हम अध्ययन क्यों करते है पर निबंध (Why do We Study Essay in Hindi)

हमारे वातावरण और हमारे आसपास चारों तरफ सब कुछ इतना अद्भुत और दिलचस्प होता है, कि किसी के भी मन में उसके बारे में जानने की इच्छा पैदा हो सकती है। कोई भी वस्तु या पर्यावरण में पेड़-पौधे, पशु-पक्षी इत्यादि को देखकर उनके बारे में अनेकों प्रकार के सवाल पैदा होते है। उनके बारे में सारी बातें कितनी अद्भुत और दिलचस्प होंगी। इन सवालों और उनके जबाब जानने के लिए हमें उन सभी चीजों के बारे में अध्ययन करने की आवश्यकता है। अध्ययन के द्वारा हमारे मन में उन चीजों के बारे में सारी शंकाएं और उसके बारे में अधिक जानकारी से सारी बातें स्पष्ट होंगी।

हमें अध्ययन की आवश्यकता क्यों हैं पर दीर्घ निबंध (Long Essay on Why do We Study in Hindi, Hame Adhyayan ki Awashyakata kyo hai par Nibandh Hindi mein)

Long Essay – 1400 Words

परिचय

हमारे जन्म के साथ ही हमारे जीवन का एक उद्देश्य निर्धारित होता है। उस उद्देश्य तक पहुंचने और रास्ते में आने वाली बाधाओं और सारे सवालों को स्पष्ट रुप से जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें अध्ययन की जरुरत होती है। बहुत से लोगों के लिए यह कार्य उबाऊ लगता है, वही बहुत से लोगों को ये सारी बातें रोमांचित करती है। जो पढ़ाई में रूचि नहीं रखते है उन्हें उनके माता-पिता, उनके गुरुओं और अन्य लोगों से डांट भी मिलती है, क्योंकि जानकारी ही मनुष्य के जीवन को सरल बना सकती हैं। हमारे जीवन में पढ़ाई और उसके महत्व को कोई और चीज नहीं बदल सकती है।

पढ़ाई या अध्ययन का अर्थ क्या है?

किसी विषय या वस्तु के बारे में जानने और सीखने की प्रक्रिया को हम अध्ययन कहते है। उस विषय-वस्तु के गुणों-अवगुणों, उसके बारें में सभी तरह की जानकारी पुस्तकों, अध्यापकों, इंटनेट या अन्य माध्यमों से प्राप्त ज्ञान ही उसके बारे में पढ़ाई या अध्ययन कहलाती है। उसके बारे में पढ़ना, लिखना, सुनना और उसे याद रखना अध्ययन की प्रक्रिया है।

हम सभी के जन्म के साथ ही सीखने या अध्ययन की प्रक्रिया का आरम्भ होता है, और जीवन भर हमें तरह-तरह के कार्य करने होते है और हमें उन सबके बारे में अध्ययन या सीखने की जरूरत होती है। ऐसा नहीं है की जन्म से ही हम हर कार्य में निपुण होते है, उसके लिए हमें सब चीजें सीखनी होती है, उसके बारे में अधिक जानकारी इकठ्ठा करने की जरूरत होती है और अध्ययन करके ही हम उस कार्य को कर पाते है।

यही बात पढ़ाई या अध्ययन में भी लागू होती है। किसी भी अच्छी चीज को हमें अपने व्यवहार में शामिल करने के लिए उसके बारे में ठीक से अध्ययन और जानकारी इकट्ठा करनी होती है, और रोजाना उसका अभ्यास करना होता है। अध्ययन से ही हम अपने जीवन के सभी उद्देश्यों को समझ पाते है और उसे पूरा करने के लिए सही रास्तों का चुनाव करते हैं। इससे हमारे मन को संतुष्टि और जीवन को सरलता मिलती है।

अध्ययन – एक निरंतर प्रक्रिया

यह एक निरंतर होने वाली प्रक्रिया है। जिसे ध्यान केंद्रित और निरंतरता के साथ किया जाना बहुत ही आवश्यक है। छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रभावी तरीकों को अपनाना चाहिए। परीक्षा निश्चित होने पर छात्रों को कुछ चुने दिन ही मिलते है। जिसमें कक्षा में पढ़ाये गए अनेक पाठों को केवल अध्ययन करके याद नहीं किया जा सकता है। विद्यार्थियों को उन दिनों कक्षा में जो भी पढ़ाया और सिखाया जाता है उसका रोजाना निरंतर अभ्यास और अध्ययन के द्वारा ही सीखा जा सकता है।

परीक्षा के दिनों में कक्षा को रोजाना और एकाग्रता के साथ करना आपके लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि इन दिनों परीक्षा को ध्यान में रखकर विषय के बारे में पढ़ाया और बताया जाता है। हमारे सारे होमवर्क और असाइनमेंट सही समय पर पूरे करने की आवश्यकता है। इससे हमारे दिमाग में सारी बाते स्पष्ट होंगी और हमारा दिमाग भी तेज होगा, और यही आदतें परीक्षा की तैयारी में हमारी मदद करेगी। इसलिए हमें निरंतर और एकाग्र अध्ययन करने की जरुरत है, क्योंकि अध्ययन एक निरंतर प्रक्रिया है।

पढ़ाई का महत्त्व

अध्ययन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे लगन, ईमानदारी और निरंतरता के साथ किया जाये तो हमें इसके सकारात्मक परिणाम मिलते है। अध्ययन का हमारे जीवन में कई महत्त्व है, जिनमें से कुछ को मैंने निचे सूचि में क्रमबद्ध किया है।

  • पढ़ने और लिखने में सक्षम बनाता है

अध्ययन एक निरंतर प्रक्रिया है जिसे हम रोजाना और एकाग्रता के साथ करके हम सफलता को प्राप्त कर सकते है। इसके द्वारा हमारे अंदर पढ़ने और लिखने की प्रक्रिया विकसित होती है। इसके लिए सभी छात्रों को अच्छे अध्ययन के लिए लगन और मेहनत के साथ कदम बढ़ाने की जरुरत है। यह हमें निम्न प्रकार की पुस्तकों, शिक्षकों व अन्य चीजों से पढ़ने और लिखने की प्रेरणा मिलती है।

  • उद्देश्य को समझने में हमारी मदद करती है

हम सभी के अपने जीवन में एक अलग-अलग उद्देश्य होते है, और इस उद्देश्य को समझने और उस तक पहुंचने के लिए सही रास्ते का चुनाव हम अध्ययन के द्वारा ही पूरा कर सकते है। अध्ययन के माध्यम से ही हम उद्देश्य के महत्त्व और उसकी उपयोगिता को समझ पाते है। केवल अध्ययन ही वह माध्यम है जो हमारे उद्देश्य और जीवन को सफल बनाने में सहायक होती है।

  • कुशल बनाता है

अध्ययन कर के ही हम उस विषय-वस्तु के बारें में पूरी तरह से जान पाते है, उसके बारे में अधिक जानकारी इकठ्ठा कर अपने मन की शंकाओं को दूर कर सकते है। निरंतर अभ्यास और पढ़ाई ही हमें कुशल बनाती है।

  • हमें एक अच्छा छात्र बनाती है

अध्ययन के द्वारा ही हम अनुशासन और नैतिक मूल्यों को प्राप्त कर सकते है। यही गुण एक छात्र को अच्छा छात्र बनाती है। यह केवल हमें अध्ययन और हमें अच्छे निर्देशों के पालन से ही प्राप्त होता है।

  • दुनियां को जानने में हमारी मदद करती है

आस-पास की वातावरण और वस्तुओं को देखना, उसके बारे में जानना और सीखना अध्ययन का ही एक दूसरा नाम है। हम किताबों के माध्यम से चीजों के बारे में नयी और अनेक तरह की बातों को जान और सीख सकते है। इसी ज्ञान के द्वारा ही हम अपने आसपास के परिवेश और होने वाली सारी घटनाओं के बारें में जान पाते है। अध्ययन हमें अपने अनोखे तरीके से दुनिया को जानने में हमारी मदद करता है।

  • सभी विषयों की जानकारी देता है

हम किताबों या इंटरनेट पर विभिन्न विषयों के बारें में अध्ययन करते है। यह हमें उन सभी विषयों के बारे में जानकारी देता है जिसके बारे में हम जानना चाहते है। इस प्रकार अध्ययन हमारे विभिन्न विषयों के ज्ञान को बढ़ता है।

  • आत्मविश्वास बढ़ता है

जिन विषयों के बारे में हमने अध्ययन किया है यदि उसके बारे में पर्याप्त जानकारी हमारे पास न हो तो, हमारा आत्मविश्वास थोड़ा डगमगाता है। उस विषय के बारे में पूरी और ठोस जानकारी हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है और वही ज्ञान हमें आश्वस्त करता है। केवल अध्ययन के द्वारा ही ऐसा सम्भव होता है। हम जीवन में जितना अधिक अध्ययन करेंगे हमारी सफलता उतनी ही सुनिश्चित होगी।

हमें अध्ययन की आवश्यकता क्यों हैं?

हम सभी के माता-पिता का एक सपना होता है की उनके बच्चे आगे चलकर सफल और कामयाब बने। हम सभी उन्हीं के सपनों को साकार करने और जीवन में अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हमें अध्ययन की आवश्यकता होती है।

हम सभी के जीवन का एक मूल उद्देश्य होता है, सभी की एक आकांक्षाएं होती है कि जीवन में वो कामयाब हो, एक अच्छी नौकरी हो और वो अपनी जरुरत की सभी चीजों को खरीदे। सबके सपने अलग-अलग तरह के होते है और इन सपनों और अपनी जरूरतों को केवल अध्ययन द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। केवल अध्ययन ही आपके भविष्य को बेहतर बना सकता है। हम अपने जीवन की सभी इच्छाओं को पूरा करने और जीवन को बेहतर ढंग से जीने के लिए अध्ययन करते है। अध्ययन से ही हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते है। इसके द्वारा ही हम एक अच्छे नागरिक के रूप में राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ बना सकते है।

हम सभी का बचपन जिज्ञासाओं से भरा होता है। केवल अध्ययन ही वो माध्यम है जिसके द्वारा हम इन सभी चीजों के बारे में जान सकते है। मान लीजिये की आपके पास कुछ चॉकलेट है तो सबसे पहले आप उसे गिनना चाहेंगे, पर आपने कभी पढ़ाई नहीं की और आप गिनना नहीं जानते है, तो सोचिये यह आपके लिए कितना दुखदायी होगा।

मेरी राय में पढ़ाई या अध्ययन हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अध्ययन से ही हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सकते है और हम अपने आसपास की चीजों को जान सकते है। अध्ययन ही हमारे व्यक्तित्व और एक बेहतर राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होता है, अतएव अध्ययन सभी के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक है।

निष्कर्ष

अध्ययन जीवन को सीखने और उसे बेहतर बनाने का एक बेहतर माध्यम है। इसलिए हमें पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। समय किसी का इंतिजार नहीं करती है, हमें पढ़ाई के महत्त्व को समझकर समय पर अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए, ताकि बाद में हमे पछताना न पड़े। हममें से ऐसे कई है पढ़ाई के समय वो इसके महत्व को नहीं समझ पाते और बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। अपने उद्देश्य, बेहतर जिन्दगी, ईमानदार व्यक्तित्व और बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए अध्ययन बहुत ही आवश्यक है।

Essay on Why do we Study

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *