पानी मे आसानी से उगने वाले इंडोर प्लांट्स – Indoor Plants that Grow in Water without Soil at Home

Indoor plants that grow in water without soil

हमारे वातावपण मे कई प्रकार के पौधें है जिनमे से कुछ मिट्टी मे तो कुछ पानी मे भी उगते है। किसी पौधें की मुख्य आवश्यकता CO2 (हवा मे मौजूद कार्बन डाई आक्साइड) और खनिज लवण (जो उन्हे पानी या मिट्टी से मिलती है) होती है। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे होते है जो पानी और मिट्टी दोनो मे रह सकते है। अन्यथा वे विशेष रुप से या तो मिट्टी मे या पानी मे बढ़ते है। मैंने यहां कुछ पानी मे आसानी से उगने वाले पौधों के बारे मे आपको बताया है। जिन्हें आप अपने घर के अन्दर रख सकते है और ताजी हवा का आनंद ले सकते है।

12 मुख्य पौधे जो घर के अन्दर बिना मिट्टी के पानी मे आसानी से उगते हैं (Top 12 Indoor Plants that Grow in Water and Easy to Manage)

1. फिलोडेंड्रोन (Philodendron)

फिलोडेंड्रोन शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है, जहां ‘फिलो’ का मतलब “प्यार” और ‘डेंड्रोन’ का मतलब “पौधा” होता है। जिसका अर्थ है प्यार का पौधा। इस प्रकार के पौधों के पत्ते का आकार दिल के आकार का होता है और इसकी देखभाल करना बहुत आसान होता है। यह दिखने मे बहुत आकर्षक होता है और आमतौर पर अधिकतर घरों मे देखा जा सकता है। यह बहुत आसानी से उगता है, केवल आपको इसका 5 इंच की शाखा को काटकर पानी के बर्तन मे रखना है। इनको सुर्य की किरणों की आवश्यकता नही होती है, बस आप इनको घर के अन्दर किसी रोशनी वाली जगह रख दें और अपने घर को सजाएं।

फिलोडेंड्रोन के कुछ विशेष गुण –

  • ये हवा को शुद्ध करने वाले पौधों मे से एक है। इसलिए इन्हे अपने घर मे रखना अच्छा होता है।
  • यह बहुत सुन्दर दिखते है और घर को सजावट मे विशेष रुप से इसका उपयोग किया जाता है।
  • इसे बहुत कम रख रखाव की आवश्यकता होती है।

2. लकी बम्बू (Lucky Bamboo)

यह एक प्रकार के बांस का पौधा है जो कि बांस के परिवार का हिस्सा नहीं है। यह ड्रेकिना जीनस परिवार से आता है। विश्वास किया जाता है कि यह अच्छी किस्मत और अच्छे सौभाग्य का प्रतीक होता है। यह अपने फेन शुई के लाभों के लिए जाना जाता है। इनको ज्यादा सूर्य के प्रकाश और देखभाल की आवश्यकता नही होती है। आपको बस एक समय के अन्तराल पर इसके पानी को बदलना होता है और इनकी सुखी पत्तीयों को हटाना पड़ता है। आप यह सुनिश्चित करना होता है कि इनके कंटेनर मे पर्याप्त पानी है या नही और इन्हें 20 to 300C मे रखा जाना बहुत उचित होता है।

लकी बम्बू की कुछ विशेषताएं

  • यह धारणा है कि यह एक साकारात्मक विचारों को अपनी ओर आकर्षित करता है और आपके घर मे शांति लाता है।
  • इनके ड़ंठल की विभिन्न प्रकार से अच्छे होते है, जैसे कि –
  • पहला ड़ठल, यह एकता को बनाए रखती है और साकारात्मक उर्जा को आकर्षित करती है।
  • दूसरा ड़ठल जोड़े के बीच सद्भावना और पयार को बनाए रखती है।
  • तीसरा ड़ठल विकास को बढ़ावा देता है।
  • चौथा ड़ठल मृत्यु का प्रतिक है और इन्हे किसी को नही देना चाहिए।
  • पांचवा ड़ठल सवास्थय के लिए अच्छा होता है, भाग्य, खुशी और आगे बढ़ने के लिए अच्छा है।
  • छठवा, सातवा और आठवा ड़ठल धन, भाग्य और समृद्धि इत्यादि के लिए अच्छा होता है।
  • नौवा ड़ठल सफलता के लिए बहुत अच्छा है।

3. पोथोस (मनी प्लांट) – (Pothos – Money Plant)

यह बहुत प्रसिद्ध पौधा है जिसे हम गोल्डन पोथोस और डेविल लेवी के नाम से भी जानते है। यह हवा को शुद्ध करने मे बहुत अच्छा है और आसानी से मिट्टी और पानी दोनों मे बढ़ सकता है। आमतौर पर यह हर जगह देखने को मिलता है और इसे आसानी से संभाला जा सकता है। आपको इस पौधे मे पानी देने के बारे मे चिंता करने की कोई आवश्यकता नही है इनमे पहले से ही पानी मौजूद होता है। एक कंटेनर ले और उसमे कुछ पानी डालकर और फिर इसमें पोथोस के पौधे का एक छौटा टुकड़ा डाले और फिर इसका चमत्कार देखें।

यह पौधा आपके लिए बहुत फायदे देता है। इन्हे कोई भी आसानी से रख सकता है और इनके लाभों का आनंद ले सकता है।

पोथोस के कुछ विशेष गुण

  • ये आपको ताजी हवा देने मे सहायक होती है और हवा मे मौजूद हानिकारक पदार्थ जैसे फोर्मलडिहाइड, बैंजीन को दुर करने मे सहायक होती है।

4. सदाबहार चीनी (Chinese Evergreen)

इसको हम ड़ंब केन के रुप मे भी जानते है और इसे सबसे मजबूत पौधे के रुप मे भी जाना जाता है, और यह उन लोगों के लिए अच्छा होता है जिन्होनें पौधे लगाना अभी शुरु किया हो क्योकि किसी भी हालात मे इन्हे जिवीत रखने के लिए बहुत कम देखभाल की आवश्यकता होती है। यह बहुत धीरे बढ़ते है और इनकी गहरी हरी पत्तीयां बहुत आकर्षित होती है। ये कम रोशनी मे भी आसानी से बढ़ती है। यह जमीन और पानी दोनों मे बढ़ती है।

सदाबहार चीनी के कुछ विशेषताएं

  • यह हवा को प्रकृतिक रुप से स्वच्छ करती है और हमारे घर के अन्दर की वायु को शुद्ध कर आपको ताजी और स्वच्छ हवा देती है।
  • इसे बहुत ही कम देखभाल की आवश्यकता होती है।

5. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

यह एक बारहमासी पौधा है जो कि पानी और मिट्टी दोनों मे साथ-साथ उगता है। इसकी पत्तीयां तलवार जैसी होती है और यह लटकती हुयी टोकरी मे बहुत सुन्दर दिखती है। इस पौधे से ज्याइलेन, फार्मलाडेहाइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड इत्यादि गैस को हटाने मे सहायता मिलती है। यह बहुत सुन्दर और आकर्षक दिखती है और इन्हे सीधे धूप से दूर रखना चाहिए। बस पानी मे लगाते समय इसका ध्यान रखना चाहिए, क्योकि जब इनकी पत्तियां पानी मे डूब जाती है तो ये आसानी से सुख जाती है, इसलिए ध्यान से केवल इनके जड़ो को ही पानी के अन्दर रखें।

स्पाइडर प्लांट के कुछ विशेष गुण

  • इन्हे बहुत कम रखरखाव की जरुरत होती है।
  • ये अधिकतर समय आक्सीजन उत्पन्न करती है, इसलिए इन्हे अपने घर मे रखना काफी अच्छा होता है।
  • इनके भीतर किसी प्रकार का विषाक्त पदार्थ मौजूद नही होता है, इसलिए ये बच्चों और पालतु जानवरों के लिए सुरक्षित होता है।

6. सिंगोनियम पोडोफाइलम (Syngonium Podophyllum)

सिन्गोनियम पोडोफाइलम के कई नाम है जैसे कि ऐरोहेड पौधा, ऐरोहेड फिलोडेनड्रोन, गूसफुट, अमेरिकन एवरग्रीन, अफ्रीकन एवरग्रीन इत्यादि। ये बहुत आकर्षक दिखते है और संभालना बहुत आसान होता है। ये मिट्टी और पानी दोनों मे आसानी से किसी भी परिस्थिति मे बढ़ सकते है, इसलिए इस पौधे का मरना बहुत कठिन होता है। चाइनिज फेंगशुई की अपेक्षा इन्हे बहुत शुभ माना जाता है।

सिन्गोनियम पोडोफाइलम के कुछ विशेष गुण

  • फेंगशुई के जैसे ये भी रिश्ते को अच्छा बनाने, सफलता और मानसिक स्वास्थ को अच्छा रखने मे बहुत सहायक होती है।
  • यह वायु को शुद्ध करने वाला पौधा है और आप इसे अपने घर या आफिस मे रख सकते है।
  • इसे बहुत कम देखभाल की आवश्यकता होती है और यह आसानी से कही भी बढ़ सकता है।

7. वांडरिंग ज्यू (Wandering Jew)

यह पौधे ज्यादातर गीलें और नमी वाले वातावरण मे पाये जाते है, और ज्यादातर घरों मे रखा जा सकता है। विशेष रुप से ये लटकते हुए कन्टेनर मे अच्छें लगते है और इन्हे अप्रत्यक्ष रुप से धुप की आवश्यकता होती है। सुरज की सीधी किरणें इन्हे नुकसान पहुचा सकती है। इनकी एक शाखा काटकर पानी या मिट्टी मे रखकर उगाई जा सकती है।

वांडरिंग ज्यू के कुछ विशेष गुण

  • ये वायु स्वच्छ करने की गुणवत्ता अपने साथ रखती है इसलिए यह सुन्दरता के साथ साथ बहुत फायदेमंद होती है।
  • इनमे कुछ औषधि के गुण भी शामिल होते है और इन्हें किसी भी प्रकार के गुर्दे के रोग से निपटने मे सहायक होती है।

8. ड्रेकेना (Dracaena)

यह बहुत सुन्दर और अकर्षित पौधा होता है और आसानी से यह पानी या मिट्टी मे उगाया जा सकता है। यह ऐस्पैरागस फैमिली से संबन्धित होता है, उसमे बहुत सुन्दर हरे और पीले रंग के साथ एक इंच चौड़ा पत्ता होता है। यह विभिन्न प्रकारों मे उपलब्ध होता है और क्योकि यह एक इंडोर पौधा है तो इसे सीधे धुप मे नही रखना चाहिए।

ड्रेकेना के कुछ विशेष गुण

  • यह आपके घर की हवा की गुणवत्ता मे सुधार करती है और आपको शुद्ध हवा देती है।
  • इनमे कुछ जहरीले तत्व मौजूद होते है जो घर के पालतु बिल्लीयों और कुत्तो के लिए अच्छे नही होते है।

9. क्रोटोन (Croton)

ये रंगीन पौधों मे से एक है, विभिन्न रंगों की मौजूदगी मे यह बहुत सुन्दर दिखते है। ये पानी के साथ-साथ मिट्टी मे भी आसानी से उग जाते है। इसे वेरिगेटेड लाउरेल के नाम से भी जाना जाता है। इसे हमेशा खिड़कियों या दरवाजे को पास रखना चाहिए जहां पर्याप्त धुप हो। ये 10 फीट तक बढ़ सकते है। इनका जीवन बहुत लम्बा होता है यह पूरे वर्ष उपलब्ध रहता है, इसलिए इसे बारहमासी कहा जाता है।

क्रोटोन के कुछ विशेष गुण

  • इन पौधों के बीजों का उपयोग आपके पेट को साफ करने और कब्ज को दूर रखने के लिए किया जाता है।
  • ये हवा से विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करता है और आपको शुद्ध ताजी हवा देता है।

10. इम्पेटिएन्स (Impatiens)

ये बहुत सुन्दर रंगीन पौधे होते है। इन्हे व्यस्त लिजी के नाम से भी जाना जाता है। ये न केवल अच्छे दिखते है बल्कि ये आपके ड्राइंग रुम की सुन्दरता को भी बढ़ाते है। ये पानी और मिट्टी दोनों मे उगाए जा सकते है। इनमे वार्षिक फूल आते है और इन्हे विभिन्न तरीकों से उगाया जा सकता है। आप इन्हे किसी बर्तन मे रख कर अपने कमरे मे भी रख सकते है।

इम्पेटिएन्स के कुछ विशेष गुण

  • ये बहुत ही आकर्षक होते है और ये आपके कमरे की सुन्दरता को भी बढ़ाते है।

11. बेगोनियां (Begonia)

यह लगभग 10 से 11 किस्मों मे पायी जाती है और 5 से 6 फीट तक बढ़ सकती है। यह विशेष रुप से छाव मे बढ़ती है और इनके विभिन्न प्रकार होते है जैसे वैक्स बेगोनियस, केन बेगोनियस, रेक्स बेगोनियस इत्यादि। यह पौधे अक्सर हर वर्ष मर जाते है क्योकि यह 500C तापमान सहन नही कर सकते है। ये पानी औऱ मिट्टी दोनो मे उगाए जा सकते है। वास्तव मे ये बहुत आकर्षक होते है।

बेगोनियां के कुछ विशेष गुण

इनमे कुछ विशैले पदार्थ शामिल होते है, इसलिए इन्हे पालतु जानवरों से दूर रखना चाहिए।

12. पेपर व्हाइट (Paperwhite)

ये पौधे मिट्टी और पानी दोनों मे बढ़ सकते है लेकिन इन्हे पानी मे लगाना बेहतर माना जाता है। ये पेपर व्हाइट जो घर मे बढ़ते है उन्हे मजबूर पेपर व्हाइट का नाम दिया जाता है। इन्हे खिड़की के पास चमकदार रोशनी मे रखना चाहिए। इन्हे उगाने के लिए अक्टूबर और जनवरी का महीना सबसे अच्छा माना जाता है।

पेपर व्हाइट के कुछ विशेष गुण

  • इनके फुलो मे एक विशेष खुशबू होती है जो कि प्राकृतिक रुम फ्रेशनर का काम करती है।

निष्कर्ष

इनके अलावा हमारे आस-पास कई पौधे होते है जिन्हे हम घर मे पानी के अन्दर उगा सकते है, पौधे आक्सीजन का सबसे अच्छा श्रोत होते है और अपने घर के लिए इनका चुनाव बुरा नही है। इसलिए आप अपने घर मे प्रकृति के लिए थोड़ा स्थान रखें और उनके लाभों का आनंद लें। मै आशा करता हूँ कि आप इस लेख का अपने नजदीकी और प्यारे लोगों से अवश्य चर्चा करेंगें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *