स्वतंत्रता दिवस समारोह पर 10 वाक्य (10 Lines on 76th Independence Day Celebration 2022 in Hindi)

हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल कोई दिन नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 से प्रत्येक वर्ष इस दिन को पूरे भारतवर्ष में धूम-धाम से मानाया जाता है। ये त्योहार सभी के आपसी मतभेदों को भुला कर एक साथ मिलजुल कर मनाये जाने वाला त्योहार है। इस दिन लोग अपनी आज़ादी का जश्न मनाते हैं और देश के प्रगति व विकास की कामना करते हैं।

हर घर तिरंगा || भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त 2022

76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 पर 10 लाइन (Ten Lines on 76th Independence Day Celebration 2022 in Hindi)

नीचे कुछ पंक्तियों के द्वारा मैंने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले समारोह से जुड़े कुछ वाक्यों को साझा किया है। जो निम्नवत हैं-

15 August Samaroh par 10 Vakya – Set 1

1) देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य रूप से लाल किले पर मनाया जाता है।

2) सभी भारतीयों देश के सम्मान में तिरंगे को सलाम (Salute) करते हैं।

3) पूरे भारत में आजादी की ख़ुशी और शहीदों के सम्मान में ध्वजारोहण किया जाता है।

4) इस अवसर पर लोग राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाते हैं।

5) पूरा देश तिरंगे और तिरंगे के रंगों के लाइटों से सजा हुआ लगता है।

6) लोग तिरंगे के रंग के वस्त्र पहन कर उत्सव मनाते हैं।

7) अमीर, गरीब सभी इस पर्व को बड़े उत्साह के साथमनाते हैं।

8) स्वतंत्रता दिवस का पर्व सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं।

9) टीवी चैनलों पर पूरे दिन देशभक्ति के गाने व फ़िल्में प्रसारित होते हैं।

10) प्रत्येक व्यक्ति अपने तरीके से स्वतंत्रता का जश्न मनाता हैं।

15 August 2021 Special: 15 अगस्त को ही आजादी क्यों मनाई जाती है? || 15 अगस्त को ही देशभक्ति क्यों उमड़ती है?

15 August Samaroh par 10 Vakya – Set 2

1) इस दिन प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली में लाल किले पर झंडारोहण करते हैं, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।

2) इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करते है और लोगों को देश की उपलब्धियों से अवगत कराते हैं।

3) यह भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे भारतीय पूरे सम्मान के साथ मनाते हैं।

4) भारत के सभी राज्यों, शहरों, गांवों और कस्बों में लोग झंडा फहराते हैं और शहीदों को नमन करते हैं।

5) केवल भारत में ही नहीं, दुनिया भर में लाखों लोग इस झंडारोहण समारोह का हिस्सा बनते हैं और इसका आनंद लेते हैं।

6) सड़कों, दफ्तरों और स्कूल-कालेज संस्थानों से आने वाली राष्ट्रगान की तेज आवाज़े पूरे दिन सुनाई देती है।

7) स्कूल एवं कालेजों में स्वतंत्रता पर आधारित नाटक, निबंध, कहानी, कविता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

8) छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर, तिरंगी टोपी पहन कर बहुत ही खुशी से इस अवसर को मनाते हैं।

9) ये पर्व हमें स्वतंत्रता दिलाने वाले अनगिनत क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान के नाम मनाते हैं।

10) लोग घूमने जाते है, अच्छे पकवान खाते है और पतंग उड़ाकर इस अवसर का आनंद लेते हैं।

10 Lines on Independence Day Celebration

लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजों ने हमारे भारत देश पर शासन किया। इन 200 वर्षों में कई बार वीर क्रांतिकारियों द्वारा लड़ाईयां लड़ी गई और कई आंदोलन किये गये। जिसमें न जाने कितने ही वीर शहीद हुए। कई वर्षों तक जद्दोजहद करते-करते अंततः 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली। जिस अवसर को हम सभी भारतवासी सम्मान के साथ प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।

संबंधित जानकारी:

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन

स्वतंत्रता दिवस पर कविता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *