भारत का राष्ट्रीय ध्वज

भारत का राष्ट्रीय ध्वज

भारत का राष्ट्रीय ध्वज एक राष्ट्रीय प्रतीक है जिसे क्षैतिज आयताकार में बनाया गया है। इसे तीन रंगों की मदद से सजाया गया है जिसमें गहरा केसरिया (सबसे ऊपर), सफेद( बीच में) और हरा (सबसे नीचे)। सफेद रंग के बीचों-बीच एक नीले रंग का अशोक चक्र (अर्थात कानून का चक्र) बना हुआ है जिसमें 24 तिलियाँ है। 22 जुलाई 1947 में भारत के संविधान सभा ने एक मीटिंग में राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरुप को स्वीकार किया था। भारत के सत्ताधारियों द्वारा वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज को अधिकारिक रुप से स्वीकार किया गया था। तीन रंगों का होने के कारण इसे तिरंगा भी कहा जाता है। ये स्वराज ध्वज पर आधारित है (अर्थात भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का ध्वज, पिंगाली वेंकैया द्वारा रुपांकित)।

राष्ट्रीय ध्वज (Indian Flag in Hindi)

Find below information about Indian Flag in Hindi language:

भारत के लोगों के लिये राष्ट्रीय ध्वज बहुत मायने रखता है। भारत के लोगों के लिये ये बेहद महत्वपूर्ण और गौरव का विषय है। भारतीय ध्वज को एक खास किस्म के कपड़े से बनाया गया है जिसे ख़ादी कहते है (हाथ से काता हुआ जिसे महात्मा गाँधी द्वारा प्रसिद्ध किया गया)। इसके निर्माण और डिज़ाइन के लिये भारतीय स्टैन्डर्ड ब्यूरो जिम्मेदार होता है जबकि, ख़ादी विकास एवं ग्रामीण उद्योग कमीशन को इसके निर्माण का अधिकार है। 2009 में राष्ट्रीय ध्वज का अकेला निर्माण कर्ता कर्नाटक ख़ादी ग्रामोंद्योग संयुक्त्त संघ रहा है।
राष्ट्रीय प्रतीक से संबंधित कानून के साथ ही भारतीय ध्वज की प्रथा (किसी दूसरे राष्ट्र या ग़ैर राष्ट्रीय ध्वज) को भारत का राष्ट्रीय ध्वज नियमावली संचालित करता है। किसी भी निजी नागरिक (किसी भी राष्ट्रीय दिवस को छोड़कर) के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। जबकि, नवीव जिंदल (निजी नागरिक) के अनुरोध पर 2002 में, सुप्रिम कोर्ट के आदेशानुसार भारत की सरकार (भारत की केन्द्रीय कैबिनेट) द्वारा ध्वज के सीमित उपयोग के कानून में बदलाव किया गया। ध्वज के अतिरिक्त इस्तेमाल के लिये 2005 में इसमें दुबारा बदलाव किया गया।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज

भारतीय ध्वज का अर्थ और महत्व

तीन रंगों में होने की वजह से भारतीय ध्वज को तिरंगा भी कहते है। ख़ादी के कपड़ों, बीच में चक्र और तीन रंगों का इस्तेमाल कर भारतीय ध्वज को क्षितिज के समांतर दिशा में डिज़ाइन किया गया है। ब्रिटीश शासन से भारतीय स्वतंत्रता के परिणाम स्वरुप 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार किया गया था। इसकी लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात क्रमशः २:३ होता है। आजादी और राष्ट्रीयता के प्रतीक के रुप में भारतीय ध्वज को बनाया और स्वीकार किया गया।

हमारे लिये भारतीय ध्वज का बहुत महत्व है। अलग-अलग विचारधारा और धर्म जैसै हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आदि का होने के बावजूद भी ये सभी धर्मो को एक राह पर ले जाता है और हमारे लिये एकता के प्रतीक के रुप में है। इसमें मौजूद तीन रंग और अशोक चक्र का अपना अर्थ है जो इस प्रकार है:

केसरिया रंग
राष्ट्रीय ध्वज का सबसे ऊपरी भाग केसरिया रंग है; जो बलिदान का प्रतीक है राष्ट्र के प्रति हिम्मत और नि:स्वार्थ भावना को दिखाता है। ये बेहद आम और हिन्दू, बौद्ध और जैन जैसे धर्मों के लिये धार्मिक महत्व का रंग है। केसरिया रंग विभिन्न धर्मों से संबंधित लोगों के अहंकार से मुक्ति और त्याग को इंगित करता है और लोगों को एकजुट बनाता है। केसरिया का अपना अलग महत्व है जो हमारे राजनीतिक नेतृत्व को याद दिलाता है कि उनकी ही तरह हमें भी किसी व्यक्तिगत लाभ की इच्छा के पूरे समर्पण के साथ राष्ट्र की भलाई के लिये काम करना चाहिये।

सफेद रंग
राष्ट्रीय ध्वज के बीच का भाग सफेद रंग से डिज़ाइन किया गया है जो राष्ट्र की शांति, शुद्धता और ईमानदारी को प्रदर्शित करता है। भारतीय दर्शन शास्त्र के मुताबिक, सफेद रंग स्वच्छता और ज्ञान को भी दर्शाता है। राष्ट्र के मार्गदर्शन के लिये सच्चाई की राह पर ये रोशनी बिखेरता है। शांति की स्थिति को कायम रखने के दौरान मुख्य राष्ट्रीय उद्देश्य की प्राप्ति के लिये देश के नेतृत्व के लिये भारतीय राजनीतिक नेताओं का ये स्मरण कराता है।

हरा रंग
तिरंगे के सबसे निचले भाग में हरा रंग है जो विश्वास, उर्वरता ; खुशहाली ,समृद्धि और प्रगति को इंगित करता है। भारतीय दर्शनशास्त्र के अनुसार, हरा रंग उत्सवी और दृढ़ता का रंग है जो जीवन और खुशी को दिखाता है। ये पूरे भारत की धरती पर हरियाली को दिखाता है। ये भारत के राजनीतिक नेताओं को याद दिलाता है कि उन्हें भारत की मिट्टी की बाहरी और आंतरिक दुश्मनों से सुरक्षा करनी है।

 

अशोक चक्र और 24 तिलीयाँ
हिन्दू धर्म के अनुसार, पुराणों में 24 संख्या बहुत महत्व रखता है। अशोक चक्र को धर्म चक्र माना जाता है जो कि समय चक्र भी कहलाता है। अशोक चक्र के बीच में 24 तिलीयाँ है जो पूरे दिन के 24 बहुमूल्य घंटों को दिखाता है। ये हिन्दू धर्म के 24 धर्म ऋषियों को भी प्रदर्शित करता है जो “गायत्री मंत्र” की पूरी शक्ति को रखता है (हिन्दू धर्म का सबसे शक्तिशाली मंत्र)। हिमालय के सभी 24 धर्म ऋषियों को 24 अक्षरों के अविनाशी गायत्री मंत्र के साथ प्रदर्शित किया जाता है (पहला अक्षर विश्वामित्र जी के बारे वर्णन करता है वहीं अंतिम अक्षर यज्ञवल्क्या को जिन्होंने धर्म पर शासन किया)।

भारतीय झंडे के मध्य में अशोक चक्र होने के पीछे भी एक बड़ा इतिहास है। बहुत साल पहले, भगवान बुद्ध को मोक्ष की प्राप्ति हुई अर्थात गया में शिक्षा मिली। मोक्ष की प्राप्ति के बाद वो वाराणसी के सारनाथ आ गये जहाँ वो अपने पाँच अनुयायी (अर्थात् पाँच वर्जीय भिक्क्षु) कौनदिन्या, अश्वजीत, भद्रक, महानाम और कश्यप से मिले। धर्मचक्र की व्याख्या और वितरण कर बुद्ध ने उन सबको अपना पहला उपदेश दिया। इसे राजा अशोक द्वारा अपने स्तंभ के शिखर को प्रदर्शित करने के लिये लिया गया जो बाद में भारतीय ध्वज के केन्द्र में अशोक चक्र के रुप में इस चक्र के उत्पत्ति का आधार बना। राष्ट्रीय झंडे के बीच में अशोक चक्र की मौजूदगी राष्ट्र में मजबूत संबंध और बुद्ध में विश्वास को दिखाता है।

12 तिलीयाँ भगवान बुद्ध के अध्यापन को बताता है जबकि दूसरी 12 तिलीयाँ अपने बराबर की प्रतीकों के साथ जोड़ें में है जैसे-अविध्या (अर्थात् ज्ञान की कमी), सम्सकारा (अर्थात् आकार देने वाला), विजनाना (अर्थात् चेतना), नमरुपा (अर्थात् नाम और रुप), सदायातना ( अर्थात् छ: इन्द्रिय जैसे- कान, आँख, जीभ, नाक, शरीर और दिमाग), स्पर्श (अर्थात् संपर्क), वेदना ( अर्थात् दर्द), तृष्णा (अर्थात् प्यास), उपदना (अर्थात् समझना), भाव (अर्थात् आने वाला), जाति (अर्थात् पैदा होना), जरामरना (अर्थात् वृद्धावस्था), और मृत्यु।

अशोक चक्र क्यों नौसेना की तरह नीले रंग में है ?
राष्ट्रीय ध्वज के सफेद पट्टी के केन्द्र में अशोक चक्र का नीला रंग, ब्रह्माण्ड की सच्चाई को दिखाता है। ये आकाश और समुद्र के रंग को भी प्रदर्शित करता है।

24 तिलियाँ क्या प्रदर्शित करती है ?
हिन्दू धर्म के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज की सभी 24 तिलीयाँ जीवन को दर्शाती है अर्थात् धर्म जो इस प्रकार है: प्रेम, बहादुरी, धैर्य, शांति, उदारता, अच्छाई, भरोसा, सौम्यता, नि:स्वार्थ भाव, आत्म-नियंत्रण, आत्म बलिदान, सच्चाई, नेकी, न्याय, दया, आकर्षणशीलता, नम्रता, हमदर्दी, संवेदना, धार्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्य, धार्मिक समझ, भगवान का डर और भरोसा (भरोसा या उम्मीद)।

भारतीय तिरंगे (ध्वज) का इतिहास

एक ध्वज किसी देश का प्रतीक बनता है इसलिये किसी भी आजाद देश को एक राष्ट्र के रुप में एक अलग पहचान के लिये एक ध्वज की जरुरत पड़ती है। संविधान सभा की मीटिंग में 22 जुलाई 1947 को भारत के राष्ट्रीय ध्वज को इसके वर्तमान स्वरुप में स्वीकार किया गया था, 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से देश की आजादी से कुछ दिनों पहले। इसे तीन रंगों, अशोक चक्र और खादी की मदद से पिंगाली वेंकैया के द्वारा डिज़ाइन किया गया था।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को क्षैतिज आकार में डिज़ाइन किया गया है जिसमें सभी तीन रंग अपने बराबर अनुपात में है। झंडे की चौड़ाई से इसके लंबाई का अनुपात 2:3 का है। बीच की सफेद पट्टी में नीले रंग का एक पहिया बना हुआ है जो 24 तिलीयों से युक्त अशोक चक्र का प्रतिनिधित्व करता है।

राष्ट्रीय ध्वज के अंतिम स्वीकारोक्त्ति के पहले, अपनी पहली शुरुआत से ये विभिन्न अद्भुत् बदलावों से गुजरा। ब्रिटिश शासन से आजादी के लिये राष्ट्रीय संघर्ष के दौरान देश को अलग पहचान के लिये राष्ट्रीय ध्वज के आविष्कार और खोज अभियान की शुरुआत हुई।

 

भारतीय ध्वज का क्रमिक विकास

1906 में भारत का राष्ट्रीय ध्वज

ऐसा कहा जाता है, कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) के ग्रीन पार्क (पारसी बागान स्क्वैयर) में 7 अगस्त 1906 में राष्ट्रीय झंडे को फहराया गया। ये साधारण रुप से डिज़ाइन किया गया ध्वज था जिसमें तीन रंगों (लाल, पीला, और हरा) से तीन क्षैतिज पट्टीयों का इस्तेमाल किया गया था। सबसे उपरी हरे रंग की पट्टी में 8 सफेद कमल के फूल बने हुए थे। बीच की पीली पट्टी में हिन्दी में “वन्दे मातरम्” लिखा हुआ था और सबसे नीचे की लाल पट्टी में अर्धचन्द्राकार बना हुआ था (किनारे के बाएँ तरफ) और सूरज (दाँयी तरफ)।

1907 में भारत का राष्ट्रीय ध्वज

इतिहास के मुताबिक, ऐसा कहा गया कि 1907 में अपने निर्वासित क्रांतिकारी मण्डली के साथ मैडामें कामा द्वारा पेरिस में दूसरी बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया था। बाद में बर्लिन के सामाजिक सम्मेलन में उसी झंडे को प्रदर्शित किया गया था। पहले से दूसरा ध्वज थोड़ा अलग था। इसमें सबसे ऊपरी पट्टी में नारंगी रंग था जिसमें एक कमल और सात सितारे (भेदक सप्तऋषि) बने थे। मध्य के पीले रंग की पट्टी में हिन्दी में “वन्दे मातरम्” लिखा था और सबसे नीचे की हरे रंग की पट्टी में बाँयी तरफ सूरज और दाँयी तरफ अर्धचन्द्र और सितारे बने हुए थे।

1917 में भारत का राष्ट्रीय ध्वज

इसे तीसरी बार 1917 में डॉ ऐंनी बेसेंट और लोकमान्य तिलक द्वारा होमरुल आंदोलन के दौरान फहराया गया। इसे एकान्तर तरीके में पाँच लाल और चार हरी क्षैतिज पट्टीयों में डिज़ाइन किया गया था। इसमें सात भेदक सप्तऋषि सितारों के साथ बाँये शिखर में एक यूनियन जैक और दाँयी ओर शिखर पर अर्धचन्द्र और सितारा था।

1921 में भारत का राष्ट्रीय ध्वज

1921 में, भारतीय काँग्रेस कमेटी ने बेजवाड़ा (विजयवाड़ा) में लाल और हरी रंग की दो पट्टीयों वाली ध्वज (जिसमें लाल और हरा रंग हिन्दू और मुस्लिम समुदायों को प्रदर्शित करता है) तैयार की और उसे महात्मा गाँधी के पास ले गये। जहाँ पर उन्होंने बीच में एक सफेद पट्टी (दूसरे समुदायों के लिये) और एक नीले पहिये (चक्र) को लगाने का सुझाव दिया जो राष्ट्र के प्रगति को प्रदर्शित करे।

1931 में भारत का राष्ट्रीय ध्वज

अंतत:, भारत में तिरंगे झंडे (गाँधी जी के सुझाव पर) को अंगीकृत करने के लिये 1931 में एक प्रस्ताव पास हुआ था। इसमें सबसे ऊपर नारंगी, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग है। बीच की सफेद पट्टी के मध्य में एक घूमता हुआ पहिया बना हुआ है।

भारत का वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज

हालाँकि, संविधान सभा के सम्मेलन में 22 जुलाई 1947 में इसे पूरी तरह से अपना लिया गया था फिर भी उन लोगों ने ये फैसला किया कि थोड़े बदलाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार किया जाएगा, राष्ट्रीय ध्वज में प्रतीक के रुप में राजा अशोक के धर्म चक्र को घूमने वाले पहिये से बदला गया। यही ध्वज अंतत: आजाद भारत का राष्ट्रीय ध्वज बना।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज की नियमावली क्या है ?

भारतीय ध्वज राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है जो लोगों की अभिलाषा और उम्मीद को दिखाता है। भारत की आजादी से अभी तक हमारे भारतीय सेनाओं ने दुश्मनों से तिरंगे को बचाया है और इसके सम्मान को बनाये रखा है।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज की नियमावली पहले से निर्धारित कानूनों का समुच्चय है जो दूसरे देश के लोगों और भारतीयों द्वारा तिरंगे के उपयोग को संचालित करता है। निर्धारित मानकों (1968 में बना और 2008 में सुधार हुआ) के आधार पर भारतीय स्टैंडर्ड ब्यूरो को इसके निर्माण, डिज़ाइन, और सही इस्तेमाल के लिये नियमन करने का अधिकार दिया गया है।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज नियमावली को 2002 में लिखा गया और उन्हें कुछ धाराओं के साथ मिलाया गया जैसे: “प्रतीकों के प्रावधान और नाम (गलत इस्तेमाल से रोकथाम के लिये) धारा 1950 (1950 का संख्या 12), धारा 1971 के तहत राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुँचाने से निवारण के लिये (1971 के संख्या 69)। अंततोगत्वा, “भारत, के ध्वज नियमावली 2002” के रुप में 26 जनवरी 2002 में ध्वज नियमावली प्रभावी हुआ। इसके तीन भाग है जैसे कि:

  • पहले भाग में राष्ट्रीय ध्वज के सामान्य विवरण दिये हुए है।
  • दूसरे भाग में सरकारी, निजी संस्था और शिक्षण संस्थानों द्वारा इसके उपयोग को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये है।
  • और तीसरे भाग में केन्द्रीय और राज्य सरकार तथा इनकी एजेँसीयों के द्वारा इसके इस्तेमाल को लेकर हिदायत दी गयी है।

राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग को लेकर सभी नियम, कानून और अधिकार अधिकारिक रुप से भारत के ध्वज कानून के अंतर्गत वर्णित किये गये है जो इस प्रकार है: “ सबसे ऊपरी पट्टी का रंग भारतीय केसरिया और सबसे नीचे की पट्टी का रंग भारतीय हरा होना चाहिये। बीच की पट्टी सफेद होनी चाहिये, तथा इसी पट्टी के मध्य में नीले रंग के चक्र में समान दूरी पर 24 तिलियाँ होनी चाहिये।”

राष्ट्रीय ध्वज को यदि किसी के द्वारा खादी या हाथ से बुने हुए कपड़ों के अलावा किसी और कपड़ो का इस्तेमाल करता है तो जुर्माने के साथ तीन साल की सजा का प्रावधान है। ख़ादी के लिये कॉटन, सिल्क और वुल के अलावा किसी और कपड़ों का इस्तेमाल की सख्त मनाही है। दो प्रकार के ख़ादी से झंडा तैयार होता है (ध्वज के ढ़ाँचे को बनाने के लिये ख़ादी ध्वजपट और पोल को थामे रखने के लिये ध्वज के अंतिम छोर को तैयार करने के लिये मटमैले रंग का कपड़ा आर्थात् ख़ादी-ड्क)। साथ ही कपड़े के हर एक स्क्वैयर सेंटीमीटर पर केवल 150 धागे ही रहेंगे, एक सिलाई पर चार धागे और एक स्क्वैयर फीट कपड़े का वजन 205 ग्राम होना चाहिए।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज के नियमावली के नियम और विनियमन क्या है ?

26 जनवरी 2002 के कानून पर आधारित भारत के राष्ट्रीय ध्वज कानून के अनुसार, झंडा फहराने के कुछ कायदे-कानूनों को जरुर ध्यान में रखना चाहिये:

  • अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिये विद्यार्थीयों के प्रेरणा स्वरुप इसे शिक्षण संस्थानों (जैसे कि स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, खेल कैम्प, स्कॉउट आदि) में फहराने की इज़ाजत दी गयी। झंडा फहराने के साथ ही शिक्षण संस्थानों में संकल्प की प्रतिबद्धता का पालन अवश्य होना चाहिए।
  • ध्वज के सम्मान और गरिमा का ध्यान रखते हुए किसी भी राष्ट्रीय अवसर पर सरकारी या निजी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जा सकता है। नये नियम के सेक्शन 2 के अनुसार, आम आदमी भी अपने परिसर के अंदर झंडा फहरा सकता है।
  • ध्वज का किसी सांप्रदायिक या व्यक्तिगत लाभ के लिये कपड़े के रुप में इस्तेमाल नहीं करना है। इसे कहीं भी केवल सूर्योदय से सूर्यास्त के समय तक फहराना है।
  • इसको जानबूझकर ज़मीन, फर्श या पानी में घसीटना नहीं है।
  • किसी भी स्थिति में इसका इस्तेमाल कार, हवाई जहाज़, ट्रेन, बोट आदि के ऊपर, नीचे या किनारों को ढ़कने के लिये नहीं होना चाहिये।
  • यदि कोई राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी दूसरे ध्वज का उपयोग कर रहा/रही है तो उसे इस बात का एहसास जरुर होना चाहिए कि किसी दूसरे ध्वज की ऊँचाई हमारे राष्ट्रीय ध्वज से अधिक नहीं होनी चाहिए। कोई भी इसके ऊपर नहीं रखा जा सकता या इसे सज़ावट के लिये इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

राष्ट्रीय ध्वज के बारे में महात्मा गाँधी के विचार

“सभी राष्ट्रों के लिये ध्वज जरुरी है। लाखों इसके लिये कुर्बान हुए। इसमें कोई शक नहीं कि एक प्रकार की मूर्तिपूजा है जो पाप का नाश करने के लिये होगी। ध्वज आदर्श को प्रस्तुत करता है। यूनियन जैक का फहराना अंग्रेजी अन्त:करण भावनाओं को उत्पन्न करता है जिसकी मजबूती को मापना कठिन है। अमेरिकन के लिये सितारे और पट्टी एक दुनिया है। इस्लाम में सर्वोच्च बहादुरी सितारों और अर्धचन्द्र को आगे ले जाना है”

“ये हमारे लिये जरुरी है कि भारतीय मुस्लिम, ईसाई, यहूदी, पारसी और उन सभी के लिये जो भारत को अपना घर मानते है एक ध्वज के लिये जीयें और मरें। ”-महात्मा गाँधी

भारतीय ध्वज से संबंधित भाव

  • मै तब हाई स्कूल में था जब पंडित नेहरु ने नई दिल्ली में झंडा फहराया था- ए.पी.जे.अब्दुल कलाम
  • “शांति और समरसता में जीने के लिये, एकता और मजबूती, के साथ हमें एक लोग, एक राष्ट्र और एक ध्वज को मानना चाहिये।“- पॉलिन हैंसन
  • “मेरा मानना है कि हमारा ध्वज कपड़े और स्याही से कुछ ज्यादा है। ये विश्वभर में पहचाने जाने वाला प्रतीक है जो उदारता और आजादी के लिये खड़ा होता है। ये हमारे राष्ट्र का इतिहास है, और ये उनके खून से लिखा हुआ है जो इसे बचाने मे शहीद हुए।“- जॉन थुने
  • “हमारा ध्वज बहुत राजनीतिक विचारों में केवल एक नहीं है, बल्कि, ये हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान है।”- एंड़्रियन क्रोनाउर
  • “हमारा ध्वज उनका सम्मान करता है जो इसकी सुरक्षा के लिये लड़ते है, और हमारे राष्ट्र के निर्माणकर्ताओं के बलिदान को याद दिलाता है। अमेरिका के ऐतिहासिक कहानियों के सर्वश्रेष्ठ प्रतिरुप के रुप में इस राष्ट्र के सबसे उत्कृष्ठ सितारों और पट्टीयों को प्रदर्शित करते है। ”- जो बार्टोन
  • “क्या बची हुई उम्मीद है लोगों की ? एक देश, एक भाषा, एक ध्वज! ”- एलेक्जेंडर हेनरिक
  • “एक देशभक्त और नागरिक होने से ज्यादा ध्वज को उठाना और संकल्प लेने में है।”- जेसे वेनचुरा
  • “र्निदोष लोगों की हत्या के शर्म को ढ़कने के लिये कोई भी बड़ा ध्वज कम पड़ जाएगा। ”-हॉवर्ड जिन्न
  • “ध्वज को लहराने में देशभक्ति नहीं होती, लेकिन इस प्रयास में कि हमारा देश अवश्य ईमानदार और मजबूत होना चाहिये।”- जेम्स ब्रिस
  • “हम अपना सिर! और हमारा दिल! देते है अपने देश को! एक देश! एक भाषा! एक ध्वज! ”-कर्नल जॉर्ज.टी.बाल्क
    “दिलों का संयोजन, हाथों का मिलन और एकता का ध्वज हमेशा के लिये। ”- जार्ज पोप मॉरिस
  • “चलिये एक ही ध्वज के तहत जन्म ले जिसमें हम हर आवश्यकता में रैली करें, हमारा एक देश है, एक संविधान है, एक किस्मत है। ”- डेनियल वेबस्टर
  • “हमारे पास केवल एक ध्वज है, एक देश है; चलिये एक साथ होते है। हमलोग रंगों में अलग हो सकते है लेकिन भावनाओं में नहीं। बहुत कुछ मेरे बारे कहा गया है जो गलत है और जो श्वेत और काले लोग यहाँ है, जो कि शुरु से अंत तक युद्ध में मेरे साथ रहे, मेरा खंडन कर सकते है। ”- नॉथन बेडफोर्ड फौरेस्ट

 

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस पर निबंध

गणतंत्र दिवस पर भाषण

गणतंत्र दिवस पर कविता

गणतंत्र दिवस परेड