बारिश का दिन पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं, खेतों व लोगों के लिए राहत लेकर आता है। जब गर्म मौसम में बारिश हो जाता है तो चारों तरफ का वातावरण ठंडा और नम हो जाता है। बरसात में जब ठंडी हवाएं शरीर को छूती है तो बहुत सुखद अहसास होता है। कुछ बच्चे व युवतियां बारिश के पानी में स्नान करके इसका आनंद लेते हैं। ठण्ड के मौसम में बारिश हो जाने से ठण्ड और बढ़ जाती है। अधिक बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो जाती है जो यातायात व्यवस्था को बाधित करती है।
बारिश का दिन पर 10 लाइन (Ten Lines on Rainy Day in Hindi)
आईये आज हम इस लेख के माध्यम से बारिश का दिन (रेनी डे) के बारे में जानते हैं।
Set 1
1) जिस दिन बारिश होती है उसे ‘रेनी डे’ (Rainy Day) या बरसात का दिन कहते हैं।
2) गर्मी और उमस भरे दिन बारिश हो जाने पर वातावरण ठंडा हो जाता है।
3) बारिश से चारों तरफ हरियाली दिखने लगती है।
4) बारिश के दिन सभी जीव खुश हो जाते हैं।
5) बारिश का दिन सूखे खेतों में जान डाल देता है।
6) बारिश के दिन फसलें लहलहाती है और चारों तरफ सोंधी खुशबू आती है।
7) भारी बारिश होने पर स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए जाते हैं।
8) अधिक बारिश होने के कारण घोषित अवकाश को “रेनी डे वेकेशन” कहते हैं।
9) लोग घरों में गरम चाय और पकौड़े के साथ बारिश के दिन का आनंद लेते हैं।
10) बहुत से लोगों को बारिश होने के कारण मुश्किलें भी झेलनी पड़ती हैं।
Set 2
1) बारिश का दिन सभी को बहुत पसंद आता है।
2) ऐसे दिनों में बच्चे ड्राइव पर जाना और बाहर घूमना पसंद करते हैं।
3) बारिश का दिन बच्चे, बूढ़े व जवान सभी के मन को लुभाता है।
4) बारिश के दिन बूंदा-बांदी, ठंडी हवा और मिट्टी की मीठी खुशबू मंत्रमुग्ध कर देती है।
5) सूखे की कमी से परेशान किसानों के चेहरों पर वर्षा का दिन खुशियाँ लाता है।
6) बरसात समस्त जीव-जंतुओं के लिए नये जीवन का उमंग लेकर आता है।
7) बारिश से वनस्पतियों में नई जान आ जाती है और वे फिर से हरे-भरे दिखने लगते हैं।
8) बरसात का दिन लोगों को परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका देता है।
9) असमय होने वाली बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है।
10) एक तरफ जहाँ बारिश खुशियाँ लाती है तो असमय होने वाली तेज़ बारिश लोगों के लिए परेशानी बन जाती है।
बरसात का दिन अपने साथ ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आता है तो बिना समय बरसात होकर कभी कभी लोगों की मुश्किलें बढ़ा भी देता है। इन सब के बावजूद बरसात का दिन लोगों को बहुत पसंद आता है। बरसात से वातावरण के तापमान में भी कमी हो जाती है और साथ में बरसात से हमारे आस-पास की सफाई भी हो जाती है। सड़क व सड़क किनारे पर स्थित पेड़-पौधे भी बरसात के पानी से धुल जाते हैं और साफ़ दिखने लगते हैं।