10 वाक्य

पुस्तक पर 10 वाक्य (10 Lines on Books in Hindi)

कहा जाता है कि सीखने का कोई उम्र नहीं होती है। हम आजीवन कुछ न कुछ सीखते रहते हैं और पुस्तक इसमें हमारे सबसे अच्छे मित्र होते हैं। दुनिया की किसी भी जानकारी को जानने के लिए किताबें सबसे अच्छे साधन होते हैं। विश्वकोश या Encyclopedia एक ऐसी पुस्तक है जिसमें हमें विश्व की सभी जानकारियाँ मिल जाती है।

किताब पर 10 वाक्य (Ten Lines on Books in Hindi)

आज इस 10 वाक्यों के सेट से मैंने स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए किताब की महत्वता को बताया है कि किस तरह से किताबें हमारे उज्जवल भविष्य में सहयोगी होती हैं।

Kitab par 10 Vakya – Set 1

1) पन्नों का वह संग्रह जिसमें कोई जानकारी, लेख और छवि आदि कुछ भी लिखा या छपा हो पुस्तक कहलाता है।

2) प्राचीनकाल से ही मानव के विकास में पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

3) पुस्तकें आरम्भ से ही तथ्यों, सूचनाओं और नए विचारों का स्त्रोत रही हैं।

4) किताबों का अध्ययन हमारे सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ाता है।

5) पुस्तक अध्ययन से हमें नई-नई रोचक जानकारियां सीखने को मिलती है।

6) अपने खाली समय में किताब पढ़ना समय व्यतीत करने का सबसे अच्छा तरीका है।

7) पुस्तक हमारे सच्चे मित्र होते हैं जो कभी हमें अकेला नहीं छोड़ते हैं।

8) आज केवल कागज़ से बने पुस्तक ही नहीं इंटरनेट पर ई-पुस्तक (e-book) भी उपलब्ध है।

9) प्राचीनकाल में हाथ से लिखे गए पुस्तकों को वर्तमान में पांडुलिपि कहा जाता है।

10) जीवन में किताबों की महत्वता को बढ़ावा देने के लिए 1995 से प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है।

Kitab par 10 Vakya – Set 2

1) बाल्यावस्था से ही हमारे जीवन के विकास में पुस्तकों का विशेष योगदान रहता है।

2) किताबों का अध्ययन हमें हमेशा कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करता है।

3) नियमित किताब पढ़ने की आदत हमारे याददाश्त को तेज रखता है।

4) किताबों का नियमित अध्ययन हमारी एकाग्रता शक्ति को सुदृढ़ करता है।

5) एतिहासिक किताबों का अध्ययन हमें हमारे अतीत की जानकारियां देते है।

6) जहां पर विभिन्न प्रकार की किताबों का संग्रह होता है पुस्तकालय कहा जाता है।

7) पुस्तकालयों से हम कम पैसे या मुफ्त में भी किताबें पढ़ने के लिए उधार ले सकते हैं।

8) वर्तमान में ई-बुक प्रणाली एक अच्छी पहल है जिससे कागज का इस्तेमाल कम हुआ और पेड़ों की कटाई में कमी आई है।

9) प्राचीनकाल के इतिहास से लेकर आधुनिक युग की सभी जानकारियां हमें किताबों से मिल जाती है।

10) किताबों का अध्ययन हमारी रचनात्मकता को बढ़ाता है जो जीवन में सफलता के अन्य द्वार खोलता है।


अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए विद्यार्थी जीवन से ही किताबों का अध्ययन करते रहना चाहिए। अपने विषय से हट कर भी हमें किताबें पढ़ना चाहिए क्योंकि इससे हम और भी कई रोचक और महत्वपूर्ण ज्ञान पाते हैं। किताबों से प्राप्त ज्ञान हमारे जीवन में जरूर काम आता है। बहुत से लोग हैं जो हमेशा कुछ न कुछ पढ़ते रहते हैं तथा अपने ज्ञान को बढ़ा कर सम्मानित भी होते हैं और अपना भविष्य भी बनाते हैं।

Shubham Singh

राजनितिशास्त्र से स्नातक एवं इतिहास से परास्नातक करने के पश्चात् शुभम सिंह लेखन कार्य से जुड़ गये। लेखन से पूर्व किये गये गहन अन्वेषण इनके लेखों में साफ़ दिखाई देते है। उत्कृष्ठ लेखन के साथ-साथ ये युवाओं को उनके शिक्षा एवं भविष्य से सम्बंधित मार्गदर्शन भी करते है। इनका मानना है की सही दिशा में किया गया परिश्रम व्यक्ति को हमेशा सफल बनाता है।

Share
द्वारा प्रकाशित
Shubham Singh