कौन है ये महिला जो रहती है दुनिया के सबसे बड़े घर में?

कौन है ये महिला जो रहती है दुनिया के सबसे बड़े घर में

क्या आप जानते हैं कौन है वो भारतीय महिला, जिनके पास है दुनिया का सबसे बड़ा घर जिनके आगे अंबानी का एंटीलिया बंगला भी पड़ जाएगा छोटा!

Maharani Radhikaraje Gaekwad, Who lives in the world’s largest house, lakshmi vilas palace

दोस्तों अगर आपको भी यही लगता है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ही भारत और दुनिया के सबसे महंगे घर में रहते है तो आप गलत हैं। जी हां, मैं आपको बता दूँ कि गुजरात के बड़ौदा रियासत के गायकवाड़ के स्वामित्व वाला पैलेस जिसका नाम है लक्ष्मी विलास पैलेस सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा निजी निवास स्थान है। जी हा, जिनके आगे फ़ैल है बिल गेट्स और एलान मस्क और कई सारे बड़े बिज़नेस मैन।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बड़ौदा के गायकवाड़ का ये महल हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस के क्षेत्रफल से भी चार गुना बड़ा है। लक्ष्मी विलास महल बड़ोदरा में स्थित है जो कि वर्तमान में 3,04,92,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अब तक का सबसे बड़ा निजी आवास है। और आप ये जानकर दंग रह जायेंगे कि मुकेश अंबानी का 15,000 करोड़ रुपये का घर जिसे दुनिया का सबसे महंगा घर एंटीलिया कहा जाता है वह भी सिर्फ 48,780 वर्ग फुट के क्षेत्र में ही फैला है। इस घर ने अपने यूनिक प्रॉपर्टी के कारण इतिहास में अपना एक अहम स्थान बनाया है। गायकवाड़ एक वक्त पर बड़ौदा के शासक हुआ करते थे। और आज भी गुजरात में उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है। महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III ने 1890 में लगभग £180,000 की लागत से इस भव्य महल का निर्माण शुरू किया था। जिसमें 170 से भी अधिक बड़े बड़े कमरे हैं और एक गोल्फ कोर्स भी है। इस पैलेस का निर्माण उस समय के सबसे आधुनिक सुविधाओं के साथ किया गया था।

इस समय इस विशाल पैलेस में एचआरएच समरजीतसिंह गायकवाड़ जो एक प्रसिद्ध क्रिकेट प्रशासक व पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं अपनी पत्नी राधिकाराजे गायकवाड़ के साथ रहते हैं। इस समय महल के राजा यही है और इनकी पत्नी राधिकाराजे गायकवाड़ रानी है, तो दोस्तों राधिकाराजे गायकवाड़ ही वो भारतीय महिला हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े घर में रानी की तरह रहती हैं। इनका जन्म 19 जुलाई 1978 को गुजरात के वांकानेर के राजघराने हुआ था। इन्होने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की है, बड़ौदा की महारानी की गिनती देश की सबसे खूबसूरत व मॉडर्न महारानियों में की जाती है। उनके पिता डॉ. एमके रणजीतसिंह झाला ने आईएएस अफसर बनने के लिए राजशाही टाइटल छोड़ने का फैसला किया था।

सादी से पहले राधिकाराजे गायकवाड़ एक पत्रकार के तौर पर काम कर रही थी, बाद मे उनकी सादी महाराज समरजीत सिंह गायकवाड़ से साल 2002 में हुई थी। समरजीत सिंह गायकवाड़ को साल 2012 में लक्ष्मी विलास पैलेस में हुई एक पारंपरिक रस्म के दौरान बड़ौदा का ताज सौंपा गया था। और अभी तक ये बड़ौदा रियासत को संभाले हुए हैं। इनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम नारायणी और पद्मजा है।