10 वाक्य

सावन पर 10 वाक्य (10 Lines on Sawan Month in Hindi)

सावन का महीना केवल भारत ही नहीं विदेशों में रहने वाले हिन्दुओं के लिए भी बहुत महत्व रखता है। यह महीना हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। इस महीने के सभी दिन हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माने जाते हैं। हिन्दू धर्म के कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार भी इसी महीने में आने से सावन का महीना हिन्दुओं के लिए और भी ख़ास बन जाता है। सावन में मंदिरों में सामान्य से अधिक भीड़ इकठ्ठा होती है। सावन में बारिश से मौसम ठंडा और खुशहाल हो जाता है। इस समय बाहर घूमना बड़ा ही ताज़ा और आनंद की अनुभूति कराता है।

सावन का महीना पर 10 लाइन (Ten Lines on Sawan Month in Hindi)

दोस्तों आज हम इस लेख से सावन के खुशहाल मौसम वाले महीने के बारे में जानेंगे।

Sawan ka Mahina par 10 Vakya – Set 1

1) इस महीने में श्रवण नक्षत्र वाली पूर्णिमा आती है इसलिए इसे श्रावण महीना कहते हैं।

2) ग्रेगोरियन कैलेण्डर के अनुसार श्रावण माह जुलाई से अगस्त में आता है।

3) हिन्दू धर्म के अनुसार सावन, भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना होता है।

4) इस महीने में हिन्दू लोग उपवास रखते हैं और भगवान की भक्ति करते हैं।

5) सावन महीने के सोमवार और शिवरात्रि का बहुत महत्व होता है।

6) सावन के महीने में कई महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार पड़ते हैं।

7) प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा भी सावन के महीने में ही किया जाता है।

8) कई विशिष्ट स्थानों पर सावन के महीने में मेला का आयोजन किया जाता है।

9) सावन के महीने में खूब बारिश होती है इसलिए ये महीना किसानों को भी प्रिय होता है।

10) सावन के महीने में हर तरफ हरियाली छा जाती है और मौसम खुशमिजाज हो जाता है।

Sawan ka Mahina par 10 Vakya – Set 2

1) सावन का महीना हिन्दू धार्मिक कैलेण्डर का 5वां महीना होता है।

2) सावन का महीना हिन्दू आस्था से जुड़ा एक पवित्र महीना होता है।

3) भारत में वर्षा ऋतु का यह दूसरा महीना होता है।

4) सावन के महीने में मंदिरों में दर्शनार्थियों की खूब भीड़ लगती है।

5) पुराणों में संदर्भित समुद्र मंथन भी सावन के महीने में ही हुआ था।

6) रक्षाबंधन का त्योहार सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

7) भक्ति की भावनाओं से जुड़े इस माह में लोग शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं।

8) सावन महीने के थीम पर कई हिंदी फ़िल्में और प्रसिद्ध गीत भी बने हैं।

9) सावन के महीने में लगातार बरसात होती है, जिससे मौसम ठंडा हो जाता है।

10) सावन के महीने में बारिश अधिक होती है जो खेतों में फसल उगाने के लिए उत्तम समय होता है।

यदि देखा जाय तो सावन माह का संबंध मुख्य रूप से हिन्दू धर्म व उनके लोगों से जुड़ा हुआ है। यह महीना ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति को उजागर करता है। पूरे महीने आस-पास का माहौल भक्तिमय दिखाई पड़ता है। सावन के महीने में हिन्दू लोग दूर-दराज स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं, उनकी आस्था है कि इस समय भगवान का दर्शन अधिक फलदायी होता है।

Shubham Singh

राजनितिशास्त्र से स्नातक एवं इतिहास से परास्नातक करने के पश्चात् शुभम सिंह लेखन कार्य से जुड़ गये। लेखन से पूर्व किये गये गहन अन्वेषण इनके लेखों में साफ़ दिखाई देते है। उत्कृष्ठ लेखन के साथ-साथ ये युवाओं को उनके शिक्षा एवं भविष्य से सम्बंधित मार्गदर्शन भी करते है। इनका मानना है की सही दिशा में किया गया परिश्रम व्यक्ति को हमेशा सफल बनाता है।

Share
द्वारा प्रकाशित
Shubham Singh