गांधी जयंती पर 10 वाक्य (10 Lines on Gandhi Jayanti in Hindi)

भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्रता दिलाकर एक लोकतान्त्रिक धागे में पिरोने वाले महान प्रणेता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। जिसे आज विश्वभर में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। ऐसे महान व्यक्ति के आदर्शों के सम्मान में संयुक्तराष्ट्र ने इस दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ घोषित कर दिया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहेगा।

गाँधी जयंती पर भाषण

गांधी जयंती 2023 पर 10 लाइन (Ten Lines on Gandhi Jayanti in Hindi)

भारत के राष्ट्रपिता गांधीजी से जुड़े कुछ तथ्यों को मैंने यहां उल्लेखित किया है। आशा करता हूं, ये आपके लिए उपयोगी हो।

Gandhi Jayanti par 10 Vakya – Set 1

1) प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस को गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं।

2) गांधी जयंती हमारे देश का एक राष्ट्रीय पर्व है।

3) गांधी जयंती के दिन को “अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रूप में भी मनाया जाता हैं।

4) गांधीजी के विचारधाराओं को जानने का यह सबसे अच्छा दिन है।

5) गांधी जयंती हमें उनके आदर्शों की याद दिलाती है।

6) गांधीजी हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते थें।

7) गांधी जी कहते थे कि सभ्य समाज के लिए स्वच्छ वातावरण भी आवश्यक है।

8) ये दिन हमें गांधी जी के प्रति सम्मान दिखाने का मौका देता है।

9) गांधी जी शांति और अहिंसा के अग्रदूत थे।

10) इस दिन हमारे देश में आधिकारिक अवकाश होता है।

यह भी देखें: गाँधी जंयती पर स्लोगन

Gandhi Jayanti par 10 Vakya – Set 2

1) गांधी जयंती भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है जिसे भारत व अन्य देशों में भी 2 अक्टूबर को मनाया जाता है।

2) लोग इस दिन गांधी जी की प्रतिमाओं की सफाई करते है और उनपर फूल-माला चढ़ाते हैं।

3) इस दिन कई राजनीतिक दलों और व्यक्तियों द्वारा राजघाट स्मारक पर गांधी जी को श्रद्धांजलि दिया जाता है।

4) गांधी जी अहिंसा के पुजारी कहे जाते थे इसलिए इस दिन को हम अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाते हैं।

5) गाँधी जयंती के दिन हम सब गांधी जी के नैतिकताओं और विचारों का पालन करने का संकल्प करते हैं।

6) गांधी जी को महात्मा, बापू और भारत के राष्ट्रपिता के नाम से भी जानते हैं।

7) गांधी जी की उदारता और महानता केवल भारत तक ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में भी विख्यात है।

8) गांधी जी की विचारधाराओं से केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं।

9) गांधी जयंती के दिन उनके प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम’ की आवाजें स्कूल व कालेजों से सुनाई देती है।

10) हम सभी गांधी जयंती के अवसर को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

10 Lines on Gandhi Jayanti

यह भी पढ़ें: गाँधी जयंती पर निबंध

हम सभी को गांधी जयंती पर होने वाले समारोह में भाग लेना चाहिए जिससे हम उनके आदर्शों, विचारों और उनकी शिक्षाओं से अवगत हो सके। गांधी जी के विचार हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सही तरीके से जीवन जीने का मार्ग दिखाता है। गांधी जी के समर्थक केवल भारतीय ही नहीं अन्य देशों में भी फैले हुए है और उनके विचारों का प्रसार कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं महान समाजसुधारक नेल्सन मंडेला गांधी जी से बहुत प्रभावित थे।

Related Information:

गांधी जयंती और महात्मा गांधी पर कविता

गाँधी जयंती उत्सव पर निबंध

महात्मा गाँधी के नारे

गांधी जयंती

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *