10 वाक्य

स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर 10 वाक्य (10 Lines on Importance of Independence Day in Hindi)

भारत द्वारा अपने स्वाधीनता और आज़ादी के लिए अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ कई वर्षों तक संघर्ष किया गया। कई आंदोलन किये गए, पदयात्राएं निकाली गईं, अहिंसक तरीके से शांति समझौते किये गए और ब्रिटिश अत्याचार से तंग आकर हिंसात्मक विरोध भी किया गया। इस संघर्ष में कई मासूम और निर्दोषों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध | स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य | स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन | स्वतंत्रता दिवस पर कविता | स्वतंत्रता दिवस पर भाषण | स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षकों के लिये भाषण | प्रधानाचार्य के लिये स्वतंत्रता दिवस पर भाषण | स्वतंत्रता दिवस समारोह पर 10 वाक्य | स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है पर निबंध | 15 अगस्त को ही देशभक्ति क्यों उमड़ती है पर निबंध

स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर 10 लाइन (Ten Lines on Importance of Independence Day in Hindi)

कितने ही क्रांतिकारी फांसी के फंदे पर झूल गए, तब जाकर हमें स्वाधीनता प्राप्त हुई है। हमने स्वाधीनता तो प्राप्त कर लिया पर शायद आज हम इसके महत्वों को भूलते जा रहे हैं। आईये कुछ पंक्तियों द्वारा उन महत्वों को फिर से याद करते हैं।

Swatantrata Diwas ke Mahatva par 10 Vakya – Set 1

1) स्वतंत्रता दिवस का दिन देश की धार्मिक विविधताओं और संस्कृति को एक धागे में पिरो देता है।

2) 15 अगस्त देश की स्वतंत्रता के लिए न्योछावर होने वालों के लिए सम्मान का दिन है।

3) ये पर्व कोई धर्म या जाति नहीं बल्कि पूरा राष्ट्र इसे मिलकर मनाता है।

4) यह दिन देश प्रेम की भावना को जगाता है और सबको एकजुट करता है।

5) 15 अगस्त का दिन विविधता में एकता को सिद्ध करता है।

6) यह दिन हम सभी को शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है।

7) स्वतंत्रता दिवसका दिन हमें राष्ट्रवाद और देशभक्ति से भर देता है।

8) स्वतन्त्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि हम इस देश के अभिन्न अंग हैं।

9) स्वतंत्रता दिवस दुनिया को देश की विरासत और समृद्ध इतिहास से अवगत कराता है।

10) स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतवासी के लिए अत्यंत महत्व रखता हैं।

इसे यूट्यूब पर देखें : 10 Lines on Importance of Independence Day

15 August ka Mahatva par 10 Vakya – Set 2

1) यह दिन ब्रिटिश शासन में 200 वर्षों तक गुलाम रहने के बाद भारत की जीत का प्रतीक है।

2) इस दिन देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले ज्ञात और अज्ञात क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देते हैं।

3) इसी दिन 1947 में हमारे देश के तिरंगे को बिना किसी रोक-टोक के शान से फहराया गया था।

4) स्वतंत्रता दिवस का इतिहास हमें स्वतंत्रता का वास्तविक मूल्य सिखाता है।

5) स्वतंत्रता दिवस युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए प्रेरित करता है।

6) यह दिन देश की अखंडता और एकता को प्रदर्शित करता है।

7) इस दिन दुनिया देश की संस्कृति, उपलब्धि एवं लक्ष्यों से अवगत होती है।

8) यह दिन राष्ट्र की संस्कृति और धार्मिक विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है।

9) इस दिन अवकाश होने के बाद भी लोग दफ्तरों में आते हैं और इस पर्व को मनाते हैं।

10) भारत की आज़ादी का महत्व को केवल एक दिन के लिए नहीं बल्कि जीवनभर के लिए स्मरण रखना चाहिए और इसका सम्मान करना चाहिए।

भारत की स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारियों द्वारा कई आंदोलन, पद यात्राएं और मार्च किए गए, जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा और इस संघर्ष में शहीद भी होना पड़ा। इन सब के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और भारत के उज्ज्वल और स्वतंत्र भविष्य के लिए लड़ते रहें। कई वर्षोँ के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम स्वतंत्रता है।

Shubham Singh

राजनितिशास्त्र से स्नातक एवं इतिहास से परास्नातक करने के पश्चात् शुभम सिंह लेखन कार्य से जुड़ गये। लेखन से पूर्व किये गये गहन अन्वेषण इनके लेखों में साफ़ दिखाई देते है। उत्कृष्ठ लेखन के साथ-साथ ये युवाओं को उनके शिक्षा एवं भविष्य से सम्बंधित मार्गदर्शन भी करते है। इनका मानना है की सही दिशा में किया गया परिश्रम व्यक्ति को हमेशा सफल बनाता है।

Share
द्वारा प्रकाशित
Shubham Singh