रक्षाबंधन पर 10 वाक्य (10 Lines on Raksha Bandhan Festival in Hindi)

भारत के कई त्योहारों में रक्षाबंधन का खास स्थान होता है। यह मुख्य रूप से भाई-बहनों के प्यार और उनके अटूट रिश्ते को दर्शाता है। प्रमुख रूप से हिन्दुओं का यह त्योहार हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार श्रावण महीने में पूर्णमा के दिन पड़ता है। पुरे भारत में इस धर्म निरपेक्ष त्योहार को सभी आपस में मिलजुल कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है।

रक्षाबंधन का त्यौहार पर 10 लाइन (Ten Lines on Raksha Bandhan Festival in Hindi)

यहाँ हमने रक्षाबंधन के त्यौहार पर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताएं हैं, उम्मीद करती हूँ ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।

Raksha Bandhan par 10 Vakya – Set 1

1) रक्षाबंधन हिन्दुओं का एक पवित्र एवं प्रमुख त्योहार है।

2) श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है।

3) यह त्योहार हर साल अगस्त के महीने में पड़ता है।

4) रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतिक है।

5) इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधती है।

6) राखी बांधने के साथ ही बहनें अपने भाइयों की कुशलता की कामना करती है।

7) भाई जीवन भर अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देता है।

8) रक्षाबंधन पर विभिन्न प्रकार के पकवान और मिठाइयां खाने को मिलती है।

9) इस दिन राखियों और मिठाईयों की दुकानें लोगों की भीड़ से भरे होते है।

10) सभी धर्मों के लोग इसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मानते हैं।

Raksha Bandhan par 10 Vakya – Set 2

1) हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार रक्षाबंधन सभी को भाईचारे और प्यार से एकता के साथ रहने का संदेश देता है।

2) भाई-बहनों के प्यार और विश्वास के इस अटूट रिश्ते को यह केवल एक कच्चे धागे से जोड़ता है।

3) हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार यह श्रावण महीने की पूर्णिमा, जो की अगस्त के महीने में यह त्योहार पड़ता है।

4) इस दिन बहनें पूजा की थाल सजा अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधती है और उनके लंबी उम्र की कामना करती है।

5) पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण और द्रौपदी के भाई-बहन के रिश्ते की महानता को रक्षाबंधन के रूप में दर्शाता है।

6) रक्षाबंधन एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार है, जिसे पुरे भारत में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर खुशी के साथ मनाते है।

7) आधुनिक समय में बहनें दूर रह रहें अपने भाइयों को डाक, कुरिअर व अन्य साधन से राखी भेजती है।

8) इस दिन बच्चें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की कलाई पर राखी बांधते है।

9) रक्षाबंधन का यह त्योहार न केवल भारत में ही बल्कि नेपाल और मॉरीशस जैसे अन्य देशों में भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

10) इन दिनों कच्चे धागों, विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगी और आकर्षित राखियों से सारा बाजार भरा पड़ा रहता है।

10 Lines on Raksha Bandhan

रक्षाबंधन का यह त्योहार प्राचीन काल से ही मनाया जाता है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति को पूर्ण रूप से दर्शाता है। बच्चें इस त्योहार को लेकर बड़े ही उत्सुक होते है। पुरे भारत में इसे भईचारे के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *