10 वाक्य

क्रिसमस पर 10 वाक्य (10 Lines on Christmas Festival 2022 in Hindi)

क्रिसमस ईसाई धर्म का एक मुख्य त्यौहार है जो केवल ईसाई ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय के द्वारा भी मनाया जाता है। ये एक ऐसा अवसर है जो एक साथ सभी देशों में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई स्थानों पर अलग-अलग दिनों की संख्या में चलता है। भारत में मुख्य रूप से 3 दिनों तक क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। भगवान यीशु मसीह के जन्म के उत्सव के रूप में यह पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस के एक दिन पहले 24 दिसंबर को लोग शाम से ही गिरजाघरों में मोमबत्तियां जलाते हैं और 25 दिसंबर की रात 12 बजे भगवान यीशु मसीह के जन्म का उत्सव मनाया जाता है।

क्रिसमस ट्री पर 10 वाक्य || क्रिसमस पर भाषण

क्रिसमस पर्व 2022 पर 10 लाइन (Ten Lines on Christmas Festival 2022 in Hindi)

आईए आज हम इन 10 वाक्यों के माध्यम से क्रिसमस पर्व 2022 के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें – क्रिसमस पर निबंध

Christmas par 10 Vakya – Set 1

1) क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है।

2) प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को ईसाई समुदाय के लोग बड़े ही उत्साह से इस त्यौहार को मनाते हैं।

3) यह पर्व ईसाई धर्म के लोग अपने भगवान यीशु मसीह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाते हैं।

4) क्रिसमस का यह त्यौहार सभी देशों में बड़े ही उच्च स्तर पर मनाया जाता है।

5) यह एक धार्मिक उत्सव है जिसका आनंद दुनिया के लगभग सभी धर्मों के लोग लेते हैं।

6) क्रिसमस के दिन लोग सांयकाल के समय गिरजाघर जाते हैं और मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते हैं।

7) क्रिसमस पर कुछ लोग सांता क्लॉज की वेशभूषा में तैयार होते हैं और बच्चों को चाकलेट तथा उपहार बाटते हैं।

8) क्रिसमस के दिन विश्व के लगभग सभी देशों में सरकारी अवकाश रहता है।

9) क्रिसमस पर लोग एक ख़ास गाना गाते हैं जिसे ‘क्रिसमस कैरोल’ (Christmas Carrol) कहा जाता है।

10) क्रिसमस पर लोग एरोकेरिया (Araucaria) के पौधे को छोटे-छोटे रंगीन गेंदों और खिलौनों से सजाते हैं जिसे क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) कहा जाता है।

यह भी पढ़ें – स्कूल में क्रिसमस उत्सव पर निबंध

Christmas par 10 Vakya – Set 2

1) क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जिसके कार्यक्रमों में सभी धर्म और समुदाय के लोग ख़ुशी से शामिल होते हैं।

2) दुनिया भर में क्रिसमस के पर्व पर बड़े-बड़े मेले लगते हैं और सभी धर्मों के लोग घूमने आते हैं।

3) ईसाई लोग इस दिन अपने घरों को रोशनी वाले झालर और लाइटों से सजाते हैं।

4) इस अवसर पर युवा पार्टी करते हैं और इस दिन का आनंद लेते हैं।

5) क्रिसमस पर मेलों में बड़े-बड़े झूले लगाये जाते हैं अतः ये पर्व बच्चों को बहुत पसंद है।

6) लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मेला घूमकर क्रिसमस का आनंद उठाते हैं।

7) सभी देशों में क्रिसमस की शाम को होने वाले आयोजन आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं।

8) ईसाई लोगों का मानना है की ईशा मसीह ईश्वर के पुत्र हैं जिन्होंने धरती पर जन्म लिया है।

9) यीशु मसीह ने लोगों में पाप को समाप्त करके ईश्वर और सत्य का मार्ग दिखाया।

10) ईसाई धर्म के लोग घरों में यीशु की पूजा करते हैं और मोमबत्ती जलाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

10-lines-on-christmas

ऐसा माना जाता है कि जब दुनिया में सभी तरफ पाप, हिंसा और घृणा थी तब यीशु मसीह ने जन्म लिया। कई देशों में अलग-अलग तरीके और तैयारियों के साथ यह पर्व मनाया जाता है पर इस पर्व पर क्रिसमस ट्री और एक विशेष गीत कैरोल सभी देशों में प्रसिद्ध और प्रचलित है। सभी के द्वारा मिलजुल कर मनाया जाने वाला यह त्यौहार लोगो में एकता की भावना को भी बढ़ावा देता है। उम्मीद करता हूँ कि ऊपर लिखे गए क्रिसमस पर 10 वाक्य (Ten Lines on Christmas) आपको जरूर पसंद आयेंगे और आपके स्कूल प्रोजेक्ट में काम भी आयेंगे।

सम्बंधित जानकारी:

क्रिसमस पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions on Christmas in Hindi)

प्रश्न 1 – क्रिसमस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर – क्रिसमस भगवान यीशु के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

प्रश्न 2 – सेंटा क्लाज का असली नाम क्या था?

उत्तर- संत निकोलस

प्रश्न 3 – किस देश के लोग क्रिसमस पर्व को गर्मी के समय में मनाते है?

उत्तर- ऑस्ट्रेलिया देश के लोग

Shubham Singh

राजनितिशास्त्र से स्नातक एवं इतिहास से परास्नातक करने के पश्चात् शुभम सिंह लेखन कार्य से जुड़ गये। लेखन से पूर्व किये गये गहन अन्वेषण इनके लेखों में साफ़ दिखाई देते है। उत्कृष्ठ लेखन के साथ-साथ ये युवाओं को उनके शिक्षा एवं भविष्य से सम्बंधित मार्गदर्शन भी करते है। इनका मानना है की सही दिशा में किया गया परिश्रम व्यक्ति को हमेशा सफल बनाता है।

Share
द्वारा प्रकाशित
Shubham Singh