पेड़ बचाओ पर निबंध (Save Tree Essay in Hindi)

पेड़ बचाओ

पेड़ हमारे जीवन में भोजन और पानी की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। पेड़ के बिना जीवन बहुत कठिन बन जायेगा या हम कह सकते हैं कि जीवन खत्म हो जायेगा क्योंकि हमें स्वस्थ और समृद्ध जीवन देने में पेड़ बहुत मुख्य पहलू है। पेड़ हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जीवन प्रदान करता है क्योंकि ये ऑक्सीजन उत्पादन, CO2 उपभोग का स्रोत, और बारिश का स्रोत है। प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है जिसका हमें आभारी होना चाहिये तथा इसको सम्मान देने के साथ ही मानवता की भलाई के लिये संरक्षित करना चाहिये।

पेड़ बचाओ पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on Save Tree in Hindi, Ped Bachao par Nibandh Hindi mein)

पेड़ बचाओ पर निबंध 1 (250 शब्द)

प्रस्तावना

1970 के दशक में उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा चिपको आंदोलन किया गया, जिसका मूल उद्देश्य पेड़ो की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाना था। इस आंदोलन के दौरान जब भी सरकारी कर्मचारी पेड़ो को काटने के लिए आगे बढ़ते ग्रामीण महिलाये पेड़ो से लिपट जाती थी।  इस आंदोलन में 363 लोगों की मृत्यु हो गई थी। यह आंदोलन हमें बताता है की पेड़ हमारे लिए कितने आवश्यक है। पेड़, धरती पर जीवन का प्रतीक है और बहुत सारे लोगों और जंगली जानवरों के लिये प्राकृतिक घर है। आज की आधुनिक दुनिया में पेड़ों को बचाना बहुत ज़रुरी है जहाँ शहरीकरण, औद्योगिकीकरण और ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ रहा है।

पेड़ बचाने के तरीके

पेड़ों को बचाने के लिये कार्य कर रहें संगठनों से जुड़ने के अलावा हमें अपनी तरफ से कुछ प्रभावकारी प्रयास करने चाहिये। हमें स्वेच्छा से पेड़ों को बचाना चाहिये जिससे दूसरे लोग भी प्रेरित हो सकें। हमें अपने परिवारजन, दोस्त, पड़ोसी, आदि को धरती के इस महत्वपूर्ण संसाधन को बचाने के लिये बढ़ावा देना चाहिये। हमें समुदायिक या राज्य में पेड़ संरक्षण मुद्दे पर चर्चा में भाग लेना चाहिये।

पेड़ बचाने के लाभ

हवा को शुद्ध करने, पारिस्थिति की संतुलन को बनाये रखने, दवा आदि उपलब्ध कराने के अलावा, ये हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। पेड़ हमारे लिये महत्वपूर्ण संपत्ति की तरह होते हैं जो मिट्टी के कटाव से बचाते है, घर उपलब्ध कराते है, मिट्टी से पोषक तत्व आदि उपलब्ध कराते है। फल, सब्जी, वनस्पति, फूल, मसाले, ठंडी छाया, दवा, जड़, वृक्ष की छाल, लकड़ी, अंकुर आदि उपलब्ध कराकर बहुत तरीके से धरती पर जीवन को पोषित करते है।

निष्कर्ष

हमें अपनी नयी पीढ़ीको पेड़, प्रकृति और पर्यावरण का सम्मान करना सिखाना चाहिये। हमें अपने आस-पास नये पेड़-पौधों को लगाना चाहिये।इस तरह हम पेड़ों का बचाव कर सकते है और प्रकृति को जीवन के अनुकूल बना सकते है।

निबंध 2 (300 शब्द)

परिचय

हमारे जीवन का पालन-पोषण करने के लिये हमारी धरती माँ की तरफ से वास्तव में हमें बहुत सारे बहुमूल्य उपहार दिये गये हैं। उनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण उपहार पेड़ है। ये धरती पर मानव और पशु दोनों के लिये भोजन और छत का महत्वपूर्ण साधन है। पेड़ जंगल के अंदर रहने वाले बहुत सी जन जातियों के लिये प्राकृतिक घर है साथ ही सभी पक्षियों के भी घर उपलब्ध कराता है। ये हमें फर्निचर बनाने के लिये टिम्बर, शुद्ध हवा, मृदा अपरदन और बाढ़ से बचाता है, गर्मी में ठंडी और स्वच्छ हवा प्रदान करता है तथा गोंद, कागज, रबर, दवा, बारिश आदि का बड़ा साधन है। हमें अपने जीवन में पेड़ का भूमिका और महत्ता को समझना चाहिये और इसे सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा के साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिये प्रेरित करना चाहिये।

पेड़ को कैसे बचाना चाहिये

धरती पर जीवन और पर्यावरण को बचाने के लिये पेड़ों को बचाने के कुछ असरकारी तरीके निम्न हैं:

  • खास क्षेत्रों में पेड़ों को हटाने का कारण हमें पता करना चाहिये और विश्लेषण करें कि क्या मुरझाने, खराब होने या गलत जगह पर लगाने के कारण पेड़ को काटने की ज़रुरत थी।
  • शहरी विभाग, शहरी वानिकी के स्थानीय विभाग को बुलाने या शहरी वन अधिकारी को पेड़ों को हटाने के संबंध में आपत्ति दर्ज कराने के संदर्भ में एक पत्र लिखने के द्वारा सड़कों से पेड़ हटाने के बारे में हमें उचित जानकारी प्राप्त करनी चाहिये।
  • पेड़ों को हटाने के संदर्भ में हम अपने शहरी परिषद प्रतिनिधि से हम संपर्क कर सकते हैं।
  • हम अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर पेड़ों को बचाने के संबंध में अधिकारियों के सामने लोक सुनवाई करनी चाहिये।
  • इस मामले को अधिक मजबूत और असरकारी बनाने के लिये हमें पेड़ों के सभी फायदों पर शोध करना चाहिये।
  • हमें मीडिया से संपर्क करना चहिये और उन्हें अपनी ओर करना चाहिये जिससे लोगों तक पेड़ों को हटाने का मुद्दा पहुँचे और जन जागरुकता बढ़े।
  • अगर पेड़ों को हटाया जाता है, हमें उसी क्षेत्र में दुबारा पेड़ लगाने को लेकर आश्वस्त करने के लिये स्थानीय सरकार और गैर लाभकारी संगठनों से संपर्क करना चाहिये।

निष्कर्ष

धरती पर जीवन जल, ऑक्सीजन और पेड़ों की वजह से मुमकिन है और हम ये दरकिनार नहीं कर सकते हैं कि धरती पर ऑक्सीजन और पानी के लिये पेड़ मुख्य साधन के रुप में है। अगर हम पेड़ और जंगल को खत्म करेंगे, हम हरी पृथ्वी से जीवन और पर्यावरण को खत्म करेंगे। धरती पर इंसान सबसे बुद्धिमान प्राणी के रुप में जाना जाता है। इसलिये हमें प्रकृति की ओर अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिये और पेड़, धरती के हरे सोने को बचाने की शुरुआत करनी चाहिये।

निबंध 3 (400 शब्द)

परिचय

पेड़ धरती पर जीवन का सबसे मूल्यवान और महत्वपूर्ण साधन है। धरती पर स्वास्थ्य और व्यवसायिक समुदायों के लिये ये बहुत काम का है। कुछ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीकों से धरती पर ये सभी जीव जन्तुओं को फायदा पहुँचाते हैं। धरती पर सब कुछ एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और प्रकृति के संतुलन से चलता है, अगर इसके साथ कोई गड़बड़ी होती है, पूरा पर्यावरण बाधित हो सकता है और धरती पर जीवन को नुकसान पहुँचा सकता है।

पेड़ हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखता है और बहुत तरीकों से हमारे जीवन का पालन-पोषण करता है। ये हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और पृथ्वी को हरा रखता है इसलिये, हम भी इनके प्रति पूरे जिम्मेदार बने और इनको बचाने के लिये अपना सबसे बेहतर प्रयास करना है। लंबे और परिपक्व पेड़ छोटे पेड़ों से अधिक लाभदायक होते हैं क्योंकि वो अधिक कार्बन को सोखता है, ग्रीन हाउस गैसों को अत्यधिक दर पर छानता है, तूफानी पानी का अभिग्रहण करता है, बड़ी छाया उपलब्ध कराता है और शहरी उष्मा का विरोध करता है, ऊर्जा के इस्तेमाल को घटाता है आदि। इसलिये हमें आपात समय में भी इसे नहीं काटना चाहिये।

पेड़ के फायदे

यहां हम पेड़ के कुछ वास्तविक फायदे उल्लिखित कर रहें हैं जो आपको समझने में मदद करेगा कि क्यों पेड़ों को नहीं काटना चाहिये हालांकि समय दर समय पेड़ लगाने की भी बहुत ज़रुरत है।

  • हवा को शुद्ध करने और ग्रीन हाउस गैसों को सोखने के द्वारा परिपक्व पेड़ जलवायु परिवर्तन से विरोध करने में हमें मदद करता है क्योंकि वो जलवायु परिवर्तन के मुख्य स्रोत होते हैं।
  • वायु को ताजा करने के द्वारा पेड़ हवा को साफ करने में मदद करता है क्योंकि ये पर्यावरण में सभी दुर्गंध और प्रदूषक गैसों को सोख लेता है।
  • एक एकड़ में परिपक्व पेड़ प्रति वर्ष 18 लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा सकता है।
  • पेड़ गर्मी के मौसम की उष्मा के साथ ही कम सर्दी के तापमान का विरोध करता है।
  • पेड़ सबसे बेहतर ऊर्जा संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग प्रबंधन तकनीक है क्योंकि ये 50% तक ग्रीष्मकालीन वायु अनुकूलन की जरुरत को घटाती है।
  • छाया के द्वारा जमीन से जल वाष्पीकरण को कम करने के द्वारा ये पानी बचाती है।
  • पेड़ प्राकृतिक रुप से पानी छानता है और पेड़ों के नीचे धरती से बहने के लिये पानी को अंदर आने देने के द्वारा जल प्रदूषण को बचाने में बड़ी भूमिका निभाता है इसलिये बारिश के पानी को महासागर से प्रदूषक लेने से बचाता है।
  • एक जगह से मिट्टी की बड़ी मात्रा को लेने के द्वारा पेड़ मृदा अपरदन से बचाता है।
  • अल्ट्रा वाइलेट किरणों से बचाने के लिये पेड़ हमें एक मजबूत कवच प्रदान करता है और इसी वजह से त्वचा कैंसर और त्वचा की दूसरी समस्याओं से भी बचाता है।
  • पेड़ भोजन, (जैसे फल, सब्जी आदि) छत, दवा, अर्थव्यवस्था आदि का एक अच्छा साधन है।
  • मरीजों के बीच में पेड़ों के पास अच्छी उपचारात्मक विशेषता है कोई भी स्वास्थ्य संबंधी मुश्किल हो जैसे ADHD से पीड़ीत बच्चों को सीधे पेड़ों और प्रकृति के संपर्क में रखा जाये।
  • पेड़ मौसम को पहचानने का अच्छा साधन है, ये हिंसा को घटाते हैं और लोगों के लिये आर्थिक मौके उत्पन्न करते हैं।
  • पेड़ सबसे अच्छे शिक्षक हैं जो कभी बात नहीं करते लेकिन सब सिखाते हैं। ये बच्चों के साथ खेलने वाले सबसे अच्छे साथी हैं।
  • ये विविधता में एकता के सबसे बेहतर उदाहरण हैं।
  • पेड़ ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण और मृदा प्रदूषण को घटाने का अच्छा साधन हैं।

निष्कर्ष

पेड़ों के यहां दिये गये सभी फायदों को देखने के द्वारा, हम अपने जीवन में पूरी तरह से पेड़ों के मूल्यों को समझ सकते हैं। इसलिये हमें पेड़ों और जंगलों को नहीं काटना चाहिये। हमें मानव भीड़-भाड़ वाले इलाकों में और पेड़ लगाने के लिये प्रेरित करना चाहिये और आम लोगों को पेड़ बचाने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये।

पेड़ बचाओ

निबंध 4 (600 शब्द)

परिचय

पेड़ हवा, मिट्टी और पानी को शद्ध करने में बड़ी भूमिका निभाता है इस वजह से धरती को रहने के लिये एक बेहतर जगह बनाता है। लोग जो पेड़ों के पास रहते हैं वो आमतौर पर स्वस्थ और खुश रहते हैं। पूरे जीवन भर अपनी असीमित सेवा के द्वारा पेड़ हमारी बहुत मदद करता है। मानव होने के नाते, क्या हम कभी पेड़ों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हैं या केवल हम उसके फायदे का आनन्द लेते रहेंगे। पेड़ों को बचाना उसके प्रति दया दिखाना नहीं है बल्कि हम अपने जीवन के प्रति दया दिखाते हैं क्योंकि धरती पर बिना पेड़ के जीवन संभव नहीं है। इसलिये, अगर हम स्वस्थ तरीके से जीना चाहते हैं, हमें हमेशा के लिये पेड़ों को बचाना होगा।

पेड़ों का महत्व

यहां पर हम पेड़ों के कुछ महत्वपूर्ण और अनमोल गुण बता रहें हैं जो हमें ये जानने में मदद करेगा कि क्यों धरती पर पेड़ों को हरा सोना और स्वस्थ जीवन के लिये बहुत महत्वपूर्ण कहा जाता है।

  • पेड़ हमारे जीवन में ढेर सारी उपयोगिता जोड़ता है साथ ही ताजा हवा और पोषक भोजन उपलब्ध कराने के द्वारा हमारे जीवन की स्थिति को सुधारता है।
  • पेड़ हमारी अतिरिक्त ज़रुरतों जैसे छत, दवा और हमारे आधुनिक जीवन शैली की दूसरी ज़रुरतों को पूरा करता है।
  • शांतिपूर्ण पर्यावरण और सौंदर्यपरक सुखदायी पर्यावरण उपलब्ध कराने में पेड़ समाज, समुदाय, सड़क, पार्क, खेल का मैदान और मकान के पीछे के आँगन में बड़ी भूमिका निभाता है। हमारी बाहरी क्रियाओं के दौरान ठंडी छाया उपलब्ध कराने के द्वारा जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में पेड़ मदद करता है।
  • रहने के क्षेत्र में पुराने पेड़ ऐतिहासिक स्थल और शहर का गौरव बन जाते हैं।
  • पेड़ सूर्य की रोशनी को मोड़ने में मदद करता है और इसी वजह से गर्मी को घटाता है और पर्यावरण को स्वच्छ और ठंडा रखता है।
  • पेड़ शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध करता है और खतरनाक गैसों के निस्पंदन के द्वारा वायु प्रदूषण को घटाता है।
  • जल वाष्पीकरण बचाने के द्वारा ये जल संरक्षण में मदद करता है।
  • ये मिट्टी को कटाव से बचाता है और वन्यजीवन को सहायता प्रदान करता है।
  • सूर्य, वर्षा और हवा के प्रभाव के प्रबंधन के द्वारा पेड़ जलवायु को नियंत्रित करने का उपयोगी साधन है।
  • प्रकृति में पारिस्थिकी को संतुलित करने में पेड़ बहुत जरुरी है।
  • पेड़ बारिश के पानी को सोखने और इकट्ठा करने का अच्छा साधन है इस वजह से तूफान के बाद नुकसान से बचाता है।
  • जंगली जानवरों के लिये पेड़ भोजन और छाया का अच्छा साधन है। पक्षी पेड़ों की टहनियों पर ही अपने घोसलें बनाती हैं।
  • पेड़ों के पास अपना व्यक्तिगत और आध्यात्मिक गुण होता है क्योंकि वो रंग-बिरंगे और सुंदर दिखाई देते हैं। कुछ पेड़ों को प्रचीन समय से ही लोग पूजते आ रहें हैं।
  • पेड़ बहुत सारे लोगों के लिये अर्थव्यवस्था का साधन है क्योंकि ये वाणिज्यिक रुप से ईंधन, मकान निर्माण में, औज़ार, फर्निचर बनाने में खेल के सामान बनाने आदि में प्रयोग किये जाते हैं।

पेड़ों को क्यों बचायें

नीचे हमने कुछ बिन्दु रखें जो ये बतायेगा कि क्यों पेड़ों को बचाना चाहिये:

  • धूल, सूक्ष्म धातु कण, प्रदूषक, ग्रीन हाउस गैसों, (ओजोन, अमोनिया, नाईच्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड) आदि सहित ऑक्सीजन छोड़ने और छोटे कण पदार्थ को निस्पंदन के द्वारा पेड़ हमेशा हवा को स्वच्छ और ताजा करता है।
  • पेड़ धुंध और वायु प्रदूषण को पर्यावरण से घटाता है।
  • ये जल की गुणवत्ता को सुधारता है, जल प्रदूषण से बचाता है, इसका जड़ तंत्र तूफानी पानी के अपवाह को घटाता है, बाढ़ और मिट्टी के कटाव से बचाता है।
  • पेड़ ऊर्जा संरक्षण का अच्छा साधन है क्योंकि ये पंखा, एयर कंडीशन आदि को गर्मी के मौसम में हवा को ठंडा करने की व्यवस्था को घटाता है।
  • भूमि भवन पर सकारात्मक आर्थिक प्रभाव होने के कारण अच्छे भूदृश्य स्थल और भूमि भवन का अच्छा मूल्य होता है, ये घर की बिक्री को तेज कर देते हैं।
  • मानव पर्यावरण शोध प्रयोगशाला के अनुसार, पड़ोस में हिंसा के स्तर घटाने में पेड़ बहुत प्रभावकारी है।
  • 4 पेड़ घर के पास 30% तक गर्मी को ठंडा करने की कीमत को बचा सकता है जबकि 1 मिलियन पेड़ प्रति वर्ष लगभग $10मिलियन ऊर्जा की कीमत को बचा सकता है।
  • 40 से 50 पेड़ प्रति वर्ष वायु प्रदूषकों का लगभग 80 पाउंड हटाने में मदद करता है।
  • पेड़ों को प्रति वर्ष बहुत कम पानी की ज़रुरत होती है (400 पेड़ों को लगभग 40,000 गैलन वर्षा के जल की आवश्यकता होती है)।
  • एक पेड़ 50 वर्ष के अपने पूरे जीवन काल तक $31,250 कीमत का ऑक्सीजन उपलब्ध कराता है।
  • घर के चारों तरफ पेड़ 6% से 7% तक इसका बाजार मूल्य बढ़ा देती है और लगभग 10% तक संपत्ति के मूल्य में (USDA वन संवा के अनुसार)।

निष्कर्ष

जैसा कि हमने पेड़ों के महत्व के बारे में देखा, हमारे जीवन में पेड़ों के मूल्य के साथ ये भी जाने कि क्यों पेड़ को बचाना चाहिये; आम लोगों को जागरुक करने के लिये अपने आस-पास में पेड़ बचाओ जागरुकता का एक अभियान हमें शुरु करना चाहिये। धरती पर पेड़ों की संख्या घटने से संबंधित मुद्दे को जानने के लिये इस प्रकार के कार्यक्रमों में अत्यधिक भागीदारी के लिये हमें लोगों को बढ़ावा देना चाहिये। हमें हमेशा सक्रिय रहना चाहिये और धरती पर हरे सोने के अस्तित्व के संबंध में अपनी आँखों को खुला रखना चाहिये। हमें पेड़ काटने में शामिल नहीं चाहिये और पेड़ों और जंगलों के काटने का विरोध करना चाहिये। हमें हमेशा लोगों के रहने वाली जगह और प्रदूषित क्षेत्रों में पेड़ लगाने में भागीदार बनना चाहिये।

Essay on Save Trees in Hindi

Related Information:

प्रकृति संरक्षण पर निबंध

पर्यावरण पर निबंध