समय पर होना क्यों महत्वपूर्ण है पर निबंध (Why being on Time is Important Essay in Hindi)

मुझे लगता है कि हम में से प्रत्येक ने अपने जीवन में स्कूल, कोचिंग या कोई अन्य जगहों पर एक बार देरी से पहुंचने की घटना का अवश्य ही सामना किया होगा। आप उस व्यक्ति से उसके जबाब कि की उम्मीद रखेंगे जिसने केवल 5 मिनट की देरी के कारण उसकी ट्रेन छूट गयी हो। उस शक़्स को आपने अवश्य यह कहते हुए सुना होगा की काश वो 5 मिनट पहले पहुँचता तो उसकी ट्रेन नहीं छूटती। अस्पतालों में थोड़ी सी भी देरी पर पहुंचना मरीजों के मौत का कारण बन सकती है।

इस प्रकार की गतिविधियां सामान्य बात है जो कि हमारी जिंदगी में आस-पास होती रहती हैं। उपरोक्त उदाहरणों में आपने देखा होगा की यह दोष समय पर न होना ही है।

समय पर रहना क्यों महत्वपूर्ण है पर दीर्घ निबंध (Long Essay on Why being on Time is Important in Hindi, Samay par hona kyon Mahatvapurna hai par Nibandh Hindi mein)

1350 Words Essay

परिचय

हममें से कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि ‘मुझमें वह कार्य करने की क्षमता थी’। एक कहावत है कि “समय और मौत किसी का इंतजार नहीं करते”। इन सब का कहने का मतलब है कि समय बीतने के बाद कुछ नहीं किया जा सकता है। उन्हें बाद में इसकी समझ आती है कि इसमें उनकी ही गलती थी वो इस काम को समय पर कर सकते थे। इन लोगों के पास बस पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचा। आज के ज़माने में जिसने भी समय के मोल को समझा है बस वही सफलता की उचाईयों पर हैं।

समय क्या है?

मनुष्य के जीवन में समय सबसे शक्तिशाली होने के साथ-साथ कीमती भी है। यह घटनाओं के घटित होने के क्रम से निर्धारित किया जाता है। समय हमेशा आगे की ओर चलता है इसे वापस पीछे नहीं किया जा सकता है। पहले की घटित हुई घटनाएं हमारे लिए अतीत बन जाती हैं और केवल हमारी यादों में ही शामिल रह जाती हैं। जो लोग समय के महत्त्व को नहीं समझते हैं वो व्यक्ति समय के साथ ही नष्ट हो जाता हैं। समय का सही और उचित उपयोग हमें अपने जीवन में जो कुछ भी चाहते है, वो सबकुछ हासिल करने में मदद करता हैं। इस दुनिया में हर सफल व्यक्ति ने समय को महत्त्व दिया है और उसने इसका सही ढंग से जीवन में उपयोग किया है।

सही समय पर होने के परिणाम

दुनिया में हर कोई अच्छे कैरियर, अच्छी प्रतिष्ठा, और अच्छे जीवन जीने का सपना देखता है। ये सारी चीजें केवल सपने देखने से ही प्राप्त नहीं की जा सकती हैं। इसके लिए हमें हर कार्य को समय पर करने की आवयश्यकता हैं। यहां समय से किये गए कार्य से होने वाले लाभ के कुछ सूची मैंने निचे दीए हैं, जिन्हें केवल समय और उचित प्रयास से ही हासिल किया जा सकता है।

  • जिम्मेदार व्यवहार

यदि आप अपने कार्य स्थल पर समय से पहुंचते हैं, तो यह आपकी व्यावहारिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। यह व्यवहार दर्शाता है कि आप अपने काम के प्रति और दूसरों की कितनी परवाह करते हैं। हमेशा ही कहा जाता है कि “फर्स्ट इम्पेशन इस द लास्ट इम्प्रेशन”। मान लीजिए आप अपने पहले ही दिन ऑफिस में लेट पहुंचते है, तो पहले ही आपका प्रभाव समय पर न पहुंचने के कारण खराब हो सकता है।

  • आपको एक विश्वसनीय व्यक्ति बनाता है

जब आप कही किसी उचे पद पर काम करते हैं और आपके देखरेख में कई और अन्य व्यक्ति काम करते हैं, तो वहां समय पर पहुंचना बहुत ही आवश्यक होता हैं। आपके समय का पाबंद होना वहां के कार्यस्थल के लोगों और समाज के लोग आप पर आसानी से भरोसा करते हैं। आप ऐसे लोगों के लिए एक प्रेरणा बन सकते हैं। हमेशा समय से अनियमित रहने वाले व्यक्ति को कोई भी कार्य देकर कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि समय के साथ चलने से हमें अपने कार्य अपने करियर के साथ-साथ जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद मिलती है।

  • सरों में आपके प्रति सम्मान दिखाता है

समय पर रहने की आदत यह दर्शाती है कि आप अपने और दूसरों के समय के महत्त्व को समझते हैं। इससे आपके लिए दूसरों में सम्मान की भावना विकसित होती है। देर से आना यह दर्शाता है कि आप पहले ही अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और अपने साथ-साथ दूसरों का भी समय बर्बाद कर रहे हैं। आपका समय पाबंद से कार्यस्थल पर रह रहे आलसी या अनियमित लोगों को आप प्रेरित कर सकते हैं।

  • आपको सजा से बचाता है

समय पर न होने के कारण हमें कई प्रकार से पछताना पड़ सकता है। जब हम समय से अपनी फीस का भुगतान नहीं करते हैं तो हमें उसके फलस्वरूप जुर्माना भी साथ में भरनी पड़ती है, जो एक तरह की सजा के रूप में है की हम दोबारा ऐसा न करें। सेना में जवानों के समय पर उपस्थित न होने के कारण कई सजाएं भुगतनी पड़ती है। समय पर अपने दफ्तरों में न पहुंचने के कारण आप बड़ों के प्रति अपने सम्मान को खो देते हैं और आपकी नौकरी भी खतरे में आ सकती है। समय पर होने से हम इन सभी प्रकार की सजाओं और दंड से बच सकते हैं।

  • महत्वपूर्ण व्यख्यान छूटने से बचाता है

व्याख्यान या साक्षत्कार पर समय से या समय से पहले पहुंचने वाले छात्र या व्यक्ति हमेशा ही लाभान्वित होते हैं। कक्षा के दौरान किये गये किसी बिंदु पर चर्चा या साक्षात्कार में दिए गए किसी भी दिशा निर्देश से वो वंचित नहीं रहते हैं। देर से पहुंचने वाले हमेशा इस बात से वंचित रह जाते है इस तरह उन्हें अनेक समस्या का सामना करना पड़ता है।

  • आपको अपने कार्य में कुशल बनाता है

यह हमेशा ही कहा जाता है कि अभ्यास मनुष्य को कुशल बनाता है। उसी तरह समय पर नियमित रूप से कार्य करना आपको अधिक तेज और कुशलता प्रदान करता है। इस तरह आप दूसरों की उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। स्कूलों में अक्सर हमने देखा है कि अनुशासित ओर समय से रहने वाले छात्र को सभी को प्यारे होते हैं।

  • आपको सफल बनाता है

जो व्यक्ति समय के महत्त्व को समझता है वह जीवन का कोई भी क्षण बर्बाद नहीं करता है। वह जीवन में अपना एक निर्धारित लक्ष्य रखता हैं और वो जानता हैं कि समय से किया जाने वाला कार्य उन्हें एक अच्छा परिणाम दे सकता हैं। यही समय की पाबंदी उन्हें अपने जीवन में सफल बनाने में मदद करती है। जो व्यक्ति समय पर किये जाने वाले कार्य के बजाय केवल उसे करने का सपना देखता है, तो उसके पास समय बितने के बाद केवल पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता।

छत्रों के लिए समय का पाबंद होना क्यों महत्वपूर्ण है?

हम सभी यह जानते हैं कि वास्तव में युवा ही इस राष्ट्र का निर्माता हैं। युवा ही हमारे देश को एक उज्जवल भविष्य दे सकता हैं। राष्ट्र के युवा छात्र ही इस राष्ट्र के भविष्य हैं। प्रत्येक व्यक्ति में छात्र जीवन की अवधि एक महत्वपूर्ण समय होता है और छात्रों को इस अवधी को प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में कोई न कोई अवश्य निर्धारित लक्ष्य होता है। वो अपने लक्ष्य को तभी प्राप्त कर सकते हैं जब वो प्रत्येक कार्य समय पर करें।

उदाहरण के लिए जो छात्र अपनी कक्षाओं में समय पर उपस्थित नहीं होते हैं उनमें समय पाबंदी के कारण कम ज्ञान देखने को मिलता है। इस तरह के छात्र अपनी परीक्षा के साथ-साथ प्रयोगिक परीक्षाओं में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। इस कारण वो अपने लक्ष्य के साथ-साथ अपने भविष्य को भी बर्बाद कर देते है। इसलिए छात्रों को समय के महत्त्व को समझना और बचपन से ही समय पर रहने की आदत को सीखने की आवश्यकता है।

जो छात्र अपनी दैनिक दिनचर्या में समय के पाबंद होते हैं उनका अकादमिक रिकॉर्ड भी अच्छा होता है और लक्ष्य को प्राप्त करने में पूर्णतया सफल भी होते हैं। समय पर होना उन्हें अपने कार्य और अभ्यास में अधिक कुशल बनाता है। इससे वो अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और भविष्य में वो अन्य छात्रों के लिए वो एक रोल मॉडल के रूप में खुद को साबित करते हैं।

निष्कर्ष

समय के साथ चलना और जीवन के हर क्षेत्र में समय के मूल्यों को समझना बहुत जरुरी है। समय की बर्बादी आपके जीवन में अनमोल पलों को बर्बाद करने के बराबर है। माता-पिता को बचपन से ही अपने बच्चों में समय के महत्त्व और समय की पाबंदी की आदत डालने की आवश्यकता हैं। सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए हर किसी के लिए समय का पाबंद होना बहुत ही आवश्यक है। खासतौर से बच्चों को सपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने के लिए शुरू से ही समय पाबंदी की आदत को अपनाने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *