खराब मूड से छुटकारा कैसे पायें पर निबंध (How to Beat Bad Mood Essay in Hindi)

इस प्रकार की समस्या लोगों की जिंदगी में बहुत ही आम बात है। आजकल के तनाव भरी जिंदगी में कभी भी किसी का मूड खराब हो सकता हैं। लोग अपने दैनिक जीवन में ऐसी समस्या को हर रोज अनुभव करते होंगे। अलग-अलग प्रकार की परिस्थितियां किसी के अच्छे मूड को कुछ ही पलों में, उसके मूड को बिगाड़ सकती हैं। कुछ चीजों और अपनी समस्याओं को आसानी से हल करने के लिए बिगड़े हुए मूड को छुटकारा पाना बहुत ही आवश्यक है।

क्या यह सच नहीं है कि हम में से कई लोगों ने इस खराब मूड को दूर करने के लिए प्रयास किया होगा। लेकिन उचित सुझाव और मार्गदर्शन के आभाव में यह कारगर साबित नहीं होता है।

खराब मूड को कैसे हराएं पर दीर्घ निबंध (Essay on How to Beat Bad Mood in Hindi, Kharab Mood ko kaise Harayen par Nibandh Hindi mein)

1500 Words Essay

परिचय

जब हमारा मूड अच्छा होता है तो हमें सब चीजें बहुत अच्छी और सुखद लगती है, लेकिन जब हमारा मूड खराब होता हैं तो हमें कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। बुरे मूड के साथ कुछ भी करना बहुत ही मुश्किल होता है। हम अपने किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं और दूसरों के साथ हमारा व्यवहार भी काफी बुरा होता हैं। खराब मूड के कारण धीरे-धीरे सबकुछ मुश्किल होता जाता है और हमारे मन की स्थिति बहुत उलझ जाती है। जिससे निकलना हमारे लिए आसान नहीं होता है। हमें अपने इस खराब मूड से छुटकारा पाने और अपने दिन को अच्छा और बेहतर बनाने के लिए किसी तरीके को अपनाने की आवश्यकता है।

खराब मूड क्या होता है?

हमारा मूड उन भावनाओं की स्थिति को दर्शाता है जब हम खुश या तनाव में होते हैं। ऐसी भावनाएं अलग-अलग समय पर हमारे मूड को बदलने के लिए जिम्मेदार होती हैं। हम कभी यह नहीं जान सकते है किस समय हमारा मूड खराब हो सकता हैं। जीवन की जरा सी समस्या, छोटी लड़ाई या कोई बुरी बात भी हमारे मूड को उदास और नाराज कर सकती हैं। हमारा बुरा मूड सब कुछ नष्ट कर सकता है और लाखों नकारात्मक विचारों और परेशानियों को जन्म दे सकता है।

मन की नकारात्मक स्थिति हमें उस समय हमारे अंदर कुछ करने, सोचने की ऊर्जा नहीं छोड़ती है। अपने खराब मूड के कारण हमें अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है। मान लीजिए हमें किसी पार्टी में जाना हैं और पार्टी में कुछ ऐसी घटना या आपके साथ ऐसा कुछ हो जाता है जिससे आपका मूड खराब हो जाता है, तो इस अवस्था में हम अपने दोस्तों या रिश्तेदारों पार्टी की मौज-मस्ती और आनंद लेने का अवसर खो देते है। अंततः हम अपने खराब मूड और नकारात्मक विचारों के साथ अकेले रह जाते हैं। कभी-कभी हम खराब मूड के कारण अपने जीवन में आये कई सुनहरे मौके को भी गवां देते हैं।

बुरे मूड से छुटकारा पाने के सरल तरीके

हमारे जीवन में हर तरह की जटिलता का समाधान है, बस इस जटिलता को पहचान कर इसको दूर करने के उपाय के बारे में जानने की आवश्यकता है। कुछ चीजें हमारे खराब मूड से परेशान होने के बजाय हमें महसूस करने में हमारी मदद करती हैं। खराब मूड को ठीक करने के लिए हमें निम्न कुछ सरल उपायों को अवश्य अपनाना चाहिए। यहां मैंने कुछ उपायों को बताया हैं जो हमारे खराब मूड को शांत करने में हमारे लिए मददगार साबित होंगे और हमारे मूड को अच्छे मूड में बदल देंगी।

  • संगीत सुनना

संगीत ऐसी चीज है जिसमें उपचार की शक्ति होती है। चिकित्सा विज्ञान का भी यही कहना है कि संगीत कई विकारों के लिए बहुत ही उपयोगी है। यह हम में सकारात्मकता उत्त्पन्न करता है और हमें हल्का महसूस कराता है। यह हमारे दर्द और बुरे विचारों को भुलाने में भी हमारी मदद करता है। जब भी हमारा मूड खराब होता है, तो हमें अपने मन पसंद के गाने को सुनना चाहिए और यहीं संगीत हमारे नकारात्मकता को दूर करने का एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। तेज आवाज के साथ हमें गाने सुनना और उनके साथ थिरकना और गाने गाना ये सभी हमारे जीवन की एक अच्छी आदत के रूप में होती है और हमारे दिमाग से परेशानियों को दूर करने में हमारी मदद करता है।

  • बगीचे या खुली जगहों पे टहलना

प्रकृति में छोटे-छोटे जीवों के साथ पेड़-पौधों का नजारा देखना मन को बहुत ही आकर्षित करता है। कोई भी बगीचा प्रकृति का एक छोटा सा रूप होता है। जब हम अपने खराब मूड के साथ अपना कुछ समय बगीचे या खुली जगहों में बिताते है तो यह हमारे मूड को अच्छा करने में सहायक होता है। ऐसा करने से हमारे अंदर एक सकारात्मक विचार आते है, जिससे हम अधिक ऊर्जावान और खुद को तरोताजा महसूस करते है।

  • अपने किसी करीबी से अपनी समस्या साझा करें

जब भी आपका मूड खराब हो तो आप अपने करीबी या मित्रों के साथ अपने दर्द हुए अपनी समस्याओं को साझा करने का विकल्प चुन सकते हैं। यह है कि किसी भी समस्या को बताने से उसकी पीड़ा कम हो जाती है। अपनों को बताने से न केवल उस समस्या का तापमान कम होता है, बल्कि वो आपकी समस्या का कुछ उपाय भी आपसे साझा करेंगे। ये सब आपके समस्या को हल्का और दिमाग को शांत करने में आपकी मदद करेंगे।

  • छोटे बच्चे के साथ कुछ समय व्यतीत करें

हर किसी को छोटे बच्चों के साथ खेलना अच्छा लगता है। मूड खराब होने पर बच्चों के साथ बाते करना उनके साथ खेलना और हसी मजाक करने से आपका खराब मूड अच्छा कर सकता है। उनकी चंचलता, जिज्ञासा, तुलतुला कर बोलना, तरह-तरह का सवाल पूछना वो सब आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी जो आपको आपके बचपन का अनुभव कराएगी। यह हमारे दुःख, दर्द और क्रोध को भुलाने में पूर्णतया हमारी मदद करती है।

  • किसी भी खूबसूरत पल के बारे में सोचें

हम सभी के जीवन में कुछ यादें एक अलग सा सुकुन देती हैं। आप कुछ ऐसे ही पलों के बारे में सोच कर अपने खराब मूड, तनाव और इससे आपके अशांत मन को काफी सुखद एहसास का अनुभव होगा। ऐसे पल आपके चेहरे पर एक अलग मुस्कान लाती है और इससे आपके मन के दर्द को कम करने में आपको मदद मिलेगी। मुस्कान एक ऐसी थेरेपी है, जो आपके मन को खुश कर देती है। ऐसा करने से ये आपको खराब मूड से बाहर निकलने में आपकी मदद करेगी और आपके मन को एक सुकून का अनुभूति होगी।

  • व्यायाम या नृत्य करें

व्यायाम, नृत्य और कूदना आपके विचलित दिमाग को शांत करने के लिए कारगर हैं। यदि आप चलते हैं, दौड़ते हैं, नृत्य करते हैं, या कूदते हैं तो यह आपके दिमाग को अच्छा महसूस कराएगा और आपके खराब मूड को दूर करने में आपकी मदद करेगा। ऐसा करने से आप वो सब चीजें भूल जायेंगे जो आपके मूड को खराब करता है और यह आपको खुश करने में आपकी मदद करेगा।

  • अपने खराब मूड के वास्तविक कारण को जानें

आपको जो चीज या बाते आपके मूड को खराब करती है आपको उसके बारे में अच्छे प्रकार से जानने की आवश्यकता है। हमारे खराब मूड के पीछे की सच्चाई क्या है, उसको जानना बहुत ही जरुरी हैं। उस सच्चाई को जानकर हम उसके बारे में अपनी गलतियों को लेकर विचार कर सकते हैं, जो आपके मन को शांति और आपके मूड को अच्छा करने में मदद करेगा। इस तरह से हम अपनी गलतियों को दूर कर सकते है, और दूसरों की गलती का उन्हें एहसास दिला सकते है। इससे आपके मन को प्रोत्साहन मिलेगी और यह आपके मूड को शांत और हल्का करने में आपकी सहायता करेगी।

क्या हमें परेशान मानसिकता से उबरना जरूरी है?

ऐसे कई कारक और कारण होते हैं जो हमारे मन को परेशान करते हैं। एक बुरा साक्षत्कार, करीबी लोगों से कुछ कहा-सुनी, अपने दोस्तों से नोकझोक इत्यादि ऐसे कई कारण हो सकते है जो आपके मन को अशांत कर सकता है, और आपके मूड को बिगाड़ सकता है। इस प्रकार का मूड हमारे लिए बिलकुल अच्छा नहीं हैं। कभी कभी हम यह देखते हैं कि लोग अपने खराब मूड के साथ हफ्तों या महीनों तक परेशान रहते हैं। इससे उनका दिमाग और स्वास्थ्य दोनों बहुत प्रभावित होता है। इसके आलावा हम अपनी खराब मानसिकता के कारण अपने जीवन के कई अच्छे अवसरों को खो देते हैं।

हम खुद ही हैं जो आपके इस नकारात्मकता या खराब मूड से खुद को छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए बस आपको थोड़े से प्रयास की जरूरत है और इससे छुटकारा पाना नामुमकिन नहीं है। हम अपने मूड को ठीक करने के लिए अवश्य ही प्रयास कर सकते हैं, और अपने निराशा जनक जीवन बिताने के बजाय अपने जीवन को खुशहाल बना सकते है। हमें यह समझने की जरूरत है कि ऐसा होना मानव जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। हम उचित तरीके से सोचकर अपनी उदासी को समाप्त करके अपने अंदर की नकारात्मकता और अपने खराब मूड की स्थिति को काफी आसानी से हल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

हमारे जीवन में सबकुछ हमारे सोचने के तरीकों पर निर्भर करता है। यदि हम अपने अंदर सकारात्मक सोच रखते हैं तो हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा और व्यवहार के साथ अपने जीवन के विभिन्न मुद्दों पर संभालने के तरीकों को आसानी से जान पाएंगे। इस तरह हम अपने जीवन में कभी असफल नहीं हो पाएंगे। हमें अपने परेशान दिमाग से छुटकारा पाने के लिए ऊपर दिए गए आसान तरीकों को अवश्य अपनाना चाहिए। मुझे पूर्ण उम्मीद है कि इन सभी तरीकों में से एक तरीका निश्चित रूप से आपके खराब मूड को ठीक करने में अवश्य ही सहायक साबित होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *