हॉकी पर 10 वाक्य (10 Lines on Hockey in Hindi)

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच आपसी प्रेम बढ़ाने तथा भाईचारा का संदेश देने में अलग-अलग प्रकार के खेलों ने अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन तमाम खेलों में से एक हॉकी का खेल भी है, हालांकि हॉकी को क्रिकेट जितना लोकप्रियता तो प्राप्त नहीं है मगर दुनिया में इसके चाहने वाले भी कम नहीं है। हॉकी दो टीमों के बीच लकड़ी या ठोर धातु की बनी छड़ी तथा रबर या प्लास्टिक के गेंद से खेली जाती है।

हॉकी पर 10 लाइन (Ten Lines on Hockey in Hindi)

साथियों आज मैं हॉकी पर 10 लाइन के द्वारा आप लोगों से हॉकी खेल के बारे में चर्चा करूंगा, दोस्तों मुझे उम्मीद है कि ये लाइन आपको जरूर पसंद आएंगी तथा आप इसे अपने स्कूल तथा अन्य स्थानों पर इस्तेमाल भी कर सकेंगे।

Hockey par 10 Vakya – Set 1

1) हॉकी भारत वर्ष का राष्ट्रीय खेल है, इसके वर्तमान स्वरूप की शुरुआत 1860 में इंग्लैंड में हुई थी।

2) रोलर हॉकी, मैदानी हॉकी, स्लेज हॉकी, आइस हॉकी हॉकी खेल के अन्य रूप है।

3) स्लेज हॉकी विकलांगों द्वारा, आइस हॉकी बर्फ के सतह पर, तथा रोलर हॉकी खिलाड़ी पहिए वाले जूते पहनकर खेलते हैं।

4)मेजर ध्यानचंद, मनप्रीत सिंह, के.डी. सिंह बाबू, अजीत पाल सिंह, बलवीर सिंह तथा रूप सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के रूप में जाने जाते हैं। 

5) मैदान के बीच में एक सफेद रंग की सेंटर लाइन खींची जाती है।

6) हॉकी का खेल रफ्तार से खेला जाता है इसलिए इसे रफ्तार के खेल के तौर पर भी जाना जाता है।

7) इस खेल में 2 टीम होती है तथा प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं।

8) हॉकी खेल को एक J आकार की छड़ी तथा एक छोटी सी गेंद के द्वारा खेला जाता है।

9) J आकार की छड़ी की लम्बाई 36-38 सेमी तथा गेंद का वजन 340 से 790 ग्राम के बीच होता है।

10) हॉकी के दोनों टीमों में से जो सबसे ज्यादा गोल करता है वही टीम खेल खत्म होने के बाद विजेता घोषित हो जाता है।

Hockey par 10 Vakya – Set 2

1)  60 मिनट का यह खेल 15-15 मिनट के चार भागों में खेला जाता है।

2) अंपायर हॉकी में खिलाड़ियों के गलती करने पर उन्हें लाल, पीला तथा हरा में से कोई एक कार्ड देता है।

3) पूरी दुनिया में हॉकी का सबसे बड़ा स्टेडियम “नेशनल हॉकी स्टेडियम” है जिसमें एक साथ लगभग 45000 दर्शक बैठ सकते हैं। यह स्टेडियम पाकिस्तान के लाहौर में स्थित है।

4) क्रिकेट की भाति ही हॉकी भी अलग-अलग मैदान पर खेला जाता है, हॉकी का मैदान 91 मीटर लम्बा तथा 55 मीटर चौड़ा होता है।

5) भारत में हॉकी खेल को लाने का श्रेय ब्रिटिशों को दिया जाता है।

6) मेजर ध्यानचंद जी हॉकी के इतने महान खिलाड़ी थे कि उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है।

7) मेजर ध्यानचंद जी जयंती (29 अगस्त) को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

8) सबसे पहले महिलाओं के लिए हॉकी विश्व कप का आयोजन साल 1974 में हुआ था।

9) भारत का हॉकी में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, भारत ने ओलम्पिक खेलों में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते थे।

10) हॉकी खेल को शारीरिक श्रम द्वारा खेला जाता है जिससे इंसान का स्वास्थ्य अच्छा रहता है तथा उसकी मानसिक क्षमता का भी विकास होता है।


निष्कर्ष

हॉकी भारत के साथ साथ पाकिस्तान का भी राष्ट्रीय खेल है, हॉकी का खेल अलग-अलग देशों में अलग-अलग रूपों में खेला जाता है। हॉकी अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए जितना महत्वपूर्ण है उससे कहीं ज्यादा यह बच्चों के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि हॉकी पर 10 लाइन आपको पसंद आयी होंगी तथा आप इसे भलिभांति समझ गए होंगे।

धन्यवाद !

हॉकी पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions on Hockey in Hindi)

प्रश्न.1 एशियाई खेलों में हॉकी को कब शामिल किया गया था?

उत्तर- एशियाई खेलों में हॉकी को 1982 में शामिल किया गया था।

प्रश्न.2 भारत के अलावा हॉकी और किस देश का राष्ट्रीय खेल है?

उत्तर- भारत के अलावा हॉकी पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *