घर पर फिश एक्वेरियम रखने के 10 सबसे बेहतरीन प्रभाव (10 Topmost Reasons to Put a Fish Aquarium at Home)

Topmost Reasons to Put a Fish Aquarium at Home

हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ न कुछ ऐसा जरूर करता है जिससे उसके घर खुशियाँ आयें। कभी वे किसी प्रतीक को शुभ मानते हैं तो कभी किसी वस्तु को। हर किसी को जीवन में प्रगति करना है, कुछ को अपने रिश्तों को मजबूत करना है तो वहीं कुछ को अपने व्यवसाय में वृद्धि। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये हर कोई बाहरी विकल्प ढूंढता है। कुछ वस्तुओं को समाज में अच्छे लक (भाग्य) के लिये जाना जाता है जैसे की कछुआ, फिश एक्वेरियम, आदि। लोग अपनी जरूरत और पसंद के आधार पर इन्हें चुनते हैं।

आज मैंने फिश एक्वेरियम के बारे में आप सब को विस्तृत जानकारी देने वाली हूँ की, उसे कैसे खरीदें? कैसे रखें? फिश एक्वेरियम रखते समय क्या-क्या सावधानियां बरतें? इसे रखने के क्या लाभ हैं? कहते हैं की भारतीय वास्तु और चीन के फेंगशुई के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखना बेहद शुभ होता है। आइये देखें की इन्हें कहाँ और कैसे रखना ज्यादा शुभ होता है।

घर में फिश एक्वेरियम रखने के फायदे और महत्व (Benefits and Importance of Keeping Fish Aquarium at Home)

Topmost Reasons to Put a Fish Aquarium at Home
Topmost Reasons to Put a Fish Aquarium at Home
  • मछली को भगवान विष्णु का पहला अवतार माना जाता है और वे हिन्दू देवताओं में से सबसे प्रमुख भी हैं जो विकास, समृद्धि, प्रेम, शक्ति, आदि के प्रतीक हैं।
  • विभिन्न रंगों की मछलियाँ सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और आपके घर से सभी प्रकार के नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देती हैं।
  • तैरती मछलियों को देखने से दिमाग में ताजगी आ जाती है इस लिये इसे अपने घर या कार्य स्थल के वातावरण को तनाव मुक्त बनाने के लिये आप वहां एक एक्वेरियम रख सकते हैं।
  • मछली घर में सुख समृद्धि और शांति लाती है।
  • एक्वेरियम देखने से मूड ठीक होता है और आपकी एकाग्रता शक्ति भी बढ़ती है।
  • एक्वेरियम आपके घर से सभी प्रकार के वास्तु दोष को दूर करती है।
  • रोज कुछ देर तकएक्वेरियम देखने से तनाव कम होता है और आपके रक्तचाप की गति भी सामान्य रहती है इससे आपका हृदय भी तंदुरुस्त रहता है।
  • न केवल एक्वेरियम की मछली बल्कि पानी का प्रवाह भी जीवन में प्रगति को दर्शाता है और सौभाग्य को आकर्षित करता है।
  • ऐसा माना जाता है की घर पर जब कोई मुसीबत आती है, तो वह मछली अपने ऊपर ले लेती है और खुद मर जाती है, और घर को किसी भी प्रकार की चिंता और बुरे प्रभाव से दूर रखती है।

बेहतरीन परिणाम के लिये कहाँ रखें एक्वेरियम? (Where to Keep Fish Aquarium for Good Luck)

  • एक्वेरियम रखना मात्र जरूरी नहीं होता, अपितु इनका स्थान और जगह भी अच्छे परिणाम के लिये बेहद अहम होता है।
  • फेंगशुई के अनुसार, अगर आप एक्वेरियम को अपने लिविंग रूम में रखते हैं तो यह आपको बेहतरीन परिणाम देंगे।
  • उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखने से परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहता है।
  • कोशिश करें की इसे हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही रखें।
  • हमेशा इस बात का ध्यान दें की गोल्डन, लाल या नारंगी रंगों की 8 मछलियों के साथ एक काले रंग की मछली जरूर रखें।
  • ऐसा माना जाता है की घर में कुछ भी बुरा होने वाला होता है तो यह काली मछली अपने ऊपर उसे ले लेती है और पहले ही मर जाती है और आप किसी भी प्रकार के दुर्भाग्य से बच जाते है।
  • घर के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में एक्वेरियम रखने से घर का वातावरण तनाव मुक्त हो जाता है।
  • सही दिशा न होने पर भी कई बार आपकी मछलियां स्वतः मर जाती हैं। इस लिये दिशा का विशेष ध्यान रखें।
  • अपने किचन या बेडरूम एक्वेरियम रखने से बचें क्यों की यह कई मायनों में हानिकारक हो सकता है।

एक्वेरियम संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी (Some Important Information related to Fish Aquarium)

  • एक्वेरियम को सही दिशा में रखना बेहद आवश्यक होता है, क्यों की एक सही दिशा ही धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है।
  • आपका एक्वेरियम जितना सुंदर होगा आपको उतना अधिक लाभ पहुंचाएगा, इसलिये आप उसमें रंगीन लाइट लगा सकते हैं।
  • उनमें रंगीन पत्थर डालने से भी उनकी चमक बढ़ जाती है।
  • अपने एक्वेरियम में आप विभिन्न सजावटी पौधे भी लगा सकते हैं।
  • किसी को भी भोजन देना बहुत ही शुभ कार्य है चाहे वह मनुष्य हों या जंतु, इसलिये अपनी मछलियों को समय–समय पर भोजन देते रहें।
  • एक्वेरियम के तापमान की हमेशा जांच करते रहें क्यों की तापमान के कम ज्यादा होने पर मछलियां मर सकती हैं।
  • एक एक्वेरियम में कम से कम 9 मछलियां रखना शुभ माना जाता है और खास कर सब एक ही प्रजाती की हों तो बेहतर होता है क्यों की दूसरी मछलियां एक दूसरे को खा जाती हैं।
  • निश्चित अंतराल में एक्वेरियम को साफ़ करते रहें और पंप की भी जाँच करते रहना चाहिए।
  • हमेशा कोशिश करें की रोज़ एक ही व्यक्ति उनको भोजन दे इससे वे डरेंगी नहीं।
  • एक गैलन पानी में हमेशा एक इंच की एक ही मछली रखनी चाहिए और इसी हिसाब से इसे आप बढ़ा भी सकते हैं।

गुड लक के लिये एक्वेरियम में कौन सी मछली रखें? (What Types of Fish should we Keep in Our Aquarium for Good Luck?)

  1. फेंग शुई फिश (Feng shui Fish): ये नारंगी रंग के होती हैं और सौभाग्य को दर्शाती हैं और आपके लिये धन और शुभ भाग्य ले कर आती हैं।
  2. एरोवाना फिश (Arowana Fish): ये स्वास्थ्य की सूचक होती हैं और धन के साथ-साथ खुशियों को भी आकर्षित करती है और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम भी लाती है।
  3. गोल्ड फिश (Gold Fish): इन्हें बेहद भाग्यशाली माना जाता है और यह देखने में भी बेहद सुंदर और आकर्षक लगते हैं। दो गोल्ड फिश एक साथ रखने से कपल्स के बीच के रिश्ते में मधुरता आती है।
  4. फ्लावर हॉर्न फिश (Flower Horn Fish): ये अपनी खास बनावट के लिये जानी जाती है और इन्हें भी बेहद भाग्यशाली माना जाता है।
  5. बटरफ्लाई कोई (Butterfly koi): इन्हें बेहद मजबूत माना जाता है और ये तैरने में बहुत तेज होती हैं और आपके जीवन में भी तीव्रता और सफलता ले कर आती हैं ये खास कर छात्रों के लिये बेहतर हैं जो आपके लिये करियर के नए अवसर भी लाती है।
  6. ड्रैगन कोई फिश (Dragon Koi Fish): यह काम काजी लोगों और छात्रों के लिये बेहतर होती हैं जो सदैव सफलता को आकर्षित करती हैं और समृद्धि को साथ लाती हैं।

निष्कर्ष

न केवल वास्तु के अनुसार बल्कि सीधे तौर पर देखा जाये तो जब हम तनाव में होते हैं तो अकसर पालतू जीव हमें बेहद सुकून का अनुभव कराते हैं। किसी को रोजाना भोजन देना अच्छी बात है और ऐसा करने से हमारा भाग्य सुधरता है। इस लिये घर में एक पालतू जीव अवश्य रखें और उनपर भी बराबर ध्यान दें और थोड़ा समय उनके साथ बिताएं आप को भी अच्छा लगेगा और यह आपके लक के लिये भी अच्छा है।

मछली को भगवन विष्णु का रूप माना जाता है इस लिये इन्हें जरूर आजमायें। जब हमारा मन शांत रहेगा तो स्वतः आस पास की चीजें हमें अच्छी लगने लगती हैं और जीवन भी सकारात्मक लगता है। आशा करती हूँ की यह लेख आपके लिये उपयोगी सिद्ध हुआ होगा। इसी प्रकार के और रोचक लेख पढ़ने के लिये हमारी हिंदीकीदुनिया पेज को पढ़ते रहें और दोस्तों को भी शेयर करना न भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *