स्थित अमेरिका पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध के काफी हिस्से को घेरता है। स्वतंत्र रूप से अमेरिका ने 4 जुलाई 1776 को ग्रेट ब्रिटेन से आजादी प्राप्त की। यहाँ ज्यादातर लोग स्पेनिश भाषा का इस्तेमाल करते है और ईसाई धर्म को मानते है।

अमेरिका के कई बड़े शहरों में न्यूयॉर्क, लॉस एंजलिस, शिकागो, ह्यूस्टन, इत्यादि शामिल है। अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क है और इसे अमेरिका की वित्तीय राजधानी भी कहा जाता है। अमेरिका की मुद्रा राशि डॉलर है। यहां की प्रौद्योगिकी और विकास अन्य देशों से काफी भिन्न और आगे है। यह कहना गलत नहीं होगा की अमेरिका दुनिया का सबसे अध्भुत और अद्वितीय विशेषताओं से परिपूर्ण देश है। यहाँ की जलवायु और मौसम भी अलग है। अमेरिका में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बेसबॉल, इत्यादि खेल प्रमुख रूप से खेला जाता है।

अमेरिका के महान बनने की कुछ विशेषतायें

अमेरिकी राष्ट्र की कई महत्वपूर्ण विशेषताएं है जो कि अमेरिका को अन्य देशों से भिन्न बनाती है। मैंने यह कुछ बिंदुओं के बारे में बताया है, जो अमेरिका को महान बनाती है।

  • लोगो को दिए गए मूल अधिकार

अमेरिकी लिखित संविधान के अनुसार इसे देश के सर्वोच्च कानून के रूप में स्वीकार किया गया है। यह दुनिया का पहला संविधान है, जो लोगों को उनका अधिकार पत्र प्रदान करता है। अमेरिका अपनी सांस्कृतिक इतिहास और अपनी समृद्धि के लिए जाना जाता है। उपनिवेशकों की गुलामी से निकलने के बाद अमेरिका ने राष्ट्रहित के लिए जो भी कानून बनाये उसमें लोगों के अधिकारों को प्राथिमिकता दी।

  • सभी को सामान अधिकार और न्याय

अमेरिकी सविधान के अनुसार वहां के सभी लोगों को समानता का अधिकार प्रदान किया गया है। किसी के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। अमेरिका के इसी कानून के कारण दुनिया भर के लोग यहाँ अध्ययन करने और अपना कैरिअर बनाने के लिए आते है। कानून के अनुसार यहां हर व्यक्ति को केवल देश या राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। यहाँ किसी में किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं किया जाता है, यदि किसी भी तरह से भेदभाव या उनके अधिकारों का हनन होता है तो लोगों को अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार है। वे सभी अपने अधिकार के हनन या भेदभाव के उलंघन के लिए वो लड़ने के लिए स्वतंत्र है।

  • पूर्ण स्वतंत्रता

अमेरिकी संविधान ने यहां के नागरिकों को पूर्ण रूप से सवतंत्रता प्रदान की है। यहाँ के नागरिकों को उनके अधिकार के हनन पर खुलकर बोलने की आजादी, रहने की आजादी, कोई भी कार्य करने की आजादी प्रदान की है। वास्तव में यहाँ के लोगों का जीवन स्वतंत्रता से भरा है। लोग यहाँ किसी भी विषय में अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। इस तरह का अधिकार दुनिया के कुछ ही देशों में है, अमेरिका उनमें से एक है।

  • चिकित्सकीय सुविधा

किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज, जो की अपने देश में संभव न हो तो उसके इलाज के लिए अमेरिका के नाम को चुना जाता है। यहां की चिकित्सकीय सुविधा अन्य देशों के मुकाबले काफी आगे है। नई तकनीक और मेडिकल सुविधाओं के लिए अमेरिका का नाम सबसे पहले आता है। अमेरिका के अस्पतालों की चकित्सकीय सुविधा, यहाँ के उपकरण और डाक्टरों की लगन सवोत्तम मानी जाती है। ये अपने राष्ट्र के हित में सुनियोजित चिकित्सकीय सेवा, चिकित्सकीय बिमा और सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।

  • शिक्षा प्रणाली

अमेरिका की शिक्षा प्रणाली दुनिया में सबसे बेहतर शिक्षा प्रणाली के रूप में जानि जाती है। यहां की अर्थ व्यवस्था का एक बड़ा भाग शिक्षा प्रणाली को दी जाती है, जिससे कि यहां की शिक्षा प्रणाली दुनिया की सबसे बेहतर मानी जाती है। अकादमिक शिक्षा के अलावा यहां उच्च शिक्षा की भी सर्वोत्तम व्यवस्था है। दुनिया भर के हर हिस्से से छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने यहाँ आते है। शिक्षा प्रणाली की व्यवस्था का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है की दुनिया भर के शीर्ष 45 विश्वविद्यालय अमेरिका में ही है।

  • मनमोही पर्यटन क्षेत्र

कुदरत ने इस देश को कई पर्यटन स्थल को एक उपहार के रूप में दिया हैं। यही कारण है की लोग घूमने और अपनी छुटियों को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका जाना पसंद करते है। यहां ऐसे-ऐसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और प्राकृतिक स्थल है जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है और लोगों को और कही जाने की जरुरत महसूस नहीं होती। पर्यटन के मामले में अमेरिका लोगों के लिए प्रथम पसंद मानी जाती है।

  • अवसरों की अधिकता

दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं में से अमेरिका एक है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को वही की अर्थव्यवस्था नीतियां अद्भुत और आकर्षक बनाती है। किसी भी प्रकार के व्यवसाय के लिए यह पंजीकरण करना बहुत ही आसान है, जो भी व्यक्ति यहां राष्ट्र सेवा और स्वतंत्र भाव से काम करना चाहते है वो पंजीकृत करवाकर अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकते है। अमेरिका के अर्थव्यवस्था दुनिया में इसलिए सबसे ऊँची है क्योंकि यहां के लोग निस्वार्थ भाव और ईमानदारी से अपना कार्य करते है।

क्या अमेरिका दुनिया का सबसे महान राष्ट्र है?

जीने की स्वतंत्रता, सामान अधिकार, सर्वश्रेष्ठ विचारधारा ही अमेरिका को दुनिया के अन्य देशों से महान और अलग बनाती है। देश में सभी के लिए समानता, न्याय, चिकित्सा और कार्य करने की स्वतंत्रता ही सबसे महत्वपूर्ण बात हैं। भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र, ईमानदारी से अपने कार्य को करना, न्याय प्रणाली, उच्च जीवन स्तर, और राष्ट्र के युवाओं के लिए अवसरों के भरमार होने के कारण ही ये एक महान राष्ट्र है।

एक अच्छी सोच, मजबूत बुनियाद और ज्यादा व्यक्तिगत वाहनों का इस्तेमाल यहाँ की मजबूत अर्थव्यवस्था को दर्शाती है। अमेरिका अपना सारा कार्य पर्यावरण को ध्यान में रखकर करती है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबूर करती है, जिससे यहां की पर्यटन व्यवस्था भी काफी मजबूत है। नए-नए अनुसंधान को बढ़ावा देना, नए रचनात्मक कार्य, नई सोच और नए तकनीक इस देश को वास्तव में महान बनाते है। विश्व भर में अमेरिका का योगदान अतुलनीय है।

निष्कर्ष

अपने निति निर्माण, तकनिकी कार्य, नई सोच ऊर्जा, इत्यादि अनेक ऐसे कार्य है, जो समाज और लोगों के हित में अमेरिका द्वारा किया जाता है। यही सारें कार्य अमेरिका को महान बनाती है। इन दिनों कहा जाता कि अमेरिका में अब वो महानता वाली बात नहीं रही, पर महानता लोगों के दिल और उनके अंदर विचारों में झलकता है। अमेरिका की आज़ादी के संघर्ष से लेकर आज तक, छोटे-मोटे कारक उसके महान विचारों, सोच, और दुनिया को दिए योगदान को भुला नहीं सकती। राष्ट्र की महानता को लोग अपने दिलों में बसाये रखते है, इसलिए अमेरिका कल भी महान था और आज भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *