वर्षा ऋतु पर 10 वाक्य (10 Lines on Rainy Season in Hindi)

वर्षा किसानों के जीवन और कृषि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसान वर्षा का इंतजार करते हैं क्योंकि अच्छी फसल के लिए वर्षा का होना बहुत जरूरी होता है। देश के कई भागों के किसान वर्षा के जल पर निर्भर रहते हैं। वर्षा ऋतु केवल कृषि ही नहीं इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी महत्वपूर्ण है। गर्मी के मौसम में बड़े-बड़े जंगलों में नदी एवं तालाब का पानी सुख जाता है जिससे वहां निवास करने वाले जीवों को सुखा झेलना पड़ता है। वर्षा ऋतु नदियों, तालाबों व नहरों को फिर से भर देता है जो अगली गर्मी तक जीवन जीने के लिए काफी होता है।

Rainy Season Essay in Hindi

वर्षा ऋतु पर 10 लाइन (Ten Lines on Rainy Season in Hindi)

दोस्तों आज मैं 10 लाइन्स के सेट से आपको वर्षा ऋतू और हम सभी के जीवन में वर्षा के महत्व से अवगत कराऊंगा।

Varsha ritu par 10 Vakya – Set 1

1) हिन्द महासागर और अरब सागर से भारत की ओर आने वाली हवाएं मानसून लेकर आती है जो भारी वर्षा कराती हैं।

2) मानसून जून से सितंबर तक भारत में रहती है, जो वर्षा ऋतु कहलाती है।

3) भारत में वर्षा ऋतु ग्रीष्म ऋतु के बाद आता है।

4) किसानों को बड़ी बेसब्री से वर्षा के मौसम का इंतेजार रहता है।

5) किसानों के खेतों में फसल उगाने के लिए वर्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

6) गर्मी से सूखे खेतों और वनस्पतियों के लिए वर्षा ऋतु नया जीवन लेकर आता है।

7) नदी, तालाब, कुएं आदि बरसात के मौसम में दोबारा भर जाते हैं।

8) गर्मी में तापमान बढ़ जाता है और वर्षा का महीना इस गर्मी से राहत देता है।

9) बरसात के मौसम में सबसे अधिक वर्षा जुलाई और अगस्त महीने में होती है।

10) वर्षा ऋतु धरती पर रहने वाले सभी जीवों के लिए वरदान होता है।

इसे यूट्यूब पर देखें : 10 Lines Essay on Rainy Season in Hindi

Varsha ritu par 10 Vakya – Set 2

1) भारत में वर्षा ऋतु दक्षिण-पश्चिम तट पर मानसूनी हवाओं के आगमन से शुरू होती है।

2) कहते हैं कि जल ही जीवन है अतः पृथ्वी के लिए वर्षा का होना अत्यंत आवश्यक है।

3) व्यक्ति की जरूरतों जैसे कृषि, बिजली, पेड़-पौधे आदि सबके लिए वर्षा ऋतु महत्वपूर्ण है।

4) बरसात के मौसम में वातावरण ठंडा और हरा-भरा हो जाता है।

5) कभी कभी अधिक वर्षा होने के कारण फसलों को नुकसान भी होता है।

6) आवश्यकता से अधिक वर्षा हो जाने पर नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आते हैं।

7) बरसात के समय में नमी हो जाती है जिससे वायरस व बैक्टीरिया कई रोग फैला सकते हैं।

8) धरती पर जीवन के लिए और जल की आपूर्ति के लिए वर्षा के मौसम का महत्वपूर्ण योगदान है।

9) वर्षा के मौसम में वायु की गुणवत्ता बढ़ जाती है क्योंकि वर्षा से वायु के अशुद्ध कण बह जाते हैं।

10) 15 अगस्त, रक्षा बंधन और कृष्णा जन्माष्टमी आदि त्योहार वर्षा के मौसम में होते हैं।


वर्षा का हमारे जीवन में बड़ा ही गहरा महत्व है। वर्षा हमें जीवन और कृषि तो देती ही है साथ में हमें उन्नति के लिए बिजली की आवश्यकता है और बांधों का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए वर्षा होना आवश्यक है, ताकि हम बिना अवरोध के बिजली उत्पादन कर सकें। वर्षा हमारी पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखती है और भीषण गर्मी से बचाती है। पृथ्वी पर जीवन को हमेशा बरकरार रखने के लिए वर्षा बहुत आवश्यक है।

Related Information:

Rainy Day Essay in Hindi

10 Lines on Rainy Day in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *