10 वाक्य

प्रौद्योगिकी पर 10 वाक्य (10 Lines on Technology in Hindi)

वर्तमान में मानव ने विकास के राह पर बहुत प्रगति कर लिया है। कल तक जिन सवालों के जवाब हमारे पास नहीं थे आज तकनीकी के माध्यम से हम सब जान सकते हैं। तकनीकी के विकास ने हमारे प्रगति के कई समस्याओं को हल किया है। मानव के विकास की राह में पत्थर के औजार, आग की खोज और पहिये का आविष्कार आदि सभी एक प्रकार से प्रौद्योगिकी या टेक्नोलॉजी का ही रूप है।

प्रौद्योगिकी पर 10 लाइन (Ten Lines on Technology in Hindi)

आईए आज इन वाक्यों के माध्यम से विश्व के समृद्धि और विकास में सबसे बड़ा सहायक टेक्नोलॉजी से जुड़े इन महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत होते हैं।

Praudyogiki par 10 Vakya – Set 1

1) वह युक्ति जो हमारे जीवन को सरल, आसान और तेज़ बनाती है तकनीकी (Technology) कहलाती है।

2) टेक्नोलॉजी हमें आधुनिक बनाती है और विकास की तरफ अग्रसर करती है।

3) टेक्नोलॉजी या तकनीक को वैज्ञानिक भाषा में प्रौद्योगिकी के नाम से जानते हैं।

4) प्रौद्योगिकी व्यावहारिक और औद्योगिक ज्ञान के साथ विज्ञान का एक संग्रह है।

5) मानव ने तकनीक का पहला प्रयोग एक छड़ी पर पत्थर बांधकर भाला बनाकर किया था।

6) एक छोटे से पिन से लेकर बड़े-बड़े जहाजों का निर्माण टेक्नोलॉजी की ही देन है।

7) एक स्थान पर बैठे हम दूर लोगों से जुड़ सकते है जो तकनीकी का आविष्कार है।

8) टेक्नोलॉजी चिकित्सा, अंतरिक्ष और विज्ञान के नए आविष्कारों के साथ जुड़ा हुआ है।

9) टेक्नोलॉजी ने दुनिया के स्वरुप के साथ हमारे जीवन को भी पूरी तरह से बदल दिया है।

10) टेक्नोलॉजी हमारे लिए वरदान तो है पर ये कभी-कभी अभिशाप भी साबित होता है।

Praudyogiki par 10 Vakya – 2

1) मानव चाँद तक पहुँच गया है और नए ग्रहों की खोज कर रहा है जो टेक्नोलॉजी के विकास की देन है।

2) टेक्नोलॉजी की सहायता से मानव ने बहुत से क्षेत्रों में कई नए आविष्कार किये।

3) टेक्नोलॉजी के विकास से चिकित्सा के क्षेत्र में कई बड़ी बीमारियों के इलाज की खोज हुई।

4) संचार व्यवस्था, सुचना प्रौद्योगिकी और इंटरनेट की खोज और बढ़ावे में तकनीकी प्रगति का महत्वपूर्ण योगदान है।

5) टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हर आविष्कार मानव जीवन और समाज में सुधार लाता है।

6) वर्तमान में हम प्रौद्योगिकी पर निर्भर होते जा रहे हैं और यह जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है।

7) प्रौद्योगिकी ने हमें आधुनिक तो बनाया पर अपने लोगों से धीरे धीरे दूर कर दिया है।

8) औद्योगीकरण ने हमारा आर्थिक विकास किया पर इसने पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

9) परमाणु बम जैसे खोज मानव विचारों को सकरात्मक और नकारात्मक दोनों तरीके से प्रभावित कर सकते हैं।

10) मानव को यह हमेशा याद रखना चाहिए कि टेक्नोलॉजी एक अच्छा सेवक तो है पर साथ ही बुरा मालिक भी है।


आज हम चारों तरफ टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। हमारे इस्तेमाल की लगभग सभी वस्तुएं तकनीकी का उदहारण है जैसे मोबाइल, टीवी, वाहन, कंप्यूटर आदि सभी टेक्नोलॉजी के आविष्कार हैं जिन्होंने मानव जीवन पर सकरात्मक और नकारात्मक दोनों तरीके से प्रभाव डाला है। तकनीकों का आविष्कार मुख्यतः हमारी सुविधाओं और सरलता के लिए हुआ है पर हमें इसके प्रयोग में सावधानी बरतते हुए इसे अपने और पर्यावरण के लिए सुरक्षित भी बनाने का प्रयास करना चाहिए।

Shubham Singh

राजनितिशास्त्र से स्नातक एवं इतिहास से परास्नातक करने के पश्चात् शुभम सिंह लेखन कार्य से जुड़ गये। लेखन से पूर्व किये गये गहन अन्वेषण इनके लेखों में साफ़ दिखाई देते है। उत्कृष्ठ लेखन के साथ-साथ ये युवाओं को उनके शिक्षा एवं भविष्य से सम्बंधित मार्गदर्शन भी करते है। इनका मानना है की सही दिशा में किया गया परिश्रम व्यक्ति को हमेशा सफल बनाता है।

Share
द्वारा प्रकाशित
Shubham Singh