मेरे पालतू जानवर पर 10 वाक्य (10 Lines on My Pet Animal in Hindi)

जानवर इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। सभी लोग एक पालतू जानवर पलना चाहते हैं क्योंकि ये पालतू जानवर मालिक के प्रति बहुत वफादार होते हैं। इंसान के रोजमर्रा की जिंदगी में थकान के बाद अपने पालतू जानवर के साथ समय बिताने से आराम मिलता है। लोग अपने घरों में कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, चूहा, मछली और पक्षियों आदि जानवरों को पालना पसंद करते हैं। ये जानवर भी अपने मालिक के सच्चे दोस्त होते हैं और उनसे उतना ही प्यार करते है जितना कि व्यक्ति अपने पालतू से करता है।

मेरे पालतू जानवर पर 10 लाइन  (Ten Lines on My Pet Animal in Hindi)

दोस्तों हम कई जानवर पालते हैं पर जब उनके बारे में हमसे पूछा जाता है तो हम बता नहीं पाते तो आज इस 10 लाइन्स के माध्यम से मैंने अपने पालतू जानवर के बारे में बताया है, जो आपको अपने पालतू जानवर के बारे में बताने में सहायक होंगे।

Mera Paltu Janwar par 10 Vakya – Set 1

1) मेरे पालतू कुत्ते का नाम रोमन है।

2) रोमन जर्मन-शेफर्ड नस्ल का एक तेज़ और आकर्षक कुत्ता है।

3) रोमन के फर गहरे भूरे और हल्की काली धारियों के रंग की है।

4) रोमन को मैंने एक पालतू जानवर की दुकान से खरीदा था।

5) रोमन को खाने में दूध-रोटी और मांस बहुत पसंद है।

6) रोमन हम सबके साथ प्यार से रहता है पर अजनबी लोगों से खतरनाक हो जाता है।

7) रोमन 3 साल का है, वो बहुत चंचल है और सक्रिय रहता है।

8) रोमन को कूदना, दौड़ना, गेंद के साथ खेलना और तैरना बहुत पसंद है।

9) रोमन की आवाज बहुत तेज़ है, वो रात भर घर की रखवाली करता है।

10) रोमन मुझे बहुत प्यार करता है और वो मेरा सबसे अच्छा दोस्त है।

Mera Paltu Janwar par 10 Vakya – Set 2

1) मेरा पालतू जानवर लाल आँखों वाला एक सफ़ेद खरगोश है।

2) मेरे खरगोश का नाम बनी है जो 8 महीने का है।

3) बनी को मैंने अपने खेतों में पाया था और मैं उसे अपने साथ घर ले आया।

4) बनी हम सभी के साथ घुला हुआ है इसलिए उसे हम पिंजड़े में नहीं रखते हैं।

5) बनी अपना ज्यादा समय मम्मी के पास बिताता है।

6) वह बहुत चंचल है और घर में इधर-उधर घूमता रहता है।

7) जब बनी थक जाता है तो सोफे पर लेटकर आराम करता है।

8) बनी गाजर, खीरा, शलजम और पालक के पत्ते बहुत मन से खाता है।

9) बनी कान, चेहरा और हाथों को चाट कर प्यार जताता है।

10) बनी बहुत मिलनसार खरगोश है, वह सबकी गोद में चला जाता है।


Set 3

1) मैंने एक बिल्ली पाल रखी है।

2) मैंने अपनी बिल्ली का नाम लिली रखा है।

3) लिली को भईया अपने जन्मदिन पर लेकर आए थे।

4) लिली हल्के भूरे रंग की है और उसकी आँखे हल्की नीली है।

5) लिली घर में छुपे चूहे और छिपकलियों को मार देती है।

6) लिली को नहाना बहुत पसंद है, गर्मियों में उसे पानी में ही रहना पसंद है।

7) लिली को दूध और मछली पसंद है।

8) लिली बहुत खेलना पसंद नहीं करती वो ज्यादा समय लेटी ही रहती है।

9) कभी-कभी लिली को उसकी इच्छा के बिना छूने पर आक्रामक हो जाती है।

10) लिली हम सबके साथ ही एक ही समय पर खाना खाती है।


पालतू जानवर हम सभी के जीवन के एक अंग बन जाते हैं। वे केवल एक जानवर नहीं बल्कि घर का सदस्य बन जाते हैं। पालतू जानवरों को उचित प्रशिक्षण देकर हम उन्हें और समझदार और आकर्षक बना सकते हैं। पालतू जानवर हमारे अंदर सकारात्मकता लाते हैं और उनके साथ समय बिताकर हम खुशी का अनुभव करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *