शिक्षक पर निबंध (Teacher Essay in Hindi)

एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण इंसान होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है। यहाँ दिये गये प्रत्येक निबंध एक विद्यार्थी के जीवन में एक शिक्षक के महत्व को रेखांकित करता है साथ ही उसकी भूमिका को भी स्पष्ट करेगा। ये निबंध बेहद सरल और अलग-अलग शब्द सीमाओं में दिये गये हैं जिसका उपयोग विद्यार्थी अपनी आवश्यकतानुसार कर सकते हैं।

शिक्षक दिवस पर 10 वाक्य | मेरे प्रिय अध्यापक पर निबंध

शिक्षक पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on Teacher in Hindi, Shikshak par Nibandh Hindi mein)

शिक्षक पर निबंध – 1 (250 – 300 शब्द)

परिचय

शिक्षक के पेशे को सबसे अच्छे और आदर्श पेशे के रुप में माना जाता है क्योंकि शिक्षक किसी के जीवन को बनाने में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते हैं। उनके समर्पित कार्य की तुलना किसी अन्य कार्य से नहीं की जा सकती। शिक्षक वो होते हैं, जो अपने सभी विद्यार्थियों का ध्यान रखते हैं। वो उनके खाने की आदत, स्वच्छता का स्तर, दूसरों से व्यवहार और पढ़ाई की ओर एकाग्रता की जाँच करते हैं।

शिक्षक की भूमिका

शिक्षक स्कूलों में हर चौथे महीने में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करते हैं जिससे विद्यार्थियों का वजन, कद, बौद्धिक स्तर, रक्तचाप, हृदय गति, फेफड़ों की क्षमता, खून की जाँच, पेशाब की जाँच, छोटी माता प्रतिरक्षण, एमएमआर के लिये प्रतिरक्षा, चेचक, डीपीटी बूस्टर खुराक, पोलियो ड्रॉप आदि की नियमित जाँच हो सके और उनका स्वास्थ्य रिकार्ड रखा जाये।

शिक्षक और विद्यार्थी का सम्बन्ध

एक शिक्षक और एक विद्यार्थी का सम्बन्ध अनूठा होता है। विद्यार्थी श्रद्धा भाव रखकर ज्ञान रूपी अमृत प्राप्त करता है और शिक्षक अभिभावक की तरह ज्ञान प्रदान करता है। शिक्षक केवल अपने विद्यार्थियों को खुश और सफल देखना चाहते हैं। एक अच्छा शिक्षक कभी अपना धैर्य नहीं खोता और हर विद्यार्थी के अनुसार पढ़ाता है।

निष्कर्ष

शिक्षक हमें साफ कपड़े पहनने के लिये, स्वस्थ भोजन खाने के लिये, अपने माता पिता का ध्यान देने के लिये, दूसरों से अच्छा व्यवहार करने के लिये, जीवन में कभी झूठ नहीं बोलने के लिये, सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिये, अपने स्कूल, कॉपी, किताबों, दूसरी चीजों का ध्यान देने के लिये, पढ़ाई में एकाग्रता के लिये प्रार्थना करने के लिये, किसी भी दुविधा को लेकर अपने विषय शिक्षक से चर्चा करने के लिये आदि बहुत सी अच्छी बातों के लिये प्रेरित करते हैं।

इसे यूट्यूब पर देखें – Essay on Teacher in Hindi

Shikshak par Nibandh – निबंध 2 (300 शब्द)

विजय और सफलता पाने के लिये जीवन में शिक्षा को सबसे शक्तिशाली हथियार के रुप में माना जाता है। अपने देश के भविष्य और युवाओं के जीवन को बनाने और उसे आकार देने के लिये इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और कार्य को करने के लिये शिक्षकों को दिया जाता है। शिक्षा की ओर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को शिक्षक निभाता है और बच्चों के वर्तमान और भविष्य को बनाता है। अपने पूरे जीवन भर ढेर सारे विद्यार्थियों को निर्देशित और शिक्षित करने के द्वारा अच्छे समाज का निर्माण करने में शिक्षक एक महान कार्य करता है।

जीवन में सही रास्ता चुनने के लिये शिक्षक को भगवान द्वारा धरती पर भेजा जाता है साथ ही साथ बुरी परिस्थिति में सही फैसला करने में उन्हें सक्षम बनाता है। शिक्षक बच्चों को उनके बचपन से ही नेतृत्व करते हैं और उन्हें मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रुप से काबिल बनाते हैं। शिक्षक किसी सामान्य व्यक्ति की तरह होते हैं जो हमारे बीच में से ही होते हैं लेकिन वो अपने विद्यार्थियों के लिये पढ़ाने का एक अलग कार्य चुनते हैं।

मेरी सबसे प्रिय शिक्षिका कला और विज्ञान की हैं जो अपने चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान लिये रहती हैं और हमें खुश रखती हैं। अपने पढ़ाने की रणनीति में वो ढेर सारी रणनीति को जोड़ती हैं जो हम बहुत पसंद करते हैं। हम सभी को उनके पढ़ाने का तरीका बहुत पसंद है और हम सभी उनके विषय में अच्छा प्रतिशत लाते हैं। वो हमें जीवन की सच्चाई से रुबरु कराती हैं, अपने जीवन के अनुभव बताती हैं और मुश्किल परिस्थितियों से आसानी से निकलने का तरीका सिखाती हैं।

वो हमारी सबसे प्रिय शिक्षिका हैं तथा सभी बच्चों को एक बराबर तरीके से समझती हैं। वो हमारे बीच में किसी से अलग व्यवहार नहीं करती और हमेशा अच्छा करने के लिये प्रेरित करती हैं। हमलोग घर पर अपने अभिभावकों से उनकी अच्छाईयों का गुणगान करते हैं। वो जानती हैं कि हमलोग केवल उन्हीं के विषय में बहुत रुचि लेते हैं इसलिये, एक दिन उन्होंने कहा कि हम सभी को हर विषय में ध्यान देना चाहिये जिससे कोई भी हमें किसी भी क्षेत्र में हरा न सके। हमें हर पहलू में मजबूत बनना चाहिये इसी वजह से हमें हर विषय को एक बराबर पढ़ना चाहिये।

शिक्षक पर निबंध – 3 (400 शब्द)

हमारे लिये एक शिक्षक भगवान की तरफ से एक अनमोल तोहफा है। एक शिक्षक ईश्वर की तरह है क्योंकि ईश्वर पूरे ब्रह्माण्ड का निर्माता होता है जबकि एक शिक्षक को एक अच्छे राष्ट्र का निर्माता माना जाता है। शिक्षक समाज में बहुत प्रतिष्ठित लोग होते हैं जो पढ़ाने के अपने जादू के माध्यम से आम लोगों की जीवन शैली और दिमागी स्तर को बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाते हैं। अपने बच्चों के लिये माता-पिता एक शिक्षक से बहुत उम्मीद रखते हैं। एक शिक्षक की भूमिका कक्षा से खेल के मैदान और हरेक विद्यार्थी के लिये बदलती रहती है। हरेक के जीवन में शिक्षक बहुत महत्वपूर्ण इंसान होता है जो हमारे जीवन में अलग-अलग कार्य करता प्रतीत होता है।

कक्षा में आने से पहले, एक अच्छा शिक्षक रोज के शिक्षा के अपने लक्ष्य को सुनिश्चित करता है। हर शिक्षक के पढ़ाने की अपनी अलग खासियत होती है। वो अपने ज्ञान, कौशल और व्यवहार में हर विषय के लिये बदल सकते हैं। वो अपना सबसे बेहतरीन प्रयास करते हैं और जीवन में हमको हमारे लक्ष्य तक पहुंचने में बहुत मदद करते हैं। सभी के जीवन में स्कूली जीवन सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यही वो समय होता है जब लोग जीवन की मूल बातें और अलग-अलग विषय सीखते हैं। हम सभी अपना लक्ष्य स्कूल के समय में ही तय कर लेते हैं जो हमारे राष्ट्र के विकास का फैसला करता है। हरेक विद्यार्थी स्कूल में अपने दिमाग को खोल के रखता है और खेल, क्विज़, समूह चर्चा, बहस, निबंध लेखन, भाषण, पर्यटन, यात्राऔर अध्ययन यात्रा आदि जैसे अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने के द्वारा अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाते हैं।

अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों का अच्छा दोस्त भी होता है जो उन्हें सही रास्ता प्राप्त करने में मदद करता है। स्कूल और कॉलेजों में बहुत सारे शिक्षक होते हैं लेकिन कोई एक शिक्षक सभी विद्यार्थियों का पसंदीदा होता है। अनोखे शिक्षण और सिखाने की प्रक्रिया के अपने सामूहिक भूमिका के माध्यम से शिक्षक हमारे शिक्षा का लक्ष्य तय करते हैं। हमारे शिक्षकगण हमको हमेशा सौहार्द में कार्य करने के लिये प्रेरित करते हैं। हमारे शिक्षक हमें समझते हैं और हमारी समयस्याओं को व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरीके से सुलझाते हैं। वो हमें जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया अपनाना सिखाते हैं।

एक अच्छा शिक्षक वो होता है जो अपने पूरे जीवन में विद्यार्थियों को केवल देता है लेकिन कुछ भी लेता नहीं है बल्कि वो अपने विद्यार्थियों की सफलता से बहुत खुश हो जाता है। एक बेहतरीन शिक्षक वो होता है जो अपने राष्ट्र के लिये एक बेहतरीन भविष्य की पीढ़ी उपलब्ध कराता है। केवल उचित शिक्षा से ही सामाजिक समस्याएँ, भ्रष्टाचार आदि को खत्म किया जा सकता है जो अंतत: एक राष्ट्र को वास्तविक विकास और वृद्धि की ओर ले जायेगा।

निबंध 4 (600 शब्द)

प्रस्तावना

शिक्षक वह होते हैं जो अपनी ज्ञान कीज्योति से हमें प्रकाशित करते हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं। यह किसी भी आयु वर्ग के लोग हो सकते हैंऔर इनका हमारे जीवन को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान होता है। इतिहास में जितने भी महान पुरुष हुए सभी के शिक्षकों का भी जिक्रहमें मिलता है।शिक्षक जिसे हम गुरु कह कर भी बुलाते हैं, और हमारे अभिलेखों में गुरु को वंदनीय एवं पूजनीय बताया गया है। हम प्रत्येक गुरुपूर्णिमा के अवसर पर इनकी पूजा भी करते हैं।

हमारे पुराणों में गुरु को भगवान से बढ़ कर बताया गया है, वो इस लिये क्यों कि यह माना जाता है कि धरती पर मनुष्य जब आया तो उसे भगवान का बोध नहीं था, वह गुरु ही है जिसने मनुष्य को भगवान से अवगत कराया। इस लिये पहले गुरु की पूजा की जाती है और उसके बाद भगवान की। हमारे हिंदू मान्यताओं में शिक्षक को भगवान से भी उपर माना जाता है।

शिक्षक की उपयोगिता

किसी भी समाज कोविकसित करने के लिये, यह महत्वपूर्ण है कि वहां के लोग शिक्षित हों और एक शिक्षक ही ऐसे समाज का निर्माण कर सकता है। अर्थात शिक्षक को हम किसी देश के प्रगति का सूचकमान सकते हैं। वे बच्चों को शिक्षित करते हैं और अपनी ज्ञान की आभा से उन्हे चमकना सिखाते हैं, जिससे बच्चे क्षितिज से निकलते नन्ही किरणों से सफर तय कर के, नभ तल पर आकर सूर्य की तरह चमकना सीख जाते हैं और देश का नाम रौशन करते हैं।

मनुष्य चाहे जितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, उसे कभी न कभी एक मार्गदर्शक कि आवश्यकता जरूर पड़ती है और आपका मार्गदर्शक ही आपका शिक्षक व गुरु है। गुरु की सीमा केवल स्कूली पुस्तकों मात्र तक सीमित नहीं होती, जरूरत पड़ने पर वे सच्चे दोस्त भी बन जाते हैं और आपकी हर प्रकार से सहायता करते हैं।

किसे आप शिक्षक कह सकते हैं

ऐसे तो हर वह शक्सशिक्षक कहलाता है जिससे आप कुछ सीखते हैं, चाहे वह आपकी मां ही क्यों न हो। मां किसी भी व्यक्ति की पहली शिक्षक होती है जो उसे चलना, बोलना जैसी मूलभूत आवश्यकताएं सिखाती हैं। अध्यापक वह व्यक्ति है जो आपको स्कूल में शिक्षा देते हैं, गुरु जो जीवन संबधी ज्ञान देते हैं और शिक्षक इन दोनो के मिश्रण को कहते है, जो आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार से आपको अज्ञान के अंधेरे से बाहर निकालते हैं।

हम अपने शिक्षकों का जितना भी गुणगान करें कम ही है और छात्रों के जीवन मे उनके स्कूली शिक्षकों का बहुत योगदान होता है, वे उन्हे सदैव याद रखते हैं।महात्मा गांधी, गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनैतिक गुरु मानते थे, ठीक इसी प्रकार भले किसी के जीवन में गुरु अलौकिक रूप से उपस्थित रहते हैं, परंतु उसके शिष्य के अच्छे प्रदर्शन से गुरु की चर्चा खुद ब खुद होने लगती है।

निष्कर्ष

शिक्षक की आवश्यकता सर्वत्रहोती है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। उनकी शिक्षा कि झलक हमेंउनके क्षात्रों मे मिल जाती है। एक अच्छा गुरु सदैव अपने शिष्य को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करता है। हमें सदैव अपने गुरु का आदर करना चाहिये और सच्चे मायनों मे गुरु का आदर तभी हो सकता है, जब हम उनके बताए गए मार्ग पर चलें। एक शिक्षक होना बहुत कठिन कार्य है और नमन है सभी शिक्षकों को जिसने मेरे जीवन में अहम भुमिका निभाई। आज कल के दौर में फोन और सोशल मीडियाकी मदद से लोग आपस में जुड़े रहते हैं और अपने शिक्षकों से जुड़े रहने के यह सबसे अच्छे माध्यम हैं। कुछ लोग जो शिक्षक का पेशा चुनते हैं वाकई में काबिले तारीफ होते हैं। जो अपने कंधो पर देश को भविष्य संवारने का दायित्व लेकर चलते हैं। नमन है ऐसे हौसलों को नमन है सभी शिक्षकों को।

Essay on Teacher in Hindi

संबंधित जानकारी:

शिक्षक दिवस पर निबंध

मेरे शिक्षक पर निबंध

FAQs: Frequently Asked Questions

प्रश्न 1 – शिक्षकों का सम्मान करने के लिए कौन सा दिन मनाया जाता है?

उत्तर – शिक्षकों के सम्मान के लिए शिक्षक दिवस (Teachers Day) मनाया जाता है।

प्रश्न 2 – शिक्षक हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर – शिक्षक बच्चों को जीवन में अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रश्न 3 – भारत की प्रथम महिला शिक्षिका कौन थी

उत्तर – सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थीं।

प्रश्न 4 – कौन से भारतीय शिक्षक को हाल में पुरस्कृत किया गया है?

उत्तर – हाल में रणजीत सिंह डिसले को ग्लोबल टीचर प्राइज 2020 (Global Teacher Award 2020) से पुरस्कृत किया गया है।