निबंध

स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध (Healthy Lifestyle Essay in Hindi)

स्वस्थ जीवन शैली एक अच्छे जीवन की नींव है। हालांकि इस जीवनशैली को हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती लेकिन कई लोग व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं, दृढ़ संकल्प की कमी और व्यक्तिगत मुद्दों जैसे कई कारणों से इसका पालन नहीं कर पाते हैं। आजकल एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने के लिए बहुत दृढ़ संकल्प लेना पड़ता है। पूरे दिन के दौरान इतने सारे कार्यों को एक साथ पूरा करते हुए हमारा स्वास्थ्य का संतुलन अक्सर बिगाड़ जाता है। स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने और उस किस तरीके से हासिल किया जा सकता है यह समझना महत्वपूर्ण है।

स्वस्थ जीवन शैली पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on Healthy Lifestyle in Hindi, Swasth Jivan Shaili par Nibandh Hindi mein)

निबंध – 1 ( 300 शब्द )

हमारी पीढ़ी कम्प्यूटर, मोबाइल, बर्गर, पिज्जा और देर रात की पार्टियों पर आधारित है – मूल रूप से ये सब अस्वास्थ्यकर है। पेशेवर प्रतिबद्धताओं और व्यक्तिगत मुद्दों ने सभी को जकड़ लिया है और इन सभी अराजकताओं के बीच वे अपना स्वास्थ्य खो रहे हैं। इन दिनों लोग अपने दैनिक जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे भूल गए हैं कि एक स्वस्थ जीवन जीने के क्या मायने हैं।

स्वस्थ जीवनशैली का महत्व

हमारे बुजुर्ग अक्सर पौष्टिक भोजन खाने, समय पर सोने और प्रत्येक दिन समय पर जागने पर जोर देते हैं। वे हमें आसपास के स्थानों पर वाहनों का उपयोग करने की बजाए पैदल चलने को भी कहते हैं। हालांकि हम में से अधिकांश उनकी सलाह की उपेक्षा करते हैं और हमारे अस्वास्थ्यकर दिनचर्या का पालन करना जारी रखते हैं। वे जो भी सुझाव देते हैं वह बिल्कुल सही है। एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना महत्वपूर्ण है। स्वस्थ आदतों की ओर रुख करने की आवश्यकता पर इन दिनों हर जगह जोर दिया जा रहा है। यहां बताया गया है कि क्यों एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना महत्वपूर्ण है:

  • यह आपको अधिक संगठित और आपकी उत्पादकता को बढ़ाता है।
  • यह आपको शारीरिक रूप से फिट रखता है और स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखता है।
  • तनाव मुक्त रहने का यह एक शानदार तरीका है।
  • यह सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है।
  • यह हमें हमारे परिवार तथा प्रियजनों के और करीब ले जाता है।

धूम्रपान, शराब पीना, जंक फूड जैसे अस्वास्थ्यकर कामों में शामिल होना, टीवी स्क्रीन पर बहुत अधिक समय बिताने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं और इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

निष्कर्ष

“स्वास्थ्य ही धन है”। वास्तव में ऐसा लगता है कि हमारी पीढ़ी इसे भूल गई है। दूसरी चीजों को छोड़ जिस तरह से आप जी रहे हैं उस जीवन शैली की ओर विचार करने का समय है। जो जीवन शैली आप जी रहे है उससे आप अधिक धन कमा सकते हैं, परन्तु इससे आप अपना जीवन काल छोटा कर रहे हैं। अभी भी समय है अगर हम अपनी आदतों को बदल लें तो यह हमारे लिए वाकई लाभकारी सिद्ध होगा।

निबंध – 2 ( 400 शब्द )

स्वस्थ जीवन शैली का अर्थ है स्वस्थ आहार खाने जैसी अच्छी आदतों का पालन करना, नियमित व्यायाम करना और रात में पर्याप्त नींद लेने के लिए समय निकालना। विभिन्न बीमारियों को दूर रखने और पूरी तरह से निरोगी जीवन जीने के लिए स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना आवश्यक है।

अस्वस्थ आदतें कैसे छोड़ें?

हालांकि हम में से अधिकांश अस्वास्थ्यकर की आदतों के बारे में जानते हैं, जो हमारे अंदर होती हैं और बहुत से लोग इसे छोड़ने का प्रयास भी करते हैं पर हम अक्सर ऐसा नहीं कर पाते। आप सिर्फ एक दिन उठकर अपनी अस्वस्थ आदतों को छोड़ने का फैसला नहीं कर सकते जिसका पालन अब तक आपने किया है। जी हाँ इस तरह की आदतों को छोड़ने के लिए बहुत से प्रयासों की आवश्यकता पड़ती है खासकर यदि आप लंबे समय से उनका अनुसरण करते रहे हैं। यहां कुछ चीजें हैं जो आपकी मदद कर सकती हैं:

  1. लिखकर रखें

पहला काम जो आपको करना चाहिए वह यह है कि आप उन बुरी आदतों को लिख लें जो आपके अंदर शामिल हैं और वो सकारात्मक प्रभाव आप अपने जीवन में ला सकते हैं यदि आप इसे छोड़ देते हैं। इसे उस जगह पर चिपकाएं जहां आप इसे अक्सर पढ़ सकते हैं यह आपके लिए प्रेरणा के रूप में काम कर सकती है।

  1. दोस्ती का प्रभाव

दोस्ती हमारी आदतों को काफी हद तक प्रभावित करती है। यदि आप ऐसे लोगों के साथ रहते हैं जो शराब पीने और धूम्रपान करने में लगे रहते हैं तो आपको इन आदतों को छोड़ना मुश्किल होगा। ऐसे लोगों के साथ आपके संपर्क को समाप्त करने का समय है।

  1. उत्तेजनात्मक चीजों से बचें

कई चीजें हैं जो उत्तेजना को बढ़ाने के रूप में कार्य कर सकती हैं। उदाहरण के लिए यदि आप शराब के साथ सिगरेट पीते हैं तो आपको अपनी पीने की आदत में कटौती करनी होगी। यदि आपको टीवी देखते हुए चिप्स और कुकीज़ खाने की आदत है तो आपको टीवी देखने का समय कम करना होगा।

  1. विकल्प तलाशना होगा

बोरियत और तनाव कुछ ऐसे सामान्य कारण हैं जिनसे लोग धूम्रपान, शराब पीना, मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर बड़ी मात्रा में समय खर्च करने जैसी अस्वस्थ आदतों को अपना लेते हैं।

ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के बजाए आपको सही दिशा में अपनी ऊर्जा को गति देने का प्रयास करना चाहिए। उदाहरण के लिए आप अपने खाली समय के दौरान किसी चीज का अनुसरण कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप अपने कुत्ते के साथ खेल सकते हैं या चित्रकारी भी कर सकते हैं।

  1. व्यावसायिक सहायता प्राप्त करें

यदि उपर्युक्त उल्लिखित उपाय विशेष रूप से आपकी तब मदद नहीं कर पाते जब आप अपने द्वारा विकसित व्यसनों से छुटकारा मिलने की सोच रहें है तो यह पेशेवर मदद लेने का समय है।

निष्कर्ष

आपको अपने स्वास्थ्य को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि आपने समय रहते स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया है तो अब यह स्वस्थ जीवन शैली की तरफ मुड़ने का समय है।

निबंध – 3 ( 500 शब्द )

स्वस्थ जीवन शैली समय की आवश्यकता है। पिछली पीढ़ियों को इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता था लेकिन आजकल लोगों को स्वस्थ जीवन शैली का पालन करना मुश्किल लगता है। लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं, कठिन परिश्रम कर रहे हैं और अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के अलावा सब कुछ कर रहे हैं। यह समय है कि हमें अपने स्वास्थ्य को गंभीरता से लेना चाहिए। कुछ स्वस्थ आदतों से आपको एक निश्चित समय की अवधि में एक स्वस्थ जीवन शैली विकसित करने में मदद मिल सकती है।

स्वस्थ आदतें जिनका पालन किया जाना चाहिए 

  1. एक स्वस्थ आहार योजना का पालन करें

जब आप एक स्वस्थ जीवन जीने की कोशिश कर रहे हैं तो एक स्वस्थ आहार योजना का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है। एक स्वस्थ आहार योजना का पालन करना शुरू करें जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल किया गया हो और उसमें जंक फूड की मात्रा बिल्कुल भी ना हो।

  1. जल्दी उठे

ज्यादातर लोग व्यायाम करने, नाश्ता करने और सुबह के समय अपने प्रियजनों के साथ कुछ गुणवत्ता के क्षण बिताने में नाकाम रहते हैं क्योंकि वे समय पर जाग नहीं पाते। हर सुबह जल्दी उठने की आदत बनाए ताकि आपके पास इन सभी कार्यों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त समय हो।

  1. व्यायाम

अपनी पसंद के शारीरिक व्यायाम करने के लिए प्रत्येक दिन कम से कम आधे घंटे का समय निकाल लें। आप चलना, तैरना, योग का अभ्यास, गहन साँस लेने या किसी और चीज़ को भी पसंद कर सकते हैं। यह तनाव दूर करने में मदद करता है।

  1. समय पर सोएं

चूंकि आपको जल्दी जागना है इसलिए समय पर सोना आवश्यक है। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेंगे।

  1. अपने मोबाइल को एक तरफ रखें

जब आप उत्पादकता को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं तो अपने फोन को भी अपने से दूर रखने की आदत बनाए। जब भी आप अपने घर पर रहते हैं और अपने परिवार के साथ गुणवत्ता का समय बिताते हैं तो अपने फोन को एक दूरी पर रखें। मोबाइल फोन द्वारा उत्सर्जित किरणें हानिकारक होती हैं इसलिए इसे रात में सोते समय विशेष रूप से दूर रखे।

  1. सकारात्मक दिमाग से जुड़ें

उन लोगों का दोस्त बनना हमेशा अच्छा होता है जो आपके जीवन में सकारात्मकता लाते हैं और उनसे दूर रहना चाहिए जो नकारात्मक बोल बोलने में लगे रहते हैं। इसके अलावा उन लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाएं जो स्वस्थ जीवन शैली का पालन करते हैं बजाए उनके जो नियमित रूप से धूम्रपान या शराब पीने जैसी अस्वास्थ्यकर आदतों में शामिल होते हैं।

  1. समय पर अपना भोजन करें

जितना एक स्वस्थ आहार योजना का पालन करना ज़रूरी है उतना ही समय पर अपना भोजन जरूरी है। सुनिश्चित करें कि आप अपने नाश्ते या दिन के किसी भी अन्य समय के भोजन को नहीं छोड़ेंगे और अपने भोजन को सही अंतराल पर खाएंगे। यह भी सुझाव दिया जाता है कि दिन में तीन बार खाने की बजाए 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करना चाहिए।

  1. अपनी रुचि का पालन करें

हम में से ज्यादातर हमारे काम में इतने तल्लीन हैं कि हम अपने हितों और शौकों का पालन करने का समय निकालना भूल जाते हैं। अपने पसंद का बागवानी, पढ़ना, लिखना या कुछ ऐसे शौकों का पालन करना एक अच्छा विचार है। यह अस्वस्थ आदतों के लिए एक अच्छा प्रतिस्थापन के रूप में कार्य करता है और तनाव को दूर बनाए रखने में भी मदद करता है।

निष्कर्ष

अच्छा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए आपको अपनी रोज़ दिनचर्या में इन स्वस्थ आदतों का पालन करने का प्रयास करना चाहिए।

निबंध – 4 ( 600 शब्द )

बुरी आदतों को पैदा करना आसान है लेकिन उन्हें खत्म करके एक स्वस्थ जीवन शैली की तरफ बढ़ने में बहुत मेहनत लगती है। स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर अक्सर जोर दिया जाता है लेकिन कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। यहां तक ​​कि जो लोग इसे अपने जीवन जीने में सुधार करने के लिए पालन करने की योजना बनाते हैं उनकी संख्या अक्सर कम ही होती है क्योंकि ऐसा करने में बहुत दृढ़ संकल्प लगता है। कोशिश करें एक समय में एक काम करने की बजाए एक साथ कई कदम उठाने की। इससे आपको अपनी निश्चित समय की अवधि में अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आगे स्वस्थ आदतों को विकसित करने और स्वस्थ जीवन शैली का पालन कैसे किया जाता है यह बताया गया है।

आदतें जिनसे बचा जाए

  1. धूम्रपान

एक स्वस्थ जीवन शैली की ओर पहला कदम धूम्रपान छोड़ना और उन तम्बाकू उत्पादों का सेवन बंद करना है जिसके आप आदी हो जाते हैं। ऐसा स्पष्ट रूप से एक दिन में हासिल नहीं किया जा सकता है और ना ही यह आसान होगा। कोशिश कीजिए कोई पेशेवर सहायता प्राप्त करने की ताकि इसे एक निश्चित समय की अवधि में समाप्त किया जा सके।

  1. शराब पीना

कभी-कभी शराब पीना ठीक है लेकिन अगर आप इसके आदी हो जाते हैं तो आपको मुश्किल हो सकती है। अत्यधिक शराब पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप इसके आदी हैं तो कोशिश कीजिए किसी पेशेवर व्यक्ति की सलाह लेने की और इस आदत से छुटकारा पाने के लिए अपने दोस्तों तथा पारिवारिक मित्रों की मदद लेने की।

  1. जंक फ़ूड

अधिकांश समय जंक फ़ूड खाना इन दिनों एक तरह से धर्म बन गया है। यह समय है जब आपको अपने जंक फूड के अपने सेवन को कम करना होगा और स्वस्थ भोजन पर विचार विमर्श करना होगा। यह न केवल आपको स्वस्थ रखेगा बल्कि आपको अच्छा आकार प्राप्त करने में भी मददगार साबित होगा।

  1. यंत्रों की तरफ़ झुकाव

ज्यादातर लोग इन दिनों अपने मोबाइल स्क्रीन से चिपके रहते हैं। यह एक और अस्वास्थ्यकर आदत है जिसे आपको तुरंत दूर करना चाहिए। बहुत ज्यादा टीवी देखना या लैपटॉप पर बहुत अधिक समय खर्च करना भी ऐसी चीज़ है जिससे आपको बचना चाहिए।

  1. भोजन छोड़ना

बहुत से लोग इन दिनों अपने कार्यों में इतने तल्लीन हो जाते हैं कि वे अपने भोजन तक को छोड़ देते हैं। सुबह के समय आमतौर पर सबसे लोग अधिक व्यस्त होते हैं और उस समय के दौरान ज्यादातर लोगों की अन्य कार्यों को समायोजित करने के लिए नाश्ता छोड़ने की प्रवृत्ति होती है। यह सबसे खराब सजा है जो आप अपने शरीर को दे रहे हैं।

  1. ज्यादा गोलियाँ खाना

बहुत से लोग अपने मानसिक और शारीरिक दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक आसान तरीका खोजते हैं और वह है दर्द निवारक गोलियाँ खाना। दर्द निवारक गोलियाँ ऐसे लोगों के लिए सबसे अच्छा काम करती हैं लेकिन यह समझने की जरूरत है कि ये केवल अस्थायी राहत प्रदान करके गंभीर दुष्प्रभाव क्यों पैदा करती हैं।

स्वस्थ आदतों का पालन करने का समय

अब जब आप उन आदतों को जानते हैं जिनसे आपको बचना चाहिए तो आपको एक स्वस्थ जीवन शैली के तरीके से जीने के लिए काम करना चाहिए। यहां कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके लिए इस दिशा में काम कर सकते हैं:

  • परिवार और दोस्तों से समर्थन प्राप्त करें
  • धूम्रपान और पीने जैसी अस्वास्थ्यकर आदतों में शामिल लोगों के साथ अपने संपर्क को सीमित करें
  • स्वस्थ जीवन शैली के सकारात्मक तथ्यों के बारे में खुद को याद दिलाएं
  • उन लोगों के साथ घुले-मिले जो आप की तरह स्वस्थ जीवनशैली का पालन कर रहे हैं।
  • अपने खाली समय के दौरान अपने शौक और हितों का पालन करें ताकि आपके पास अस्वास्थ्यकर आदतों में शामिल होने का समय न हो।
  • एंडोर्फिन के विकास को बढ़ावा देने के लिए शारीरिक व्यायाम करें, यह तनाव और उसके नकारात्मक नतीजों को कम करने का एक बढ़िया तरीका है।

निष्कर्ष

एक स्वस्थ जीवन शैली विकसित करने में कुछ समय लगता है खासकर यदि आप ऊपर साझा की गई अस्वास्थ्यकर आदतों से ग्रस्त हैं तो। काम आसान तो नहीं है लेकिन निश्चित रूप करने लायक ज़रूर है। यदि आप चीजों को ठीक करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उस योजना पर काम करने का है।

Related Information:

स्वास्थ्य पर निबंध

अर्चना सिंह

कई लोगो की प्रेरणा की स्रोत, अर्चना सिंह एक कुशल उद्यमी है। अर्चना सिंह 'व्हाइट प्लैनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' आई. टी. कंपनी की डायरेक्टर है। एक सफल उद्ममी होने के साथ-साथ एक कुशल लेखक भी है, व इस क्षेत्र में कई वर्षो का अनुभव है। वे 'हिन्दी की दुनिया' और अन्य कई वेबसाइटों पर नियमित लिखती हैं। अपने प्रत्येक क्षण को सृजनात्मकता में लगाती है। इन्हें खाली बैठना पसंद नहीं। इनका कठोर परिश्रम एवं कार्य के प्रति लगन ही इनकी सफलता की कुंजी है।

Share
द्वारा प्रकाशित
अर्चना सिंह