भारत

भारत

एशियाई महाद्वीप (दक्षिण एशिया) के दक्षिणी क्षेत्र में भारत स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ, जनसंख्या में दूसरा और विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्रिक देश के रुप में जाना जाता है। भारत की पहचान अपनी अलग सभ्यता, संस्कृति और परंपरा के लिये भी है, जहाँ एक साथ विभिन्न धर्मों (हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन) आदि के लोग एक साथ रहते हैं, जो हमारे देश की अखण्डता को प्रदर्शित करता है।

भारत महान नेतृत्वकर्ताओं का देश है, ऐसे कई कर्मण्ठ नेताओं ने भारत में जन्म लिया जिन्होंने अपने काम से विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की। विश्व में भारत को एक संघर्षपूर्ण देश रहा है जिसने ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी के लिये कई वर्षों तक संघर्ष किया। वर्षों के संघर्ष और बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ। सही मायनों में सभी भारतीयों के लिये ये सबसे बड़ी खुशी का दिन था क्योंकि बर्बर ब्रिटिश शासन से भारत मुक्त हुआ था।

भारत एक मेलों, उत्सव, कृषि, विविधता, विरासत, रंगो, अन्न, अद्भुत और खासतौर से सुंदरता का देश है, जहाँ हमलोग फूल, फल, पेड़, जानवर, पक्षी, हरियाली, और शांति आदि की सुंदरता देख सकते हैं। जब भी किसी राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत (स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस) के साथ हमारे देश के झंडे को फहराया जाता है, तो ये सभी भारतीयों के चेहरों पर मुस्कुराहट और खुशी देता है। ऐसे ही कुछ भारत के अविश्वनीय और अंतहीन युगों तक याद रखे जाने वाले तथ्यों को हम प्रस्तुत कर रहे हैं।

 

भारत का राष्ट्रगान

भारत का राष्ट्रगीत – वन्दे मातरम्

भारत का राष्ट्रीय ध्वज

भारत के प्रधानमंत्री

भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक

भारत में सामाजिक समस्या

अर्चना सिंह

कई लोगो की प्रेरणा की स्रोत, अर्चना सिंह एक कुशल उद्यमी है। अर्चना सिंह 'व्हाइट प्लैनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' आई. टी. कंपनी की डायरेक्टर है। एक सफल उद्ममी होने के साथ-साथ एक कुशल लेखक भी है, व इस क्षेत्र में कई वर्षो का अनुभव है। वे 'हिन्दी की दुनिया' और अन्य कई वेबसाइटों पर नियमित लिखती हैं। अपने प्रत्येक क्षण को सृजनात्मकता में लगाती है। इन्हें खाली बैठना पसंद नहीं। इनका कठोर परिश्रम एवं कार्य के प्रति लगन ही इनकी सफलता की कुंजी है।

Share
द्वारा प्रकाशित
अर्चना सिंह