10 वाक्य

राष्ट्रीय पर्व उत्सव पर 10 वाक्य (10 Lines on National Festivals Celebration in Hindi)

भारत में राष्ट्रीय त्योहार होली, दिवाली, ईद और क्रिसमस आदि से अधिक महत्व रखते हैं। क्योंकि भारत के राष्ट्रीय अवसर भारत के सम्मान और गौरव के साथ-साथ देश में रहने वाले विभिन्न धर्मों के लोगों की एकता और भाईचारे को भी प्रदर्शित करते हैं। इस दिन लोग आपसी मतभेद भूलकर देश के तिरंगे को सलाम करते हैं और महान व्यक्तियों को नमन करते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय त्यौहार के उत्सव पर 10 लाइन (Ten Lines on National Festivals Celebration in Hindi)

प्रत्येक भारतवासी अपने राष्ट्रीय त्योहारों को मनाते वक्त गौरवशाली होने का अनुभव करता है। चलिए आज के लेख से जानते है कि हम भारतवासी किस प्रकार से अपने राष्ट्रीय उत्सव मनाते हैं।

Bhartiya Rashtriya Tyohar par 10 Vakya – Set 1

1) भारत के लोग गांधी जयंती, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं।

2) बच्चे इन दिनों पर सांस्कृतिक पोशाक पहनते हैं और लोकनृत्य का प्रदर्शन करते हैं।

3) स्वतंत्रता सेनानियों की याद में छात्र कई कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।

4) छात्र एवं छात्राएं देशभक्ति गीत गाते हैं और शहीदों के नारे लगाते हैं।

5) वे भारत की विभिन्न धार्मिक संस्कृतियों का चित्रण नाटक व गीत के द्वारा करते हैं।

6) गांधी जयंती पर छात्र स्कूल व समाज की सफाई में भाग लेते हैं।

7) राष्ट्रीय त्योहार के उत्सव बच्चों में राष्ट्रीयता को बढ़ावा देते हैं।

8) महान व्यक्तियों की शिक्षाएं लोगों को प्रेरणा देती हैं।

9) स्वतंत्रता क्रांतिकारियों और शहीदों को नमन करने के लिए ये उत्सव मनाते हैं।

10) अपने देश में सार्वजनिक रूप से ये उत्सव धूम-धाम से मनाये जाते हैं।

Bhartiya Rashtriya Tyohar par 10 Vakya – Set 2

1) राष्ट्रीय पर्व में भिन्न-भिन्न लोगों की भागीदारी भारत की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करता है।

2) इस दिन लोग अपनी धार्मिक विविधताओं को भूलकर एकसाथ राष्ट्रीय पर्व को मनाते हैं।

3) अपनी देशभक्ति प्रकट करने के लिए लोग तिरंगे के रंग के वस्त्र पहनते हैं।

4) लोग अपने आस-पास से जनसहयोग प्राप्त करके स्वच्छता अभियान चलाते हैं।

5) गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर होने वाले परेड देश की रक्षा शक्ति, परंपरा और संस्कृति का परिचय देते हैं।

6) देशभर में शांति और सद्भावना के सन्देश को फ़ैलाने के लिए हम राष्ट्रीय त्योहारों को उच्चस्तर पर मनाते हैं।

7) भारत के सभी स्कूल और कॉलेज में राष्ट्रीय त्योहारों को उत्साह से मनाया जाता है।

8) राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इन अवसरों पर देशवासियों को संबोधित करते हैं और उन्हें भविष्य के योजनाओं के बारे में बताते हैं।

9) राष्ट्रीय अवसरों पर किये गये आयोजनों के द्वारा युवाओं को देश के स्वर्णिम इतिहास से अवगत कराया जाता है।

10) विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी इन त्योहारों को बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ मनाते हैं।

बड़े ही उत्साह और धूम-धाम से मनाए जाने वाले ये राष्ट्रीय त्योहार लोगों को और खासकर से युवाओं और बच्चों को हमारे देश के महान व्यक्तियों के मूल्यों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता रहता है। यह आवश्यक है कि हम उनके त्याग और बलिदान को याद रखें। ये राष्ट्रीय अवसर ही तो है जो हमें धर्म और जाति के बंधन से मुक्त कर एक-साथ कर देते हैं।

Shubham Singh

राजनितिशास्त्र से स्नातक एवं इतिहास से परास्नातक करने के पश्चात् शुभम सिंह लेखन कार्य से जुड़ गये। लेखन से पूर्व किये गये गहन अन्वेषण इनके लेखों में साफ़ दिखाई देते है। उत्कृष्ठ लेखन के साथ-साथ ये युवाओं को उनके शिक्षा एवं भविष्य से सम्बंधित मार्गदर्शन भी करते है। इनका मानना है की सही दिशा में किया गया परिश्रम व्यक्ति को हमेशा सफल बनाता है।

Share
द्वारा प्रकाशित
Shubham Singh