राष्ट्रीय पर्व पर 10 वाक्य (10 Lines on National Festivals of India in Hindi)

सभी नागरिकों को अपने देश के राष्ट्रीय पर्व का सम्मान होता है फिर वो चाहे किसी भी देश का नागरिक हो। भारतीयों के लिए भी उनके राष्ट्रीय त्योहार किसी गौरवशाली दिन से कम नहीं होते हैं। वह भावना भी अद्भुत ही है जो राष्ट्रीय पर्व पर लोगों मे देश के प्रति बलिदान करने की प्रबल इच्छा जागृत कर देती हैं। हम सभी भारतवासी भाग्यशाली हैं कि विविधता में एकता वाले इस महान देश में जन्म लिए। यह भारत ही है जो विभिन्न संस्कृतियों को समेटें हुए है।

भारत के राष्ट्रीय पर्व पर 10 लाइन (Ten Lines on National Festivals of India in Hindi)

आईये आज हम इन 10 लाइन्स के माध्यम से अपने महान देश के राष्ट्रीय त्योहारों के बारे में जानते है।

Bharat ka Rashtriya Parv par 10 Vakya – Set 1

1) भारत में तीन राष्ट्रीय त्योहार बड़े ही ज़श्न के साथ मनाते हैं।

2) 26 जनवरी को भारत में सविंधान लागू होने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

3) अंग्रेजों से भारत की आज़ादी को स्वतंत्रता दिवस के रूप मे 15 अगस्त को मनाया जाता है।

4) 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिवस को हम गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं।

5) 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं।

6) भारत के राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी को राजधानी में झंडारोहण किया जाता है।

7) गांधी जयंती के दिन लोग गांधी जी को याद करते है और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।

8) राष्ट्रीय पर्व पर भारत में राष्ट्रीय अवकाश धोषित किया गया है।

9) ये तीनों राष्ट्रीय त्योहार भारतीयों में एकता की भावना को जागृत करते हैं।

10) राष्ट्रीय पर्व हमारे अन्दर गौरव और देशभक्ति की नई चेतना भर देते हैं।

Bharat ka Rashtriya Parv par 10 Vakya – Set 2

1) भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है, यहां कई धार्मिक त्योहारों के साथ 3 मुख्य राष्ट्रीय त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाये जाते हैं।

2) स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और गणतंत्र दिवस ये तीनों राष्ट्रीय त्योहार भारत की स्वतंत्रता से सम्बंधित हैं।

3) राजपथ, दिल्ली में भव्य परेड और कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस का ज़श्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

4) लाल किले पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।

5) कई राजनीतिक एवं प्रतिष्ठित लोग राजघाट स्मारक पर गांधी जयंती के दिन गांधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं।

6) राष्ट्रीय त्योहार पर शिक्षण संस्थानों में भी कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

7) राष्ट्रीय त्योहार हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और महान क्रांतिकारियों की याद दिलाते हैं।

8) राष्ट्रीय त्योहारों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें गौरवान्वित महसूस कराते हैं।

9) हर तरफ देशभक्ति गीत और नारों की गूंज हमारे अन्दर राष्ट्रीयता और देशप्रेम को बढ़ावा देते हैं।

10)वर्तमान के व्यस्त समाज में राष्ट्रीय पर्व वो मौके हैं जिनपर लोग अपने दोस्तों व परिवारजन के साथ समय बिताते हैं।

10 Lines on National Festivals of India

भारतीय समाज के सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोग अमीर, गरीब, बच्चे, बूढ़े तथा जवान इन राष्ट्रीय त्योहारों को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। ये सभी के अंतर्मन को गर्व से भर देता है। ये त्योहार हमारे अध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करता है और हमें शहीदों की याद दिलाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *